बुधवार, 14 अक्टूबर 2020

200 वर्षों से थोड़ा पीछे जाकर भारतीय अर्थतन्त्र का विचार करेंगे तो आपको बहुत आश्चर्यजनक भारत के दर्शन होंगे।


   


कोई आठ पीढ़ी पहले कच्छ का एक वणजारा राजस्थान से बैल लेकर सौराष्ट्र बेचने गया।
वहाँ उसे एक सौदा करांची का मिल गया तो सिंध चला गया।

चौमासा शुरू हो चुका था,
आँधी तूफान और रण में पानी भर गया तो उसने घूमकर राजस्थान से आने की सोची।
लेकिन रेगिस्तान में डकैती और लूटपाट का खतरा था...
उसने अपनी चौसठ स्वर्णमुद्राएँ वहाँ के एक परिचित माहेश्वरी सेठ के पास रखी,
लिखा पढ़ी की और लौट आया।
किन्हीं कारणों से कभी वापस न जा सका।
मुद्राएं सेठ के पास पड़ी रही, पीढ़ी दर पीढ़ी हस्तांतरण होता रहा।

1947 में सेठ को पलायन करना पड़ा।
हवा का रुख देख लिया था,
वह खैरथल(अलवर) में शिफ्ट हो गया।
और, आप आश्चर्य करेंगे...
5 पीढ़ी बाद उनके वंशज पूछताछ करते हुए भुज के पास एक घुमक्कड़ डेरे पर गये और गिनकर पूरी 59 मुहरें उनको सौंप दी।
उस समय उल्टा ब्याज लगता था, सो एक पीढ़ी तक धन सहेजने की एक स्वर्णमुद्रा के हिसाब से 5 मुद्राएं काट कर बाकी उन्हें दे दीं!
सेठ के वंशजों ने पूछताछ की।
स्थानीय वरिष्ठ लोगों को साथ रखा। 5 पीढ़ी में वणजारे का कुनबा कितना बढ़ा, सभी सदस्यों का वहीं बँटवारा किया और वापस लौट आए।

वृतांत का एक दुःखद पहलू यह था कि वे सभी अत्यंत गरीब और दीन हीन हो चुके थे,
किन्तु सुखद पहलू यह है कि उसी वणजारा परिवार ने उस धन का सदुपयोग किया और आज वह एक शीर्षस्थ परिवार है,
उनके परिवार में जज, वकील और उच्च ब्यूरोक्रेट हैं,
उन्होंने ही यह घटना सुनाई।
नाम लेने की जरूरत नहीं है!!

लगभग 300 वर्ष पहले समृद्धि का पैमाना गाय हुआ करती थी...
एक जोड़ी बैल, छह तोला सोने में आती थी, आप कल्पना कर सकते हैं।
बैल, घोड़ा, ऊँट के मूल्य में बहुत कम अंतर था।
तब सुथार एक गिन्नी में बैलगाड़ी बनाते थे।
सबकुछ शिल्प आधारित था।
कुम्हार, चर्मकार, नापित, घसियारा, पानी लाने वाला, पशु चराने वाला, पशुओं के उपकरण, बधियाकरण, प्रशिक्षण जैसे अनेक कार्य थे।

उदाहरण के लिए एक कुम्हार को लगभग 100 घरों के लिए वर्ष पर्यंत बर्तन सप्लाई के बदले वर्ष में दो बार एक-एक चाँदी का सिक्का मिलता था – यानि 200 तोला चाँदी प्रतिवर्ष... साथ ही अन्न फ्री, सुरक्षा फ्री, मिट्टी पानी अपनी मर्जी से और अपने धंधे का स्वामी।

सोना, चाँदी, घी और अन्न से विनिमय होता था।
सौ सेर तिल्ली के तेल के बदले 50 सेर घी।
फल फूल तो लगभग मुफ्त थे,
सूखे मेवे, मसाले, नारियल और पंसारी का सामान हाट में बिकता था।

