बुधवार, 17 जनवरी 2018

संस्कृत पाली प्राकृत और देवनागरी लिपि व्याकरण का

किस तरह हजारों वर्षों तक याद रखे गए वेद........

दुनिया के प्रथम ग्रंथ वेद में आज तक कोई परिवर्तन नहीं हुआ। इसका कारण है उसके छंदबद्ध होने की अद्भुत शैली और वेदपाठ करने की खास विधि। यही कारण है कि उनमें किसी भी प्रकार का जोड़-घटाव नहीं किया जा सकता। शोधकर्ता मानते हैं कि वेदों के मूल दर्शन और ज्ञान को सुरक्षित रखने की ऋषि-मुनियों ने एक तकनीक खोजी थी जिसके बल पर ही यह संभव हो पाया और आज तक वेद अपरिवर्तनशील बने रहे। हालांकि कुछ विद्वानों का यह भी मानना है कि वेद के कुछ सूत्र खो गए हैं और छंदों के बीच के शब्दों में हेरफेर किए गए हैं।
बहुत से विद्वान मैक्समूलर पर हिन्दू धर्मग्रंथों को विकृत करने का आरोप लगाते हैं। यह भी कहा जाता है कि मैक्समूलर, विलियम हंटर और लॉर्ड टॉमस बैबिंग्टन मैकॉले इन तीन लोगों के कारण भारत के धर्म और इतिहास का विकृतिकरण हुआ है। भारतीय समाज को तोड़ने के लिए यह सारा षड़यंत्र रचा गया। हालांकि यह विवाद का विषय है। लेकिन हम यहां बताना चाहते हैं कि किस तरह वेदपाठ किया जाता है।
प्रारंभिक वैदिक काल में कागज तो होते नहीं थे। तब लोग ताड़पत्रों पर या फिर शिलाखंडों पर लिखते थे। लेकिन जब हजारों लोगों को सिखाने की बात हो तो? और भी कई कारण थे जिसके चलते ज्ञान को संवरक्षित करने के लिए मनुष्य के चित्त को ही कागज बना दिया गया। सभी वेदमंत्रों की संभाल बिना किसी कागज-स्याही के ही की गयी है। अर्थात प्राचीनकाल के लोगों ने वेदों को कंठस्थ करने की एक परंपरा शुरू की। यहां यह बताना जरूरी है कि कोई भी किताब को सिर्फ रटने से वह कंठस्थ नहीं होती। वह लंबे समय तक याद रहे इसके लिए एक खास छंद और व्याकरणबद्ध विधि की खोज की गई। इसी विधी को भी वैदिक ऋषियों ने कई प्रकारों में बांटा है।
मूलग्रंथ संरक्षण की इतनी सुरक्षित पद्धति को जानने ही अपने आपमें अद्भुत है। हिंदुओं के पूर्वजों ने विभिन्न प्रकार से वेद मन्त्रों को स्मरण करने की विधियों का अविष्कार किया था, जिसके चलते वेदमन्त्रों की स्वर-संगत और उच्चारण का रक्षण कभी नहीं हुआ।
वैदिक ऋषियों ने व्याकरण के नियमों के आधार पर यह सुनिश्चित किया कि वेद मंत्र का गान करते हुए एक भी अक्षर, मात्रा या स्वर में किसी भी प्रकार का फेरबदल न हो सके और वेदपाठी उसे सरलता से कंठस्थ कर ले। इसमें फेरबदल इसलिए नहीं हो सकता क्योंकि यदि कोई ऐसा करता है तो छंदों का पहले से अंतिम क्रम पूरी तरह गड़बड़ा जाता। लेकिन जिससे छंदों को कंठस्थ कर लिया है उसे पहला सूत्र याद आने के साथ ही छंद के आगे के सूत्र स्वत: ही उच्चारित होने लगते हैं।
दरअसल, ऋषियों ने शब्द के प्रत्येक अक्षर को उच्चारित करने में लगने वाले समय को निर्धारित किया और समय की इस इकाई या समय के अंतराल को 'मंत्र' नाम दिया। वेद मन्त्रों को शुद्धस्वरूप में उच्चारित करने के लिए विधिवत विश्वसन क्रिया के द्वारा शरीर के एक खास हिस्से में वांछित स्पंदन निर्माण करने की प्रक्रिया के विज्ञान को जिस वेदांग में बताया गया है, उसे 'शिक्षा' कहते हैं। यदि आप वैदिक मंत्र को संहिता में देखें तो आपको अक्षरों के पीछे कुछ चिन्ह मिलेंगे। यह चिन्ह 'स्वर चिन्ह' कहलाते हैं, जो मन्त्रों की उच्चारण पद्धति को दर्शाते हैं। इन चिन्हों से यह पक्का हो जाता है कि वेद मन्त्रों में अक्षर, मात्रा, बिंदु, विसर्ग का भी बदलाव नहीं हो सकता है।
परंपरागत गुरुकुलों में विद्यार्थी वेदमंत्रों के पठन में इन स्वरों के नियत स्थान को हाथ व सिर की विशिष्ट गतिविधि द्वारा स्मरण रखते हैं। अतः आप उन्हें वेदमंत्रों के पठन में हाथ व सिर की विशिष्ट गतिविधियां करते हुए देख सकते हैं और यदि मंत्रपठन में अल्प-सी भी त्रुटी पाई गयी तो वे आसानी से ठीक कर लेते हैं। इसके अलावा अलग-अलग गुरुकुल, पठन की विभिन्न प्रणालियों में अपनी विशेषता रखते हुए भी स्वरों की एक समान पद्धति को निर्धारित करते हैं। जिससे प्रत्येक वैदिक मंत्र की शुद्धता का पता उसके अंतिम अक्षर तक लगाया जा सके।
वेदमन्त्रों या छंदों के शब्दों को साथ में विविध प्रकारों में बांधा गया है, जैसे- 'वाक्य', 'पद', 'क्रम', 'जटा', 'माला', 'शिखा', 'रेखा', 'ध्वज', 'दंड', 'रथ' और 'घन'। ये सभी एक वैदिक मंत्र के शब्दों को विविध क्रम-संचयों में पढ़ने की विधि को प्रस्तुत करते हैं।
जिन्होंने मंत्रगान की उच्च श्रेणी घन का अभ्यास किया है उन्हें घनपठिन् कहते हैं। इसी तरह जटापाठी, मालापाठी, शिखापाठी आदि होते है। 'पठिन्' का अर्थ है जिसने पाठ सीखा हो। जब हम किसी घनपठिन् से घनपाठ का गान सुनते हैं तो हम देख सकते हैं कि वे मंत्र के कुछ शब्दों को अलग-अलग तरीकों से लयबद्ध, आगे-पीछे गा रहे हैं। यह अत्यंत कर्णप्रिय होता है। सभी तरह के पाठ को सुनने की अद्भुत और अलग अनुभूति होती है। मात्र सुनने से ही लगता है कि मानों कानों में अमृतरस घुल गया हो।
उपर जो पाठ के प्रकार बताएं गए है उन सभी के गान की विधि अलग अलग होती है। वेदमंत्र के शब्दों को साथ-साथ इस तरह गूंथा गया है, जिससे उनका प्रयोग बोलने में और आगे-पीछे सस्वर पठन में हो सके। पठनविधि के किसी विशेष प्रकार को अपनाए बिना 'वाक्य पाठ' और 'संहिता पाठ' में मंत्रों का गान उनके मूल क्रम में ही किया जाता है।
'वाक्य पाठ' में मंत्रों के कुछ शब्दों को एक साथ मिलाकर संयुक्त किया जाता है। जिसे 'संधि' कहते हैं। संहिता पाठ के बाद आता है पदपाठ। पदपाठ में शब्दों का संधि-विच्छेद करके लगातार पढ़ते हैं। इसके पश्चात क्रमपाठ है। क्रमपाठ में मंत्र के शब्दों को पहला-दूसरा, दूसरा-तीसरा, तीसरा-चौथा और इसी तरह अंतिम शब्द तक जोड़े बनाकर (1-2, 2-3, 3-4,..) याद किया जाता है।
जटापाठ में पहले शब्द को दूसरे के साथ, दूसरे को तीसरे के साथ और इसी क्रम में आगे-पीछे जाते हुए (1-2, 2-3, 3-4, ..), सम्पूर्ण मंत्र को गाया जाता है। शिखापाठ में जटा की अपेक्षा, दो के स्थान पर तीन शब्द सम्मिलित होते हैं और क्रमानुसार (1-2-3, 2-3-4,…) आगे-पीछे जाते हुए, सम्पूर्ण मंत्रगान होता है। इन पठन विधियों की अपेक्षा घनपाठ अधिक कठिन है। घनपाठ में चार भेद होते हैं। इसमें मंत्र के शब्दों के मूल क्रम में विशिष्ट प्रकार के फेर बदल से विविध क्रमसंचयों में संयोजित करके आगे-पीछे गाया जाता है। इन सबको विस्तारपूर्वक अंकगणित की सहायता से समझा जा सकता है।
संहिता और पद पाठ, प्रकृति पाठ कहलाते हैं। क्योंकि इसमें शब्दों का पठन एकबार ही उनके प्राकृतिक क्रम अर्थात मूल स्वरूप में किया जाता है। अन्य विधियों का समावेश 'विकृति पाठ' (गान की कृत्रिम विधि) के वर्ग में होता है। क्रमपाठ में शब्दों को उनके नियमित प्राकृतिक क्रम (एक-दो-तीन) में ही प्रस्तुत किया जाता है। उसमें शब्दों के क्रम को उलटा करके नही पढ़ा जाता, जैसे पहला शब्द- दूसरे के बाद और दूसरा- तीसरे के बाद (2-1,3-2,—) इत्यादि। अतः उसका समावेश पूर्णतया विकृति पाठ में नहीं होता है। क्रमपाठ को छोड़कर, विकृति पाठ के आठ प्रकार हैं, जो सहजता से याद रखने के लिए, इस छंद में कहे गए हैं:-
जटा, माला, शिखा, रेखा, ध्वज, दण्डो, रथो, घनः
इत्यस्तौ- विक्र्तयः प्रोक्तः क्रमपुर्व महर्षिभिः
इन सभी गान विधियों का अभिप्राय वेदों की स्वर-शैली और उच्चारण की शुद्धता को सदा के लिए सुरक्षित करना है। पदपाठ में शब्द मूल क्रम में, क्रमपाठ में दो शब्द एकसाथ और जटापाठ में शब्द आगे-पीछे जाते हुए भी, संख्या में अनुरूप होते हैं। सभी पाठ विधियों में शब्दों की संख्या को गिनकर आपस में मिलान किया जा सकता है।
गौरतलब है कि इतिहास के लम्बे संकटमय काल के दौरान उत्तर भारत पश्चिम एशिया के क्रूर आक्रान्ताओं और उनके वंशजों के बर्बर आक्रमणों से अपने अस्तित्व की रक्षा के लिए संघर्षरत था। आक्रांतानों ने यहां के धर्म और धर्मग्रंथों को मिटाने के भरपूर प्रयास किए जाकि इतिहस से इस धर्म और संस्कृति का नामोनिशान मिट जाए और नया धर्म स्थापित हो, लेकिन जब यह जाना किया कि लाखों की संख्या में ब्राह्मणों ने अपने चित्त या मन में वेदों को कंठस्थ कर रखा है तो उन्होंने संस्कृत पाठशालाओं और गुरुकुलों को नष्ट करना शुरू किया और ब्राह्मणों को धर्मान्तरित किया।ऐसे समय में उत्तर भारत के जंगलों में बचे हुए ब्राह्मण और दक्षिण भारत के वेदपाठियों ने वेदमन्त्रों का रक्षण किया    

