रविवार, 2 जून 2019
चोरी हुई भगवान राम की अष्टधातु की प्रतिमा को चोर स्वयं लौटाने आया
भगवान राम की अष्टधातु की प्रतिमा को चोर खुद लौटाने आया
बता दें कि, रामजन्मभूमि थाना क्षेत्र के नजरबाग मोहल्ले में स्थित माधुरी कुंज के मंदिर से पांच दिन पहले भगवान राम की मूर्ति चोरी हुई थी। यह मूर्ति 140 साल से यहां थी। मगर, बीते सोमवार की दोपहर मंदिर के गर्भगृह का ताला तोड़कर यह चुरा ली गई। अब शुक्रवार की दोपहर चोर खुद ही मूर्ति लौटाने मंदिर आ गया। मूर्ति वापस मिलने पर महंत राजबहादुर शरण ने कहा कि ये भगवान की दिव्य शक्ति का चमत्कार है। ऐसा कम ही होता है जब इतनी कीमती वस्तु कोई चोर लौटाए।
1898 में बने मंदिर में स्थापित थी 9 इंच की ये प्रतिमा
1898 में बने मंदिर में स्थापित थी 9 इंच की ये प्रतिमा
बकौल राजबहादुर शरण, 'भीष्मपुर स्टेट बख्शी का तालाब लखनऊ द्वारा यह मंदिर वर्ष 1898 में बना। उसी समय मंदिर के गर्भगृह में 3 जोड़ी मूर्तियां स्थापित की गईं। इनमें संगमरमर से बने बड़े युगल सरकार, अष्ट धातु से बने मधु सरकार और राजीव लोचन सरकार की छोटी मूर्तियां विराजमान थीं। मगर, सोमवार की शाम को भगवान की पूजा अर्चना करने के लिए मंदिर के पट खुले तो गर्भगृह में रखी मधु सरकार (राम जी) की 9 इंच की अष्टधातु से बनी एक मूर्ति वहां नहीं दिखी। वह चोरी हो गई।'
डॉग स्क्वायड से खोजा जा रहा था, मगर अब चोर पुलिस की गिरफ्त में
डॉग स्क्वायड से खोजा जा रहा था, मगर अब चोर पुलिस की गिरफ्त में
महंत ने यह भी बताया कि बहरहाल चोर मूर्ति के साथ हिरासत में है। पुलिस तय करेगी कि उस पर क्या कार्रवाई करनी है। बता दें कि, सोमवार को पुलिस को सूचना दिए जाने के बाद एसओजी व डॉग स्क्वायड ने गहन छानबीन की थी। थाना राम जन्मभूमि के एसओ राजेश कुमार गुप्ता ने कहा था कि अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर छानबीन की जा रही है। मगर, अब मामला सुलझ गया है।
सकल जगतमें हमारी सनातनकी धरोहरोंका उदगम कालसे परे है जो आप हुकुमने बताया । काल गणनाकी इतनी बारीकाईया किसीभी विज्ञान या संस्कृतिके...
-
यह करवा रहे हैं वैज्ञानिक जो कभी इन जानवरों ने भी करना नहीं चाहा, #भगवान बनना चाहता है #इंसान।। यह सिंह (टाइगर) और बब्बर शेर का वर्ण स...
-
गलती होने पर कान क्यों पकड़ते हैं गौतम, वसिष्ठ, आपस्तंब धर्मसूत्रों और पाराशर स्मृति सहित अन्य ग्रंथों में ज्ञान की कई बातें बताई गई हैं। इन ...
-
शिष्य गुरु का चयन नहीं करता अपितु गुरु शिष्य का चयन स्वयं करता हैं। शिष्य अपने अंदर स्वार्थ लेकर गुरु ढूंढेगा तो उसे केवल कालनेमि गुरु म...

