शनिवार, 20 अक्टूबर 2018

व्यक्ति निर्माण क्या होता है भाई? ये भी एक अज्ञानता है


व्यक्ति निर्माण क्या होता है भाई?
 समाज निर्माण, व्यक्ति निर्माण, राष्ट्र निर्माण, संस्कार निर्माण -- यह तब भारत की भाषा नहीं है।ये सब अंग्रेजी के शब्दों की नकल है जो सर्वथा त्याज्यहै।
 व्यक्ति का निर्माण परमेश्वर करता है और वह स्वयं उस जीवात्मा के पूर्व के कर्मों का फल होता है।  स्वयं को ईश्वर मानकर व्यक्ति निर्माण का दावा करना तो नास्तिकता है। यद्यपि भारत में भारतीय भाषाओं में यह शब्द अज्ञान के कारण प्रयोग में आता है ,किसी दंभ के कारण नहीं।
 संस्कार भी हर व्यक्ति के जन्म जन्मांतर के होते हैं ।
माता पिता और सामाजिक परिवेश तथा शिक्षा उनमें से श्रेष्ठ संस्कारों का पोषण करती है ,,उनको बल देती है ,आगे बढ़ने में सहयोग देती है।बस।
 संस्कारों का भी निर्माण नहीं होता। केवल श्रेष्ठ संस्कारों का पोषण और अनुचित संस्कारों पर अंकुश ।
इतना ही हो सकता है ।
संस्कारों का निर्माण मनुष्य के बस का नहीं।
 यह 18वीं शताब्दी के अंत और 19वीं शताब्दी के आरंभ में यांत्रिक भौतिकी के द्वारा विकसित शब्दों की समाज विज्ञान के क्षेत्र में की गई नकल है जो अब बासी हो चुकी है और  विज्ञान की नई खोज इन सब धारणाओं को निरस्त कर चुकी हैं।
भारत की हिंदू धर्म और सनातन धर्म की तो यह भाषा है ही नहीं।
 इसी प्रकार समाज का निर्माण अज्ञान से उपजा ईसाइयों का दम्भ है।
 प्रत्येक व्यक्ति और संगठन स्वयं समाज का अंग है ।
वह समाज का निर्माण  कैसे कर सकता है?
 राष्ट्र का निर्माण तो भयंकर दर्प है।इसी दर्प से राष्ट्रपिता जैसी गंदी धारणा निकली।
हम राष्ट्र समाज और व्यक्ति में धर्म चेतना का धर्म भावना का धर्म बोध का और धर्म संस्कारों का पोषण कर सकते हैं और यह काम विद्या तथा आचरण के द्वारा होता है।
 राष्ट्र निर्माण ,समाज निर्माण, व्यक्ति निर्माण ,संस्कार निर्माण आदि अनुचित दावे हैं और इनका भारत की चेतना से ,सनातन धर्म के ज्ञान से कोई संबंध नहीं है। 
 
     चाहे हम कांग्रेस और भाजपा या अन्य पार्टियों को धिक्कार कर कितना भी संतोषकर लो पर यह ज्वलंत सच्चाई है चाहे राजस्थान का जीरो पाने वाली लेक्चरर का मामला हो या चाहे BHU का एक मुस्लिम का इनका अपॉइंटमेंट कोई हवा में नहीं हुआ है यह सरकारी फॉर्मेलिटी और उसके मापदंड को पूर्ण करके ही इन्होंने यह पद हासिल किया है एक मुस्लिम, हिंदू धर्मशास्त्र का प्रोफ़ेसर बनकर आपको संध्या बंदन भी सिखाने का चमत्कार इस शिक्षा व्यवस्था से ही संभवहो रहा सब का केंद्र यह अंग्रेजी व्यवस्था ही है जिससे
 जो भारत ज्ञान में रत देश आज वही भारत दुनिया का लेबर सप्लायर है और भारत की सबसे बड़ी समस्या प्रतिभा पलायन है आज वह शिक्षा पेट पालने के साधन बन चुकी है
शिक्षा लेकर भिक्षा मांगे की भाव से आज भारत पूरी दुनिया का लेबर सप्लायर बन गया है अब इस व्यवस्था का अंतिम परिणाम भी दिखने लगा है उस देश का पतन निश्चित है जब प्रतिभाओं का हनन होता है और हंस पर कौवा राज करते हैं तो यह बर्बादी का अंतिम चरण होगा अब एक ही समाधान राष्ट्रीय स्वतंत्र गुरुकुल अभियान
  अगर आपको पता चले कि जो टीचर आपके बच्चे को पढ़ा रहा है, खुद उसे, उसके अपने ही विषय़ में ज़ीरो नंबर मिला था तो आपको कैसा लगेगा? और अगर आपसे कोई ये कहे कि फिजिक्स जैसे जटिल विषय में भी कोई शून्य नंबर पाकर फिजिक्स का ही लेक्चरार बन सकता है तो आप शायद ही यकीन करें. जब हमने देखा कि तमाम लोग सोशल मीडिया पर ठीक ऐसा ही होने का दावा कर रहे हैं तो हमें भी यकीन नहीं हुआ.