#वैदिक_संस्कृत_एवम_प्राकृत_भाषा_एवं_लिपि_संशय_निवारण
आर्य भाषा की लिपि देवनागरी है। देवनागरी को देवनागरी इसलिए कहा गया है , क्यूंकि यह देवों की भाषा है। भाषाएँ दो प्रकार की होती है।
(1)कल्पित और
(2) अपौरुषेय (ईश्वरीय वैज्ञानिक)
कल्पित भाषा का आधार कल्पना के अतिरिक्त और कोई नहीं होता। ऐसी भाषा में वर्णरचना का आधार भी वैज्ञानिक के स्थान पर काल्पनिक होता है।
अपौरुषेय भाषा का आधार नित्य अनादि वाणी होता है। उसमें समय समय पर परिवर्तन होते रहते है परन्तु वह अपना मूल आधार अनादि अपौरुषेय वाणी को कभी नहीं छोड़ती। ऐसी भाषा का आधार भी अनादि विज्ञान ही होता है।
वैदिक वर्णमाला में मुख्यतः 17 अक्षर है। इन 17 अक्षरों में कितने अक्षर केवल प्रयत्नशील अर्थात मुख और जिव्हा की इधर-उधर गति आकुंचन और प्रसारण से बोले जाते है , और किसी विशेष स्थान से इनका कोई सम्बन्ध नहीं होता। उन्हें स्वर कहते है।
जिनके उच्चारण में स्वर और प्रयत्न दोनों की सहायता लेनी पड़ती है उन्हें व्यंजन कहते है।
कितने ही अवांतर भेद हो जाने पर हमारी इस वर्णमाला के अक्षर 64 हो जाते है। यजुर्वेद में इन्हीं १७ अक्षरों की नीचे के मंत्र द्वारा स्पष्ट गणना है-
“”अग्निरेकाक्षरेण, अश्विनौ द्व्यक्षरेण, विष्णु: त्र्यक्षरेण, सोमश्चतुरक्षेण, पूषा पंचाक्षरेण, सविता षडक्षरेण, मरुत: सप्ताक्षरेण, बृहस्पति अष्टाक्षरेण, मित्रो नवाक्षरेण, वरुणो दशाक्षरेण, इन्द्र एकादशाक्षरेण, विश्वदेवा द्वादशाक्षरेण, वसवस्त्रयोदशाक्षरेण,रुद्रश्चतुर्दशाक्षरेण, आदित्या: पंचदशाक्षरेण, अदिति: षोडशाक्षरेण, प्रजापति: सप्तदशाक्षरेण। “”
(यजुर्वेद ९-३१-३४)
इस प्रकार यह मूलरूप से 17अक्षरों की वर्णमाला वैदिक होने से अनादि और अपौरुषेय है। वर्णमाला के 17 अक्षरों का मूल एक ही अकार है। यह अकार ही अपने स्थान और प्रयत्नों के भेद से अनेक प्रकार का हो जाता है। ओष्ठ बंद करके यदि अकार का उच्चारण किया जाए तो पकार हो जावेगा और यदि अकार का ही कंठ से उच्चारण करें तो ककार सुनाई देगा। इस प्रकार से सभी वर्णों के विषय में समझ लेना चाहिये। अकार प्रत्येक उच्चारण में उपस्थित रहता है, बिना उसकी सहायता के न कोई वर्ण भलीभांति बोला जा सकता है और न सुनाई देता है। इसलिए अकार के निम्न अनेक अर्थ है-
” सब, कुल, पूर्ण, व्यापक, अव्यय, एक और अखंड आदि अकार अक्षर के ही अर्थ है। इन अर्थों को देखकर अकार अक्षर व्यापक और अखंड प्रतीत होता है। क्यूंकि शेष अक्षर उसी में प्रविष्ट होने से इन्हीं के रूप में ही प्रतीत होते है। उपनिषद् में ब्राह्मण कम् और खम् दो अर्थ है। इसलिए इस अपौरुषेय वर्णमाला का उच्चारण करते समय हम एक प्रकार से ब्रह्म की उपासना कर रहे होते है। वर्णों के शब्द बनते हैं और शब्दों का समुदाय भाषा है। इस प्रकार से हिंदी भाषा को ‘ब्रह्मवादिनी’ भी कह सकते है। “”
इस प्रकार देवनागरी लिपि में प्रत्येक अक्षर का उच्चारण करते समय हम ब्रह्म की उपासना कर रहे होते है। इसलिए देवनागरी हमारी संस्कृति का प्रतीक है। हमारी संस्कृति वैदिक है। वैदिक संस्कृति वेद द्वारा भगवान की देन है और वेदों के अनादि होने से हमारी संस्कृति और हमारी भाषा भी अनादि और अपौरुषेय है। एक और तथ्य यह है कि हमारी भाषा में सभी भाषाओँ के शब्द लिखे और पढ़े जा सकते है क्यूंकि इसके 64 अक्षर किसी भी शब्द की तथा उच्चारण की किसी भी न्यूनता को रहने नहीं देते।
देवनागरी लिपि के विकास की जहाँ तक बात है कि इक्ष्वाकु आर्यावर्त का प्रथम राजा हुआ। इक्ष्वाकु के समय अक्षर स्याही आदि से लिखने की लिपि का विकास किया। ऐसा प्रतीत होता है। इक्ष्वाकु के समय वेद को कंठस्थ करने की रीती कुछ कम होने लगी थी । जिस लिपि में वेद लिखे गए उसका नाम देवनागरी है। विद्वान अर्थात देव लोगों ने संकेत से अक्षर लिखना प्रारम्भ किया इसलिए भी इसका नाम देवनागरी है।
इस प्रकार से यह भाषा अपौरुषेय एवं वैदिक काल की भाषा है जिसकी लिपि का विकास भी वैदिक काल में हो गया था।
  अब आते है पाली भाषा पर ,
तो सर्व प्रथम आपको बता दे यह भाषा का विकास बहूत बाद में हुआ था ।
पुरानी भाषा कौनसी संस्कृत या पाली
एक लेखक ने संस्कृत को नवीन भाषा बताया उसका आधार उसने शिलालेख आदि बताये | लेकिन यह आधार अयुक्त है क्यूंकि प्राकृत भाषा लोक भाषा थी जब यह शिलालेख आदि लिखे गये थे जबकि संस्कृत केवल कुछ विद्वान लोगो की भाषा थी |
शिलालेख आदि का संदेश आम जन को कोई सुचना या राज्य की परियोजना अथवा कोई संदेश के लिए होता था | आमजन के लिए उन्ही की समझने लायक भाषा में ही संदेश लिखा जाएगा | जैसे आज हिंदी का प्रचलन है तो कोई भी सरकारी घोषणा संस्कृत में नही दी जायेगी बल्कि हिंदी में ही दी जायेगी | इस बात का प्रबल प्रमाण एक जैन लेखक के द्वारा मिलता है जिससे सिद्ध होता है कि प्राकृत बुद्ध ,महावीर के समय की सामान्य जन की भाषा थी –
” जैन आचार्य हरीभद्र सूरी दशवेकालीक टीका की भूमिका 101 पर लिखता है –
” बाल स्त्री मूढ़ मूर्खाणा मूणा चारित्रकांगक्षि
णाम |
अनुग्रहार्थ तत्वज्ञ: सिद्धांत: प्राकृत: स्मृत : ||
अर्थात बाल ,मूढ़ ,मुर्ख के लिए जैन सिद्धांत प्राकृत में दिया गया | ”
इससे सिद्ध है कि संस्कृत भाषा भी महावीर आदि के समय थी महावीर का काल चन्द्रगुप्त से पुराना मानना होगा क्यूंकि तथाकथित इतिहासकार उसे चन्द्रगुप्त का जैन बनना मानते है यदि इसे न माने तो अशोक का चौथा उतराधिकारी शालीशुक मौर्य जैन था | इससे जैन मत इससे भी प्राचीन सिद्ध होता है | अत: संस्कृत की प्राचीनता हरीभद्र अनुसार शालिशुक से पुरानी तो हो ही जाती है |
संस्कृत में ग्रन्थ लेखन का ही कार्य होता था ग्रंथो को भोजपत्र या ताड़पत्र पर लिखा जाता था जिसका काल अधिक नही होता था अधिक से अधिक १०० वर्ष के अंदर वो नष्ट हो जाता था | उसकी पुनरावृत्ति दुसरे ताड़ या भोज पत्र पर हो जाती थी इस तरह नया संस्करण निकाल पुराने ग्रंथो के वचन सुरक्षित रखे जाते थे | आज जो पांडूलिपि मिलती है वो ग्रन्थ के वास्तविक काल की न हो उसके अंत के संस्करणो की है | अच्छी क्वालिटी का कागज भी ६००-७०० साल में टूट टूट नष्ट हो जाता है | इसलिए पांडूलिपि ,शिलालेख यह वास्तविक आधार नही कौनसी भाषा प्राचीन है यह जानने का |