विगत 200 वर्षों से थोड़ा पीछे जाकर भारतीय अर्थतन्त्र का विचार करेंगे तो आपको बहुत आश्चर्यजनक भारत के दर्शन होंगे।
कहीं कहीं अब भी उसके अवशेष विद्यमान हैं,
धर्मपाल साहित्य का अध्ययन कर वस्तुस्थिति जान सकते हैं।
मेरी जानकारी का स्रोत भी धर्मपाल जी का साहित्य ही है,
यह दस खण्डों में प्रकाशित है,
आप पढ़ सकते हैं।

गड़बड़ हुई अंग्रेजों के हस्तक्षेप से, उदाहरण के लिए नील की जबरन खेती से अन्न का कृत्रिम अभाव या ढाका की मलमल बनाने वाले कारीगरों के हाथ काट देने अथवा विदर्भ के इस्पात कारखानों को बंद करने के एवज में घर बैठे धन देना – जैसी क्रूर कुटिल बातों से यह सारा अर्थतन्त्र जो अन्योन्याश्रित और सुदृढ़ था, नष्ट हो गया।
भूखमरी, विद्वेष, रोजगार का संकट और जातीय विभेद भी बढ़ा...
और, भारतीय समाज अत्यंत दीन हीन स्थिति को पहुँच गया।

प्रेमचंद के भारत में जिस अभागे भारत का वर्णन है, वह मरणासन्न भारतीय अर्थव्यवस्था का शोकगीत है – बिल्कुल लुटा पिटा, भूखा नंगा! हालाँकि नेहरू परिवार तब भी सोने के बटन से सज्जित अचकन पहन कर अधिवेशन से एक दिन पहले होने वाले जुलूस में बग्घी पर सवार होकर ही शामिल होता था!!

भूखा नँगा भारत हमें मिला 1947 में...
तबतक सबकुछ तबाह हो गया था केवल ऊपरी वर्ग में हुंडी और सेहनाणी परम्परा विद्यमान थी.... शिल्प आधारित समस्त औद्योगिक व्यवस्था छिन्न भिन्न हो चुकी थी... जिसमें वामपंथी तिकड़म की फसल की अपार सम्भावना थी और यही छल हम आज तक भुगत रहे हैं।
आधुनिक तकनीक के सहारे हिन्दू अर्थतन्त्र की पुनर्स्थापना हमारा लक्ष्य होना चाहिए।

अभी त्यौहार शुरू होने वाले हैं।
पूरे वर्ष का एक तिहाई व्यय इन उत्सवों में होने वाला है।
शोरूम और कॉरपोरेट को छोड़कर, जहाँ तक सम्भव हो अपनी जड़ों को खोजिए।
एक परिवार पर आश्रित सात शिल्प हुआ करते थे,
ढूँढ़िये कि आज वे किस स्थिति में हैं?
और, धनतेरस तक तनिष्क को कोई रियायत नहीं।
इन लफंगों को तो बाद में भी नहीं।
विचार कीजिए!
हमारा स्वयं का इकोसिस्टम विकसित करने में योगदान दीजिये।।

गुरुवार, 8 अक्टूबर 2020

विश्व सरकार के सामने बाधाएं और उनका विनाश, जिसने आपका भी विनाश निश्चित है


   