सोशल मीडिया पर ये खबर खूब फैली हुई है कि राजस्थान में सविता मीणा नाम की एक लड़की फिजिक्स में तीन सौ में से 0.68 नंबर, यानि एक से भी कम नंबर लाकर लेक्चरार बन गयी है. यही नहीं, इन खबरों के मुताबिक, सविता सिर्फ फिजिक्स में ही शून्य नंबर नहीं लायी थी, बल्कि जनरल स्टडीज में भी उसे कुल सोलह नंबर आए थे. लोग न सिर्फ इस खबर को खूब शेयर कर रहे हैं, बल्कि इसपर चटखारे भी ले रहे हैं

बुधवार, 10 अक्टूबर 2018


Explanation Based on
 *Einstein Pain Wave (EPW)*

मांसाहार पर वैज्ञानिकों का शोध

प्राकृतिक आपदाओं पर हुई नई खोजों के नतीजें मानें तो इन दिनों बढ़ती मांसाहार की प्रवृत्ति भूकंप और बाढ़ के लिए जिम्मेदार है। आइंस्टीन पेन वेव्ज के मुताबिक मनुष्य की स्वाद की चाहत- खासतौर पर मांसाहार की आदत के कारण प्रतिदिन मारे जाने वाले पशुओं की संख्या दिनोंदिन बढ़ रही है।

सूजडल (रूस) में पिछले दिनों हुए भूस्खलन और प्राकृतिक आपदा पर हुए एक सम्मेलन में भारत से गए भौतिकी के तीन वैज्ञानिकों ने एक शोधपत्र पढ़ा। डा. मदन मोहन बजाज, डा. इब्राहीम और डा. विजयराजसिंह के अलावा दुनियाँ भर के 23 से अधिक वैज्ञानिकों द्वारा  तैयार किए शोधपत्र के आधार पर कहा गया कि भारत जापान नेपाल अमेरिका जार्डन अफगानिस्तान अफ्रीका में पिछले दिनों आए तीस बड़े भूकंपों में आइंस्टीन पैन वेव्ज (इपीडबल्यू) या नोरीप्शन वेव्ज बड़ा कारण रही है।

इन तरंगों की व्याख्या यह की गई है कि कत्लखानों में जब पशु काटे जाते हैं तो उनकी अव्यक्त कराह, फरफराहट, तड़प वातावरण में तब तक रहती है जब तक उस जीव का  माँस, खून, चमड़ी पूरी तरह नष्ट नही होती. उस जीव की कराह खाने वालों से लेकर पूरे वातवरण मे भय रोग और क्रोध उत्पन्न करती है। यों कहें कि प्रकृति अपनी संतानों की पीड़ा से विचलित होती है। अध्ययन मे बताया गया है कि प्रकृति जब ज्यादा क्षुब्ध होती है तो मनुष्य आपस में भी लड़ने भिड़ने लगते हैं चिड्चिडे हो जाते हैं और विभिन्न देश प्रदेशों में दंगे होने लगते हैं।