इसका आधार है उस भाषा में लिखे विभिन्न व्याकरण ग्रन्थ जिनमे उसके शब्द विकार ,शब्द सिद्धि दर्शाई जाती है |
प्राकृत के अध्ययन हेतु निम्न सामग्री है –
(१) भरत का नाट्य शास्त्र –
भरत मुनि का उलेख महाभारत में होने से तथा भरत मुनि द्वारा प्राकृत सूत्र दिए जाने से प्राकृत का काल भी महाभारत समकक्ष तो बैठता ही है |
कोहल – मार्कण्डेय कवीन्द्र के अनुसार कोहल के ग्रन्थ में भी प्राकृत का उलेख है |
वाल्मीकि सूत्र – यह प्राकृत भाषा के व्याकरण के सूत्र है इन पर अप्पय दीक्षित की व्याख्या है यह वाल्मीक जी की रचना है | इससे यह सम्भव है प्राकृत भी तथाकथित मूलनिवासियों की भाषा नही बल्कि आर्यों की ही भाषा है ।
शाकल्य – यह ऋग्वेद के एक शाखा के रचेयता है तथा प्राचीन ऋषि है | मार्कंड कवीन्द्र के अनुसार शाकल्य ऋषि प्राकृत पर लिखे है |
लगभग त्रेताकाल से दोनों भाषाए चली है संस्कृत और प्राकृत |
वररुचिकृत प्राकृत लक्षण – यह प्राकृत अध्ययन में सबसे महत्वपूर्ण ग्रन्थ है | इसमें भामह व्याख्या भी है| भामाह विक्रम सम्वत पूर्व के आसपास था |
प्राकृतदीपिका – यह अभिनवगुप्त द्वारा लिखा ग्रन्थ है |
चंडकृत प्राकृत लक्षण – इसमें महाराष्ट्र तथा जैन प्राकृतो का वर्णन है |
हेमचन्द्र का प्राकृत व्याकरण – यह प्राकृत के शब्दानुशासन का ग्रन्थ है |
प्राकृत पिंगल – इसमें प्राकृत के पद्यो और छन्दों का संग्रह है |
यह सब प्राकृत के जान्ने के ग्रन्थ है | इन सबसे एक निष्कर्ष निकलता है कि संस्कृत में किसी शब्द सिद्धि संस्कृत धातु से प्रत्यय उपसर्ग से ही हो जाती है | अर्थात संस्कृत में किसी अन्य भाषा से कोई शब्द उधार नही लिया लेकिन आगे जब इन प्राकृत व्याकरण ग्रंथो के प्रमाण देखोगे तो पता चलेगा कि संस्कृत के कई अपभ्रंश इस भाषा में लिए गये है अपभ्रष कहलाता है एक भाषा के शुद्ध रूप का बिगड़ कर अन्य भाषा में प्रयुक्त होना इससे अपभ्रश प्रयोग वाली भाषा आत्मजा और शुद्ध प्रयोग वाली जनक सिद्ध हो जाती है |
अब प्राकृत के सामान्य नियम समझिये –
प्राकृत में तीन प्रकार के शब्द प्रयोग करे गये है –
“ समानशब्द विभ्रष्ट देशीगतथापि च – भरतनाट्य शास्त्र १७/३
अर्थात समान ,विभ्रष्ट और देशी पद प्राकृत में है |
इसी पर हरिपाल कृत टीका में लिखा है –
“ तद्भव: तत्समो देशी त्रिविध: प्राकृतकम: “ अर्थात संस्कृत के सदृश्य ,संस्कृत से विकृत और देशी यह तीन प्रकार के शब्द प्राकृत में है |
जैन आचार्य हेमचन्द्र अभिधान चिंतामणि की स्वोपज्ञ टीका में इस बात के प्रमाण देता है कि प्राकृत में प्रयुक्त देशज शब्द भी संस्कृत से आये है –
“ गोसो देश्याम | संस्कृतेsपि
तुंगी देश्याम | संस्कृतेsपि
अब संस्कृत के तत्सम का प्राकृत में किस तरह विकार हो तद्भव होता है यह निम्न नियम से पाया जाता है –
“ ए ओ आर पराणि अ अं आरपरं अ पाअए णत्थि |
व स आर मज्झिमाइ अ क च वग्ग तवग्ग णिहणाइ || “
अर्थात ए ओकार से परे अर्थात ऐ औ अंकार के परे अर्थात विसर्ग नहीं होता अर्थात संस्कृत में आये विसर्ग का प्राकृत में लोप हो जाता है | तथा व सकार के मध्य के श ष वर्ण तथा क च त वर्गो के निधनानि ङ ञ न का भी प्राकृत में लोप कर देते है |
यहा स्पष्ट पता चल रहा है कि प्राकृत संस्कृत के कुछ शब्द को तद्भव कर बनाई गयी भाषा है अर्थात इसके शब्द संस्कृत से उधार लिए गये है |
साहित्य रत्नाकार नामक ग्रन्थ में निम्न श्लोक मिलता है जिससे पता चलता है कि किन किन वर्णों को लुप्त कर प्राकृत वर्णमाला रची –
“ ऐ औ कं क: ऋ ऋ(दीर्घ स्वर में ) लृ लृ(दीर्घ) प्लुप्त श षाबिंदुश्चतुर्थी क्वचित |
प्रान्ते न क्ष डं ञा पृथग द्विवचन नाष्टादश प्राकृते |
रूपञ्चापि यदातमेपदकृत यद्वा परस्मैपद्म |
भेदों नैव तयोर्न लिंगनियमस्ताद्र्ग्यथा संस्कृते ||
अर्थात ऐ औ कं क: ऋकार लृकार प्लुत श ष अबिंदु तथा ४ विभक्ति प्रांत में न क्ष ङ ञ और द्विवचन यह १८ प्राकृत में नही रहे |
यहा भी संस्कृत से प्राकृत का बनना बताया जा रहा है |
प्राकृत पैंगल में उग्गाह छंद में निम्नलिखित गाथा है –
“ एऔ अं म ल पुरऔ सआर ,पुब्बेहि बे बि वण्णाई |
कच्चबग्गे अन्ता दहबणा पाउए ण हूअति || “
ए ओ अं म ल के अगले वर्ण ऐ औ : य व स से पहले दो वर्ण श ष तथा क वर्ग और त वर्ग के अंतिम वर्ण ङ णञ प्राकृत में नही होते | अर्थात प्राकृत में इनका लोप हो जाता है |
संस्कृत से बदलाव लाने के आलावा भी प्राकृत का सिलसिला यही न रुका यह भाषा बार बार बदल बदल नये नये रूप में आती गयी पहले शौरसेनी प्राकृत हुई फिर मागधी में हुआ |
मागधी में संस्कृत के स के स्थान पर श कर कुछ शब्द बना लिए गये – जैसे सामवेद से शामवेद इस पर नामिसाधू श्लोक 12 में व्याख्यात है – “ रसयोर्लशौ मागधिकायाम “
अर्थात र के स्थान पर ल और स के स्थान पर श अर्थात संस्कृत में पुरुष शब्द ष का ल विकार हो माधवी प्राकृत में – पुलिश हो गयी | इसी तरह फिर अर्धमागधी प्राकृत हुई | इसके बाद जैन में श्वेताम्बर सम्प्रदाय की प्राकृत का प्रचलन हुआ इसे महाराष्ट्री भी कहते है | रामदासकृत सेतुबंध टीका में लिखा है – “ महाराष्ट्रभाषाया बहुवचने sप्येकवचन प्रयोगात पृष्ठ 174 तथाच –युद्ध = जुज्झ (सेतुबंध पृष्ठ 502 )
यहा उदाहरण दे बताया है संस्कृत के युद्ध का महाराष्ट्री प्राकृत में किस तरह रूपान्तर हुआ |
अश्वघोष के दो नाटको के त्रुटीयुक्त पत्ते चीन में प्राप्त हुए है अध्यापक लूडर्स (जर्मन ) ने उन्हें जोड़ एक लेख लिखा जिसका अनुवाद श्रीमती तुहिनिका चैटर्जी ने किया –
“ पेज 40 पर लूडर्स लिखता है – “ we can distinguish clearly at least three dialects
अर्थात प्राकृत की तीन बोलिया अश्वगोष के काव्य में है |
यहा स्पष्ट है संकलन
अजय कर्मयोगी