   
 दुनिया कितनी बदल रही है और अगले 5 सालो में कितनी और बदलेगी?
 2020 में हमारी मन:स्थिति बदलने जा रही है और हम को विश्व ब्यवस्था का अंग बनाने की तैयारी चल रही है अब एक ही विश्व सरकार होगी  और आपको स्वयं इसी में ही सभी समस्याओं का समाधान नजर आएगा और आप ही विश्व सरकार बनाने के पैरोंकार बनेंगे ऐसी स्थिति पैदा कर दी गई है नीचे दिया हुआ एक भाई का लेख आपको भेज रहा हूं जिसमें सुखद भविष्य की एक संकल्पना जो इसी स्थिति की तरफ ले जा रहा है
 यह भाई साहब तो केवल बोल ही रहे हैं एक  लखनऊ के गांधी साहब बड़ी नाम है वह संविधान भी बना दिए है विश्व के करीब 100 देशों के प्रतिनिधियों का उसमें आगमन भी हुआ था जो विश्व सरकार की संकल्पना को साकार करने का  डिमांड भी रखा गया है  आप बिना हथियार उठाए भी युद्ध जीत सकते हैं यदि आप दुश्मन थी चाल को समझने की शक्ति है इसलिए एक ही समाधान राष्ट्रीय स्वतंत्र गुरुकुल अभियान whatsapp संपर्क 9336919081 या
 7984113987 केवल कॉल
बिंदु से बिंदु जोड़ना बहुत कठिन काम है, फिर भी आप कोशिश कर सकते है।
प्रश्न हैं :
1 - #रॉकफेलर और #रॉथचाइल्ड परिवार का व्यापार क्या है?
2 - दुनिया के 5 बड़े देशो की जनसंख्या क्या है, ये कितने उत्पाद बनाते हैं, कितने कारखाने इन देशों में हैं?
3 - ब्रिटेन कितना बड़ा देश है, वह कितने उद्योग चलाता है और कितने समान एक्सपोर्ट करता है?
4 - पाउंड की कीमत इतनी क्यों?
5 - इस्राइल क्या करता है कितना कमाता है कितना उगाता है क्या इम्पोर्ट और एक्सपोर्ट करता है?
6 - दुनिया मे कितने अमेरिकन डॉलर छापे गए हैं और इसके लिए अमेरिकन सरकार के पास कितना सोना सुरक्षित है?
7 - व्यापार और Mass Manipulation and Mind Control का क्या संबंध है, दुनिया मे ताकतवर देश और परिवार इसका उपयोग कैसे करते हैं?
8 - टेक और रिसर्च से पैसा कौन और कैसे कमा रहा है, क्या जो रिसर्च दुनिया मे बेंची जा रही हैं वे हमारे कितने हित में हैं, हित में है या नहीं यह कौन तय करता है?
9 - प्लास्टिक, सिंथेटिक और कैमिकल की रिसर्च से अरबो कमाने वाले देश क्या आज इससे होने वाले नुकसान के लिए जवाबदेह हैं?
10 - दुनिया मे कब तक पेपर मनी व्यवस्था खत्म हो सकती है, और यह क्यों होगी?
11 - कोरोना और पर्यावरण परिवर्तन के प्रभाव से सस्टेनेबल लाइफ स्टाइल, आर्गेनिक खेती और इम्युनिटी बूस्टर के क्षेत्र के बढ़ने से कौन कौन से उद्योग बढेंगे और कौन से तबाह होंगे?
#सोचिये
दुनिया कितनी बदल रही है और अगले 5 सालो में कितनी और बदलेगी?

2013 से मैं बोल रहा हूँ कि समय दक्षिण पन्थ का है और इंटरनेट ही सतयुग का वाहक है।
2016 से जिओ ने सतयुग की आवक को सुनिश्चित कर दिया अब समय है 5G और AI का बस 5G के आते ही ऑटोमोशन, मनी ट्रेल, लोकेशन और ऑनलाइन ट्रैकिंग और ज्यादा व्यवस्थित हो जाएगी।
अगले 10 सालो में अपराध नगण्य होंगे और जो होंगे वे 100% पकड़े जाएंगे।
#इंटरनेट जनता का मन्तव्य तुरन्त सरकार तक पहुंचा रहा है।
सरकार को निर्णय बदलने मजबूर कर रहा है मतलब अब वास्तविक लोकतंत्र भी इंटरनेट का आश्रित है।
20 वी सदी में राजशाही खत्म हुई और छोटी रियासतों को जोड़कर बड़े राष्ट्र बने, अब 21वी सदी में सारे राष्ट्रों को जोड़कर एक ग्लोबल सरकार बनाने की जरूरत आन पड़ी है।
वैश्विक महामारी, परमाणु अस्त्र, धर्म आधारित राष्ट्र और आर्थिक असमानता की समस्याओं का एक मात्र हल अब वैश्विक सरकार है।
सारे राष्ट्र बिल्कुल वैसे ही काम करे जैसे अमेरिका के 50 राज्य काम करते हैं, ऑटोनोमस राज्यो की तरह सबके अपने कानून हो पर मुद्रा और सुरक्षा एक सी हो।
#UNO को दिया जाने वाला फण्ड टैक्स से आये और वैसे ही बटे जैसे GST राज्यो और राष्ट्रीय सरकार के बीच बंटता है।
इससे वर्तमान राष्ट्रों के रक्षा बजट बिल्कुल वैसे ही खत्म हो जाएंगे जैसे भारतीय राज्यो में यह शून्य हैं।
व्यापारिक चुंगी/टैक्स/लेवी/वैट खत्म होंगे, पासपोर्ट खत्म होंगे, बैंकिंग व्यवस्था वैश्विक होगी तो कालाधन और आतंकी फंडिंग खत्म होगी।
ब्लड डायमंड, ब्लडी गोल्ड, मादक द्रव्यों का व्यवसाय, अपराधियो का पलायन खत्म होगा।
अगर यह हुआ तो विश्व मे क्या कोई समस्या बचेगी?
सनातन का #वसुधैव_कुटुम्बकम यही तो है जिसे Narendra Modi प्रोमोट कर रहे हैं।
ईश्वर चाहेगा तो अगली पीढ़ी #विश्वपति या वैश्विक मंत्री के लिए वोट करेगी।
अगर यह नहीं हुआ तो तय मानिये दुनिया 2060 नहीं देख पाएगी।
संघर्षो के मूल में हमेशा बंटवारा, आत्म केंद्रित व्यवस्था और अहम होता है, अगर हम संयुक्त, सम्मलित और हम की विचारधारा पर आ जाएं तो पाकिस्तान हो या चीन वह हमारे लिए दिल्ली, यू पी या छत्तीसगढ़ हो जाएगा और राष्ट्रों के बीच की दुश्मनी सुखमय जीवन की प्रतिस्पर्धा में बदल जाएगी।
बस यही तो चाहिए विश्व को