सिर्फ स्वाद के लिए बेकसूर जीव जंतुओं की हत्या ही  इस तरह के दंगों का कारण बनती है और  कभी कभी आत्महत्या का भी ।

ज्यादातर मामलों में प्राकृतिक उत्पात जैसे अज्ञात बीमारियाँ, हार्टअटेक, अतिवृष्टि, अनावृष्टि, बाढ़, भूकंप, ज्वालामुखी के विस्फोट जैसे संकट आते हैं। इस अध्ययन के मुताबिक एक कत्लखाने से जिसमें औसतन पचास जानवरों को मारा जाता है 1040 मेगावाट ऊर्जा फेंकने वाली इपीडब्लू पैदा होती है।

दुनिया के करीब 50 लाख छोटे बड़े कत्लखानों में प्रतिदिन 50 लाख करोड़ मेगावाट की मारक क्षमता वाली शोक तरंगे या इपीडव्लू पैदा होती है। विश्व के  700 से अधिक वैज्ञानिकों सहित अनेक डाक्टरों के  सम्मेलन में माना गया कि कुदरत कोई डंडा ले कर तो इन तंरगों के गुनाहगार लोगों को दंड देने नहीं निकलती। उसकी एक ठंडी सांस भी धरती पर रहने वालों को कंपकंपा देने के लिए काफी है।

कत्लखानों में जब जानवरों को कत्ल किया जाता है तो बहुत बेरहमी के साथ किया जाता है बहुत हिंसा होती है बहुत अत्याचार होता है। जानवरों का कतल होते समय उनकी जो चीत्कार निकलती है, उनके शरीर से जो स्ट्रेस हारमोन निकलते है और उनकी जो शोक वेभ निकलती है वो पूरी दुनिया को तरंगित कर देती है कम्पायमान कर देती है। परीक्षण के दौरान लैबरोट्री में भी जानवरों पर ऐसा हीं वीभत्स अत्याचार होता है।

जानवरों को जब कटा जाता है तोह बहुत दिनों तक उनको भूखा रखा जाता है और कमजोर किया जाता है फिर इनके ऊपर ७० डिग्री सेंट्रीगेड गर्म पानी की बौछार डाली जाती है उससे शरीर फूलना शुरु हो जाता है तब गाय भैंस बकरी तड़पना और चिल्लाने लगते हैं तब जीवित स्थिति में उनकी खाल को उतारा जाता है और खून को भी इकठ्ठा किया जाता है | फिर धीरे धीरे गर्दन काटी जाती है, एक एक अंग अलग से निकला जाता है।

आज का आधुनिक विज्ञानं ने ये सिद्ध किया है के मरते समय जानवर हो या इन्सान अगर उसको क्रूरता से या उम्र पूरी होने के पहले  मारा जाता है तो उसके शरीर से निकलने वाली जो चीख पुकार है उसकी बाइब्रेशन में जो नेगेटिव वेव्स निकलते हैं वो पूरे वातावरण को बुरी तरह से प्रभावित करता है और उससे सभी मनुष्यों पर नकारात्मक प्रभाव पड़ता है, खासतौर पर सबसे ज्यादा असर ऐसे जीव का उन मनुष्यों पर पड़ता है जो उसका माँस खाते है और ये दुष्प्रभाव एक बार खाने के बाद कम से कम 18 महीने तक रहता है बड़ी बात ये है कि  खाने वाले के परिजन और अधिक तनावग्रस्त, दुखी व  भयंकर  रोगॊ से पीडित होते जाते  है । इससे मनुष्य में जिद करने गाली देने, चोरी करने, दूसरो का धन हड़पने, के साथ अत्यंत क्रोध व  हिंसा करने की प्रवृत्ति बढ़ती है जो अत्याचार और पाप पूरी दुनिया में बढ़ा रही है |