सोमवार, 15 जनवरी 2018

आपके #स्वास्थ्य से संबंधित कुछ विशेष रोचक जानकारी जिसे पढ़कर आप लाभ उठा सकते हैं.....

प्रस्तुत है आपके स्वास्थ्य, चिकित्सा से जुड़े हुए 100 तथ्य...

1. रोगी के रोग की चिकित्सा करने वाले निकृष्ट , रोग के कारणों की चिकित्सा करने वाले औसत और रोग-मुक्त रखने वाले श्रेष्ठ चिकित्सक होते हैं ।*
.                                             ----अष्टांग ह्रदयम्

2. लकवा - सोडियम की कमी के कारण होता है ।
3. हाई बीपी में -  स्नान व सोने से पूर्व एक गिलास जल का सेवन करें तथा स्नान करते समय थोड़ा सा नमक पानी मे डालकर स्नान करे ।
4. लो बीपी में - सेंधा नमक डालकर पानी पीयें ।
5. कूबड़ निकलना - फास्फोरस की कमी ।
6. कफ - फास्फोरस की कमी से कफ बिगड़ता है , शरीर में फास्फोरस की पूर्ति हेतु आर्सेनिक की उपस्थिति जरुरी है । गुड व शहद खाएं....
7. दमा, अस्थमा - सल्फर की कमी ।
8. सिजेरियन आपरेशन - आयरन , कैल्शियम की कमी ।
9. सभी क्षारीय वस्तुएं दिन डूबने के बाद खायें ।
10. अम्लीय वस्तुएं व फल दिन डूबने से पहले खायें ।
11. जम्भाई - शरीर में आक्सीजन की कमी ।
12. जुकाम - जो प्रातः काल जूस पीते हैं वो उस में काला नमक व अदरक डालकर पियें ।
13. ताम्बे का पानी - प्रातः खड़े होकर नंगे पाँव कतई पानी ना पियें ।
14.  किडनी - भूलकर भी खड़े होकर गिलास का पानी ना पिये ।
15. गिलास एक रेखीय होता है तथा इसका सर्फेसटेन्स अधिक होता है । गिलास अंग्रेजो ( पुर्तगाल) की सभ्यता से आयी है अतः लोटे का पानी पियें,  लोटे का कम  सर्फेसटेन्स होता है ।

16. अस्थमा , मधुमेह , कैसर से गहरे रंग की वनस्पतियाँ बचाती हैं ।

17. वास्तु के अनुसार जिस घर में जितना खुला स्थान होगा उस घर के लोगों का दिमाग व हृदय भी उतना ही खुला होगा ।
18. परम्परायें वहीँ विकसित होगीं जहाँ जलवायु के अनुसार व्यवस्थायें विकसित होगीं ।
19. पथरी - अर्जुन की छाल सेवन से पथरी की समस्यायें ना के बराबर हो जाती है ।
20. RO का पानी कभी ना पियें यह गुणवत्ता को स्थिर नहीं रखता । कुएँ का पानी पियें । दूसरी बारिश के बाद का पानी पीने के लिए सबसे अच्छा , पानी की सफाई के लिए सहिजन की फली सबसे बेहतर है ।
21. सोकर उठते समय हमेशा दायीं करवट से उठें या जिधर का स्वर चल रहा हो उधर करवट लेकर उठें ।
22. पेट के बल सोने से हर्निया, प्रोस्टेट, एपेंडिक्स की समस्या आती है ।
23.  भोजन के लिए पूर्व दिशा , पढाई के लिए उत्तर दिशा बेहतर है ।

24. गैस की समस्या होने पर भोजन में अजवाइन मिलाना शुरू कर दें ।
25.  चीनी के अन्दर सल्फर होता जो कि पटाखों में प्रयोग होता है , यह शरीर में जाने के बाद बाहर नहीं निकलता है। चीनी खाने से पित्त बढ़ता है ।
26.  शुक्रोज हजम नहीं होता है फ्रेक्टोज हजम होता है और भगवान् की हर मीठी चीज में फ्रेक्टोज है ।
27. वात के असर में नींद कम आती है ।
28.  कफ के प्रभाव में व्यक्ति प्रेम अधिक करता है ।
29. कफ के असर में पढाई कम होती है ।
30. पित्त के असर में पढाई अधिक होती है ।
31. योग-प्राणायाम-  कफ प्रवृति वालों को नहीं करना चाहिए , वात प्रवृति वालों को थोडा,  पित्त प्रवृति वालों को ज्यादा करना चाहिए ।
32.  आँखों के रोग - कैट्रेक्टस, मोतियाविन्द, ग्लूकोमा , आँखों का लाल होना आदि ज्यादातर रोग कफ के कारण होता है ।
33. शाम को वात-नाशक चीजें खानी चाहिए ।
34. पित्त प्रवृति वालों को प्रातः 4 बजे जाग जाना चाहिए ।
35. सोते समय रक्त दवाव सामान्य या सामान्य से कम होता है ।
36. व्यायाम - वात रोगियों के लिए मालिश के बाद व्यायाम , पित्त वालों को व्यायाम के बाद मालिश करनी चाहिए । कफ के लोगों को स्नान के बाद मालिश करनी चाहिए ।
37. भारत की जलवायु वात प्रकृति की है , दौड़ की बजाय सूर्य नमस्कार करना चाहिए ।
38. जो माताएं घरेलू कार्य खूब करती हैं उनके लिए व्यायाम जरुरी नहीं ।
39. निद्रा से पित्त शांत होता है , मालिश से वायु शांति होती है , उल्टी से कफ शांत होता है तथा उपवास ( लंघन ) से बुखार शांत होता है ।
40.  भारी वस्तुयें शरीर का रक्तदाब बढाती है , क्योंकि उनका गुरुत्व अधिक होता है ।
41. दुनियां के महान वैज्ञानिकों का स्कूली शिक्षा का सफ़र अच्छा नहीं रहा वे अच्छे विद्यार्थी नही रहे
42. माँस खाने वालों के शरीर से अम्ल-स्राव करने वाली ग्रंथियाँ प्रभावित होती हैं ।
43. तेल हमेशा गाढ़ा खाना चाहिएं सिर्फ लकडी वाली घाणी का , दूध हमेशा पतला पीना चाहिए ।
44. छिलके वाली दाल-सब्जियों से कोलेस्ट्रोल हमेशा घटता है ।
45. कोलेस्ट्रोल की बढ़ी हुई स्थिति में इन्सुलिन खून में नहीं जा पाता है । ब्लड शुगर का सम्बन्ध ग्लूकोस के साथ नहीं अपितु कोलेस्ट्रोल के साथ है ।
46. मिर्गी दौरे में अमोनिया या चूने की गंध सूँघानी चाहिए ।
47. सिरदर्द में एक चुटकी नौसादर व अदरक का रस रोगी को सुंघायें ।
48. भोजन के पहले मीठा खाने से बाद में खट्टा खाने से शुगर नहीं होता है ।
49. भोजन के आधे घंटे पहले सलाद खाएं उसके बाद भोजन करें ।
50. अवसाद में आयरन , कैल्शियम , फास्फोरस की कमी हो जाती है । फास्फोरस गुड और अमरुद में अधिक है ।
51.  पीले केले में आयरन कम और कैल्शियम अधिक होता है । हरे केले में कैल्शियम थोडा कम लेकिन फास्फोरस ज्यादा होता है तथा लाल केले में कैल्शियम कम आयरन ज्यादा होता है । हर हरी चीज में भरपूर फास्फोरस होती है, वही हरी चीज पकने के बाद पीली हो जाती है जिसमे कैल्शियम अधिक होता है ।
52.  छोटे केले में बड़े केले से ज्यादा कैल्शियम होता है ।
53. रसौली की गलाने वाली सारी दवाएँ चूने से बनती हैं ।
54.  हेपेटाइट्स A से E तक के लिए चूना बेहतर दवा है
55. एंटी टिटनेस के लिए हाईपेरियम 200 की दो-दो बूंद 10-10 मिनट पर तीन बार दे ।
56. ऐसी चोट जिसमे खून जम गया हो उसके लिए नैट्रमसल्फ दो-दो बूंद 10-10 मिनट पर तीन बार दें । बच्चो को एक बूंद पानी में डालकर दें ।
57. मोटे लोगों में कैल्शियम की कमी होती है अतः त्रिफला दें । त्रिकूट ( सोंठ+कालीमिर्च+ मघा पीपली ) भी दे सकते हैं ।
58. अस्थमा में नारियल दें । नारियल फल होते हुए भी क्षारीय है । दालचीनी + गुड + नारियल दें ।
59. चूना बालों को मजबूत करता है तथा आँखों की रोशनी बढाता है ।
60.  दूध का सर्फेसटेंसेज कम होने से त्वचा का कचरा बाहर निकाल देता है ।
61.  गाय की घी सबसे अधिक पित्तवर्धक व कफ व वायुनाशक है ।
62.  जिस भोजन में सामान्य प्रकाश व हवा का स्पर्श ना हो उसे नहीं खाना चाहिए । जैसे - प्रेशर कूकर
63.  गौ-मूत्र अर्क आँखों में ना डालें ।
64.  गाय के दूध में घी मिलाकर देने से कफ की संभावना कम होती है लेकिन चीनी मिलाकर देने से कफ बढ़ता है ।
65.  मासिक के दौरान वायु बढ़ जाता है , ३-४ दिन स्त्रियों को उल्टा सोना चाहिए इससे  गर्भाशय फैलने का खतरा नहीं रहता है । दर्द की स्थति में गर्म पानी में देशी घी दो चम्मच डालकर पियें ।

66. रात में आलू खाने से वजन बढ़ता है ।

67. भोजन के बाद बज्रासन में बैठने से वात नियंत्रित होता है, भोजन पचता है
68. भोजन के बाद कंघी करें कंघी करते समय आपके बालों में कंघी के दांत चुभने चाहिए । बाल जल्द सफ़ेद नहीं होगा ।
69. अजवाईन अपान वायु को बढ़ा देता है जिससे पेट की समस्यायें कम होती है ।
70. अगर पेट में मल बंध गया है तो अदरक का रस या सोंठ का प्रयोग करें ।

71. कब्ज होने की अवस्था में सुबह पानी पीकर कुछ देर एडियों के बल चलना चाहिए ।

72. रास्ता चलने, श्रम कार्य के बाद थकने पर या धातु गर्म होने पर दायीं करवट लेटना चाहिए ।
73. जो दिन मे दायीं करवट लेता है तथा रात्रि में बायीं करवट लेता है उसे थकान व शारीरिक पीड़ा कम होती है ।