अफ्रीका  के दो प्रोफेसर, दो जर्मनी, दो अमेरिका के,  एक भारतीय  मदनमोहन  और चार जर्मनी के वैज्ञानिकों ने अपने अपने हेड  मार्क फीस्ट्न, डेविड थामस, जुँनस अब्राहम व क्रिओइबोँद फिलिप् के साथ बीस साल इस विषय पर रिसर्च किया है और उनकी रिसर्च ये कहती है कि जानवरों का जितना ज्यादा कत्ल किया जायेगा जितना ज्यादा हिंसा से मारा जायेगा उतना ही अधिक दुनिया में भूकंप आएंगे, जलजले आएंगे, प्राकृतिक आपदा आयेगी उतना ही दुनिया में संतुलन बिगड़ेगा और लोग दुखी, तनाव्युक्त व हार्टअटेक से पीडित होंगे.

शुक्रवार, 5 अक्टूबर 2018



बहुत ही खूबसूरत पोस्ट लिखी है और बड़े दिल से लिखी है एक बार जरूर नमन कीजिए

*जीवन में 45 पार का मर्द........*
*कैसा होता है ?*

थोड़ी सी सफेदी कनपटियों के  पास,
खुल रहा हो जैसे आसमां बारिश के बाद,

जिम्मेदारियों के बोझ से झुकते हुए कंधे,
जिंदगी की भट्टी में खुद को गलाता हुआ,

अनुभव की पूंजी हाथ में लिए,
परिवार को वो सब देने की जद्दोजहद में,
जो उसे नहीं मिल पाया था,

बस बहे जा रहा है समय की धारा में,
*बीवी और प्यारे से बच्चों में*

पूरा दिन दुनिया से लड़ कर थका हारा,
रात को घर आता है, सुकून की तलाश में,

लेकिन क्या मिल पाता है सुकून उसे ?
दरवाजे पर ही तैयार हैं बच्चे,

पापा से ये मंगाया था, वो मंगाया था,
नहीं लाए तो क्यों नहीं लाए,
लाए तो ये क्यों लाए वो क्यों नहीं लाए,

अब वो क्या कहे बच्चों से,
कि जेब में पैसे थोड़े कम थे,

कभी प्यार से, कभी डांट कर,
समझा देता है उनको,

एक बूंद आंसू की जमी रह जाती है, आँख के कोने में,

लेकिन दिखती नहीं बच्चों को,
उस दिन दिखेगी उन्हें, जब वो खुद, बन जाएंगे माँ बाप अपने बच्चों के,

खाने की थाली में दो रोटी के साथ,
परोस दी हैं पत्नी ने दस चिंताएं,

*कभी,*

तुम्हीं नें बच्चों को सर चढ़ा रखा है,
कुछ कहते ही नहीं,

*कभी,*

हर वक्त डांटते ही रहते हो बच्चों को,
कभी प्यार से बात भी कर लिया करो,

लड़की सयानी हो रही है,
तुम्हें तो कुछ दिखाई ही नहीं देता,

लड़का हाथ से निकला जा रहा है,
तुम्हें तो कोई फिक्र ही नहीं है,

पड़ोसियों के झगड़े, मुहल्ले की बातें,
शिकवे शिकायतें दुनिया भर की,

सबको पानी के घूंट के साथ,
गले के नीचे उतार लेता है,

जिसने एक बार हलाहल पान किया,
वो सदियों नीलकंठ बन पूजा गया,

यहाँ रोज़ थोड़ा थोड़ा विष पीना पड़ता है,
जिंदा रहने की चाह में,
फिर लेटते ही बिस्तर पर,
मर जाता है एक रात के लिए,

*क्योंकि*

सुबह फिर जिंदा होना है,
काम पर जाना है,
कमा कर लाना है,
ताकि घर चल सके,....ताकि घर चल सके.....ताकि घर चल सके।।।।

*दिलसे सभी पिताओं को समर्पित,,,,,,,,,,,,,,,*

सकल जगतमें हमारी सनातनकी धरोहरोंका उदगम कालसे परे है जो आप हुकुमने बताया । काल गणनाकी इतनी बारीकाईया किसीभी विज्ञान या संस्कृतिके...