74.  बिना कैल्शियम की उपस्थिति के कोई भी विटामिन व पोषक तत्व पूर्ण कार्य नहीं करते है ।

75. स्वस्थ्य व्यक्ति सिर्फ 5 मिनट शौच में लगाता है ।
76. भोजन करते समय डकार आपके भोजन को पूर्ण और हाजमे को संतुष्टि का संकेत है ।
77. सुबह के नाश्ते में फल , दोपहर को दही व रात्रि को दूध का सेवन करना चाहिए ।
78. रात्रि को कभी भी अधिक प्रोटीन वाली वस्तुयें नहीं खानी चाहिए । जैसे - दाल , पनीर , राजमा , लोबिया आदि ।

79.  शौच और भोजन के समय मुंह बंद रखें , भोजन के समय टी वी ना देखें ।
80. मासिक चक्र के दौरान स्त्री को ठंडे पानी से स्नान , व आग से दूर रहना चाहिए ।
81. जो बीमारी जितनी देर से आती है , वह उतनी देर से जाती भी है ।
82. जो बीमारी अंदर से आती है , उसका समाधान भी अंदर से ही होना चाहिए ।
83. एलोपैथी ने एक ही चीज दी है , दर्द से राहत । आज एलोपैथी की दवाओं के कारण ही लोगों की किडनी , लीवर , आतें , हृदय ख़राब हो रहे हैं । एलोपैथी एक बिमारी खत्म करती है तो साइड इफेक्ट देकर भी जाती है ।
84. खाने की बस्तु में कभी भी अलग से नमक नहीं डालना चाहिए , ब्लड-प्रेशर बढ़ता है ।
85. रंगों द्वारा चिकित्सा करने के लिए इंद्रधनुष को समझ लें , पहले जामुनी , फिर नीला अंत में लाल रंग ।
86 . छोटे बच्चों को सबसे अधिक सोना चाहिए , क्योंकि उनमें वह कफ प्रवृति होती है , स्त्री को भी पुरुष से अधिक विश्राम करना चाहिए ।
87. जो सूर्य निकलने के बाद उठते हैं , उन्हें पेट की बीमारियां होती है , क्योंकि बड़ी आँत मल के चूसने लगता है ।
88.  बिना शरीर की गंदगी निकाले स्वास्थ्य शरीर की कल्पना निरर्थक है , मल-मूत्र से 5% , कार्बन डाई ऑक्साइड छोड़ने से 22 %, तथा पसीना निकलने लगभग 70 % शरीर से विजातीय तत्व निकलते हैं ।
89. चिंता , क्रोध , ईष्या करने से गलत हार्मोन्स का निर्माण होता है जिससे कब्ज , बबासीर , अजीर्ण , अपच , रक्तचाप , थायरायड की समस्या उतपन्न होती है ।
90.  गर्मियों में बेल , गुलकंद , तरबूजा , खरबूजा व सर्दियों में सफ़ेद मूसली , सोंठ का प्रयोग करें ।

91. प्रसव के बाद माँ का पीला दूध बच्चे की प्रतिरोधक क्षमता को 10 गुना बढ़ा देता है । बच्चो को टीके लगाने की आवश्यकता नहीं होती  है ।

92. रात को सोते समय सर्दियों में देशी मधु लगाकर सोयें त्वचा में निखार आएगा ।
93. दुनिया में कोई चीज व्यर्थ नहीं , हमें उपयोग करना आना चाहिए ।
94. जो अपने दुखों को दूर करके दूसरों के भी दुःखों को दूर करता है , वही मोक्ष का अधिकारी है ।
95. सोने से आधे घंटे पूर्व जल का सेवन करने से वायु नियंत्रित होती है , लकवा , हार्ट-अटैक का खतरा कम होता है ।
96. स्नान से पूर्व और भोजन के बाद पेशाब जाने से रक्तचाप नियंत्रित होता है ।
97 . तेज धूप में चलने के बाद , शारीरिक श्रम करने के बाद , शौच से आने के तुरंत बाद जल का सेवन निषिद्ध है ।
98. त्रिफला अमृत है जिससे वात, पित्त , कफ तीनो शांत होते हैं । इसके अतिरिक्त भोजन के बाद पान व चूना ।  देशी गाय का घी , गौ-मूत्र भी त्रिदोष नाशक है ।
99. इस विश्व की सबसे मँहगी दवा लार है , जो प्रकृति ने तुम्हें अनमोल दी है ,  इसे ना थूके ।
100. तम्बाकू खाने से लार का क्षय होता है जिससे भोजन पचने में दिक्कत होती जिस से गले के कैंसर की बीमारी होती है अजय कर्मयोगी

रविवार, 14 जनवरी 2018

Image may contain: food
                                                                                           
vatt  prakrti
1. शारीरिक गठन - वात प्रकृति का शरीर प्राय: रूखा, फटा-कटा सा दुबला-पतला होता है, इन्हें सर्दी सहन नहीं होती।

2. वर्ण - अधिकतर काला रंग वाला होता है ।

3. त्वचा - त्वचा रूखी एवं ठण्डी होती है फटती बहुत है पैरों की बिवाइयां फटती हैं हथेलियाँ और होठ फटते हैं, उनमें चीरे आते हैं अंग सख्त व शरीर पर उभरी हुर्इ बहुत सी नसें होती हैं ।

4. केश - बाल रूखे, कड़े, छोटे और कम होना तथा दाढ़ी-मूंछ का रूखा और खुरदरा होना ।

5. नाखून - अंगुलियों के नाखूनों का रूखा और खुरदरा होना ।

6. आंखें - नेत्रों का रंग मैला ।

7. जीभ - मैली

8. आवाज - कर्कश व भारी, गंभीरता रहित स्वर, अधिक बोलता है ।

9. मुंह - मुंह सूखता है ।

10. स्वाद - मुंह का स्वाद फीका या खराब मालूम होना ।

11. भूख - भूख कभी ज्यादा कभी कम, पाचन क्रिया कभी ठीक रहती है तो कभी कब्ज हो जाती है, विषम अग्नि, वायु बहुत बनती है ।

12. प्यास - कभी कम, कभी ज्यादा ।

13. मल - रूखा, झाग मिला, टूटा हुआ, कम व सख्त, कब्ज की प्रवृत्ति ।

14. मूत्र - मूत्र का पतला जल के समान होना या गंदला होना, मूत्र में रूकावट की शिकायत होना ।

15. पसीना - कम व बिना गन्ध वाला पसीना ।

16. नींद - नींद कम आना, ज्यादा जम्हाइयां आना, सोते समय दांत किटकिटाने वाला ।

17. स्वप्न - आकाश में उड़ने के सपने देखना ।

18. चाल - तेज चलने वाला होता है ।

19. पसन्द - नापसन्द - सर्दी बुरी लगती है, शीतल वस्तुयें अप्रिय लगती हैं, गर्म वस्तुओं की इच्छा अधिक होती है मीठे, खटटे, नमकीन पदार्थ विशेष प्रिय लगते हैं ।

20. नाड़ी की गति - टेढ़ी-मेढ़ी (सांप की चाल के समान) चाल वाली प्रतीत होती है, तेज और अनियमित नाड़ी । 

शनिवार, 6 जनवरी 2018


बहुत ही गहरी जड़ें है हिन्दू धर्म की....

विज्ञान कहता है कि धरती पर जीवन की उत्पत्ति 60 करोड़ वर्ष पूर्व हुई एवं महाद्वीपों का सरकना 20 करोड़ वर्ष पूर्व प्रारंभ हुआ, जिससे पांच महाद्वीपों की उत्पत्ति हुई। स्तनधारी जीवों का विकास 14 करोड़ वर्ष पूर्व हुआ। मानव का प्रकार (होमिनिड) 2.6 करोड़ वर्ष पूर्व आया, लेकिन आधुनिक मानव 2 लाख वर्ष पूर्व अस्तित्व में आया। पिछले पचास हजार (50,000) वर्षों में मानव समस्त विश्व में जाकर बस गया। विज्ञान कहता है कि मानव ने जो भी यह अभूतपूर्व प्रगति की है वह 200 से 400 पीढ़ियों के दौरान हुई है। उससे पूर्व मानव पशुओं के समान ही जीवन व्यतीत करता था।

हिन्दू धर्म में धरती के इतिहास की गाथा पांच कल्पों में बताई गई है। ये पांच कल्प है महत्, हिरण्य, ब्रह्म, पद्म और वराह। वर्तमान में चार कल्प बितने के बाद यह वराह कल्प चल रहा है। यदि हम युगों की बात करेंगे तो 6 मन्वंतर अपनी संध्याओं समेत निकल चुके, अब 7वां मन्वंतर काल चल रहा है जिसे वैवस्वत: मनु की संतानों का काल माना जाता है। 27वां चतुर्युगी (अर्थात चार युगों के 27 चक्र) बीत चुका है। और, वर्तमान में यह वराह काल 28वें चतुर्युगी का कृतयुग भी बीत चुका है और यह कलियुग चल रहा है।
यह कलियुग ब्रह्मा के द्वितीय परार्ध में वराह कल्प के श्‍वेतवराह नाम के कल्प में और वैवस्वत मनु के मन्वंतर में चल रहा है। इसके चार चरण में से प्रथम चरण ही चल रहा है। इसलिए इत‍ने युगों का इतिहास बताना हमारे बस की बात नहीं। लेकिन हम स्वायंभुव और वैवस्वत: मनु के मन्वंतर से ही हम हिन्दू धर्म की पुन: शुरुआत मानकर इसके इतिहास की गणना करते हैं। इतिहास में शिव, स्वायंभुव मनु, ययाति, वैवस्वत मनु, ऋषि कश्यप, राम और श्रीकृष्ण के जीवन और उनके कुल खानदान के बारे में विस्तार से जानना चाहिए। चार धाम सहित सप्तपुरी का इतिहास भी पढ़ें।
हिन्दू धर्म के इतिहास को शोधकर्ता लगभग 90 हजार वर्षों से कहीं ज्यादा का बताते हैं। 10 हजार वर्ष पहले भाषा का अविष्कार हुआ था। दुनिया की सबसे प्राचीन भाषा संस्कृत को माना जाता है। प्राचीन काल में संस्कृत ब्राह्मी और देवनागरी लिपि में लिखी जाती थी। यहां प्रस्तुत है वराह कल्प के हिन्दू धर्म के महत्वपूर्ण ऐतिहासिक पड़ाव।

1. ब्रह्म काल (सृष्टि के प्रारंभ से मनुष्य रचना तक)
* पंच कोषों वाली इस सृष्टि का न आदि है और न अंत।
* ब्रह्म से आदिपुरुष और आदिशक्ति का जन्म हुआ। वे ही त्रिदेवों को जन्म देने वाले हैं।
* आदिपुरुष को सदाशिव और आदिशक्ति को दुर्गा कहा गया।
2. ब्रह्मा काल (प्रजापति ब्रह्मा, विष्णु और शिव का काल)
* पंच कल्प महत, हिरण्यगर्भ, ब्रह्म, पद्म और वराह कल्प की कहानी।
* वराह कल्प में हुई नए सिरे से जीव सृष्टि और त्रिदेवों की उत्पत्ति।
* इसी काल में ब्रह्मा के 10 पुत्रों के कुल का विस्तार हुआ।
* इसी काल में नर-नारायण, दत्तात्रेय, कपिल आदि वराह, श्वेत वराह, नृसिंह, हररुद्र अन्धक और वामन अवतार हुआ।
* इसी काल में प्रसिद्ध देवासुर संग्राम हुआ।
* इसी काल में वेदों का ज्ञान अवतरित हुआ।
* इसी काल में त्रिपुरासुर, ताड़कासुर और महिषासुर का वध हुआ।
3. स्वायम्भुव मनु काल : (अनुमानित 9057 ईसा पूर्व से प्रारंभ)
* स्वायम्भुव मनु-सतरूपा के दो पुत्र प्रियव्रत और उत्तानपाद थे।
* इन पुत्रों के कुल से ही धरती पर मानवों का विस्तार हुआ।
* उत्तानपाद के सुनीति से ध्रुव तथा सुरुचि से उत्तम नामक पुत्र उत्पन्न हुए।
* प्रियव्रत के बहिर्ष्मती से आग्नीध्र, यज्ञबाहु, मेधातिथि आदि 10 पुत्र हुए। आग्नीध्र संपूर्ण धरती के राजा थे।
* प्रियव्रत की दूसरी पत्नी से उत्तम, तामस और रैवत ये 3 पुत्र उत्पन्न हुए, जो अपने नाम वाले मन्वंतरों के अधिपति हुए। इन्हीं के काल में यज्ञावतार हुआ।
* प्रियव्रत के कुल में ही प्रथम जैन तीर्थंकर ऋषभनाथ का जन्म हुआ।
* ऋषभनाथ के पुत्र भरत और बाहुबली थे। भरत के नाम पर ही भारतवर्ष का नामकरण हुआ।
4. वैवस्वत मनु काल : (6673 ईसा पूर्व से)
* इसी काल में कच्छप, मत्स्य और परशुराम अवतार हुए।
* वैवस्वत मनु के 10 पुत्र हुए। इल, इक्ष्वाकु, कुशनाम, अरिष्ट, धृष्ट, नरिष्यन्त, करुष, महाबली, शर्याति और पृषध।
* इक्ष्वाकु कुल में कई महान प्रतापी राजा, ऋषि, अरिहंत और भगवान राम हुए हैं।
* इसी काल में वशिष्ठ-विश्वामित्र की लड़ाई और राजा सुदास का दाशराज युद्ध हुआ।
* यही काल मेहरगढ़ (बलूचिस्तान) सभ्यता का काल भी है।
5. राम का काल : (5 114 ईस्वी पूर्व से 3000 ईस्वी पूर्व के बीच)
* भगवान श्रीराम का जन्म वैवस्वत मनु की 40वीं पीढ़ी में हुआ।
* प्रभु श्रीराम का युद्ध रावण, बाली और अन्य कई योद्धाओं से हुआ।
* हनुमान, सुग्रीव, विभीषण, जामवंत, नल, नील आदि सभी श्रीराम के साथ थे।
* इस काल में महर्षि वाल्मीकि, मातंग ऋषि, अत्रि, भारद्वाज आदि ऋषि हुए।
* रामायण में उस काल का इतिहास दर्ज है।
* इसी काल में पुरुवा ऋषि ने वेदों को पुनर्स्थापित कर 3 भागों में विभाजित किया।
6. कृष्ण का काल : (3112 ईस्वी पूर्व से 2000 ईस्वी पूर्व के बीच)
* श्रीकृष्ण के काल को महाभारत का काल कहा जाता है।
* इस काल में भारत 16 महाजनपदों में बंटा हुआ था।
* 16 जनपदों में छोटे बड़े-मिलाकर 200 उप-जनपद थे।
* लगभग 30 जनपदों ने महाभारत युद्ध में भाग लिया था।
* महाभारत में इस काल का इतिहास दर्ज है।
* इसी काल में ऋषि वेदव्यास ने वेदों को 4 भागों में विभाजित किया।
* यही काल सिंधु, सरस्वती, गंगा, ब्रह्मपुत्र और नर्मदा घाटी सभ्यता का काल भी है।
* सिंधु-सरस्वती सभ्यता के लगभग 1,000 नगरों का पता चला है।
* इसमें प्रमुख हैं- हड़प्पा, मोहन-जो-दड़ो, चन्हूदड़ों, लोथल, कालीबंगा, हिसार, बणावली आदि।
7. आर्य सभ्यता का काल : (1500-500 ईस्वी पूर्व के बीच)
* सिन्धु-सरस्वती घाटी की सभ्यता के पतन के बाद जो सभ्यता अस्तित्व में आई, उसे वैदिक युग कहा गया।
* वैदिक लोगों ने ही सनातन धर्म को फिर से संपूर्ण धरती पर कायम किया।
* इस काल का उल्लेख ऋग्वेद में मिलता है।
* वेदों को लिखित रूप में इसी काल में स्थापित किया गया था।
8. तीर्थंकर महावीर और बुद्ध का काल : (563 ईसा पूर्व से 600 ईस्वी तक)
* इस काल में वत्स राज्य पर उदयन और अवंति पर प्रद्योत का राज था।
* इसी काल में मगध पर सम्राट बिम्बिसार राजगद्दी पर आसीन थे।
* बाद में उज्जयिनी के राजा विक्रमादित्य ने अखंड भारत पर राज किया।
* इसी काल में शक, हूण, कुषाण और यवनों का आक्रमण हुआ।
* इसी काल में सम्राट चन्द्रगुप्त मौर्य और सम्राट अशोक ने संपूर्ण भारत पर राज किया।
* इसी काल में मौर्य साम्राज्य के पतन के बाद गुप्त साम्राज्य का उदय हुआ।
* इस काल के अंतिम राजा सम्राट हर्षवर्धन और राजा भोज थे।
* इसके बाद भारत में इस्लामिक खलीफाओं की सेना ने घुसपैठ कर भारत का विध्वंस शुरू किया, जो अब तक जारी है...। मध्यकाल में मराठा, सिख, राजपूत, जाट, गुर्जर, पटेल और ‍दक्षिण के वर्मन आदि राजाओं ने इस्लामिक आक्रंताओं को रोकने का प्रयास किया। बाद में अंग्रेजों ने अखंड भारत के क्षेत्रों पर कब्जा कर इस अपना उपनिवेश बना लिया।...

ॐ तत्सत्..

गुरुवार, 4 जनवरी 2018

ब्रह्म जानाति ब्राह्मण

bharat ka gyan gurukukul system



रेतीले धोरों वाला मरुभूमि राजस्थान एक वैभवशाली अनूठा प्रदेश हैं ! यहां की रंग-रंगीली वेशभूषा, रेतीले टीलों के पीछे धीमे स्वर में उठने वाला सुरीला संगीत, कलात्मक लोक नृत्य, स्वादिष्ठ खानपान, कलात्मक चित्रकारी व स्थापत्य कला की तो पूरे विश्व में धूम है ही, इसके अलावा इस वीर भूमि के इतिहास में कुछ ऐसी अनूठी परम्परायें हैं जो दुनियां के किसी भी देश के इतिहास में देखने को नही मिलती हैं ! युवराज को बचाने के लिये अपने पुत्र को बलिदान कर देने वाली पन्ना धाय जैसी मां के अलावा भी यहां एक वृक्ष बचाने के लिए आज से ढ़ाई सौ वर्ष पूर्व तीन सौ तिरेसठ स्त्री-पुरुषों का बलिदान रेत पर लिखी एक ऐसी महान गाथा हैं जिसे सुनकर हर व्यक्ति रोमांचित हुए बिना नही रह सकता हैं ! जिस एक पेड़ को बचाने के लिये विश्व कि सबसे बड़ी कुर्बानी दी गई वह वृक्ष है राजस्थान का सर्वाधिक महत्तवपूर्ण ‘‘खेजड़ी ‘‘ का वृक्ष ! इस वृक्ष को राजस्थान में कल्पवृक्ष के समान माना गया है ! खेजड़ी वृक्ष की बहुउपयोगिता को देखते हुये ही राजस्थान सरकार द्वारा इस वृक्ष को राज्य वृक्ष घोषित कर संरक्षित वृक्षो की सूची में शामिल किया है ! जोधपुर से महज पच्चीस किलोमीटर दूर आज से 285 वर्ष पूर्व सन् 1730 में खेजड़ी के वृक्ष को बचाने के लिए विश्नोई समाज के लोग एक के बाद एक कर पेड़ों से लिपटते रहे और राजा के कारिंदे उनको कुल्हाड़ियों से काटते रहे ! उनका एक ही लक्ष्य था कि “सिर सांचे रूंख रहे तो भी सस्ता जाण” यानि सिर कटने से पेड़ बचता है तो भी सस्ता मान ! पेड़ बचाने के लिए कुल 363 नर-नारियों ने अपना बलिदान दिया ! खून की नदी बह उठी, लेकिन राजा के कारिंदे नहीं थमे। ! आखिरकार राजा के आदेश पर भादवा सुदी दशम को यह क्रम थमा ! पूरी दुनिया में कहीं ऐसा उदाहरण नहीं है कि पेड़ों के बचाने के लिए एक साथ इतनी बड़ी संख्या में अपना बलिदान दिया हो ! सन् 1730 की भाद्रपद सुदी दशमी के दिन ‘‘खेजड़ी ‘‘ग्राम में ‘‘खेजड़ी‘‘ वृक्ष को बचाने के लिए तीन सौ तिरेसठ लोगों द्वारा किया गया बलिदान मनुष्य के प्रकृति प्रेम की अनोखी मिसाल हैं ! जोधपुर के राज अभयसिंह को अपने नए महल निर्माण के लिए चूने को पकाने के लिए लकड़ियों की आवश्यकता थी ! राजा का दीवान गिरधर दास भंडारी आज्ञा की पालना में कारिंदों को लेकर शहर से पच्चीस किलोमीटर दूर खेजड़ला स्थान पर पहुंच गया ! खेजड़ी के वृक्ष काटने को सूचना पर वे वहां एकत्र हो गए ! उन्होंने इसका विरोध किया, लेकिन दीवान नहीं माना ! उसने पेड़ों पर कुल्हाड़ी चलाने का आदेश दिया ! इस पर अमृता देवी नाम की महिला ने पहल करते हुए खेजड़ी के वृक्ष पर बाहे डाल खड़ी हो गई ! राजा के कारिंदे इस पर नहीं रुके और उन्होंने अमृता देवी को कुल्हाड़ी से काट डाला ! इसके बाद एक-एक कर लोग आगे आते रहे और कटते रहे, लेकिन राजा के कारिंदे नहीं थमे ! एक-एक कर 84 गांवों के 217 परिवारों के 363 नर-नारियों ने इस अद्वितीय यज्ञ में अपने प्राणों की आहुति दे दी ! इसकी सूचना राजा को मिली तो उसने इस पर रोक लगाई ! बाद में राजा ने आदेश जारी कर दिया कि मारवाड़ में कभी खेजड़ी का वृक्ष नहीं काटा जाएगा ! आज भी मारवाड़ में खेजड़ी के पेड़ को कहीं भी काटा नहीं जाता है ! खेजड़ला में हर साल भादवा सुदी दशम(इस बार 23 सितम्बर) को पेड़ बचाने को शहीद हुए इन 363 लोगों की याद में मेला भरता है ! विश्नोई समाज ने यहां पर शहीद स्मारक भी बनवा रखा है ! इस मेले में दूर-दूर से पर्यावरण विद् सहित बड़ी संख्या में लोग पहुंचते है ! इस दिन यहां होने वाले यज्ञ में करीब डेढ़ हजार किलोग्राम घी होम किया जाता है !  हमें कर्जदार होना चाहिए इन बलिदानियों का ! सरकार को भी चाहिए कि ऐसी बलिदान कथाओं को अपने पाठ्यक्रम में स्थान दे ! पाठक गणों से भी अनुरोध है कि इस शोर्य गाथा को अपने बच्चों को सुनाएं ! मित्रों को बताएं

सकल जगतमें हमारी सनातनकी धरोहरोंका उदगम कालसे परे है जो आप हुकुमने बताया । काल गणनाकी इतनी बारीकाईया किसीभी विज्ञान या संस्कृतिके...