 


शुक्रवार, 2 अक्टूबर 2020

विश्व की जनता को UN के माध्यम से कैसे उल्लू बनाया जाता है

 

दुनियाकी सरकारें और उनकी सासु मां युएन, जगत की जनता को कैसे उल्लु बना रही है उसका एक सटिक उदाहरण है ।
.
Mukesh Singh
93,328 किलोग्राम कोविड 19 की टेस्टिंग किट का आयात भारत ने 2018 में किया वर्ल्ड बैंक की लिंक नीचे है।
जब कोरोना 2020 में भारत मे फैला जैसा हम लोगो को पता है तब भारत को एडवांस में पता था 2 साल पहले की भारत मे कोरोना आने वाला है।
जिसे नोवल कोविड 19 का नाम WHO ने 2020 में दिया और कहा यह नया वायरस है तब यह कमाल की बात है कि इस कि किट न जाने कितने साल पहले बनानी शुरू कर दी जाती है और बीमारी के आने से 2साल पहले भारत उसे खरीद भी लेता है ।
.
मेरी बातें कुछ लोगो को अच्छी नही लगती परन्तु यह बाते उनके भी हित मे है अभी भी समय है जाग जाओ।
मन्दबुद्धि को समझया जा सकता है।
बन्दबुद्धि को नही।
.
जिस बीमारी के बारे में WHO को पता 2020 में चलता है उसकी टेस्टिंग किट भारत को 2018 में वर्ल्ड बैंक द्वारा दो चार किलोग्राम नही बल्कि 93,328
लगभग 1लाख किलोग्राम बेच दी जाती है और भारत वर्ल्ड बैंक से कर्ज़ा लेकर खरीद भी लेता है क्या यह महज इत्तफाक है या कोई सोची समझी साजिश जरा सोचिए क्यों चुपचाप WHO ने लगभग सभी अपनी साईड से नोवल कोविड 19 के आगे से नोवल गायब कर दिया है।
.
आप नीचे दिये गये वर्ल्ड बैंक की लिंक में देखेगे वर्ल्ड बैंक ने 2018 में ही दुनिया को करोड़ो किलोग्राम टेस्ट किट बेच दिए थे जो बीमारी 2019 - 2020 में अस्तित्व में आती है।
.
जरा सोचिए मेरा मकसद सिर्फ आप को डर से छुटकारा दिलाने का है। जैसे जैसे देश में टेस्ट किट आती रहेगी बीमारी बडती हुई दिखाई देगी।
इसका ताजा उदाहरण पिछले 2 महीने है ।
जरा सोचिए-------
https://wits.worldbank.org/trade/comtrade/en/country/ALL/year/2018/tradeflow/Exports/partner/WLD/nomen/h5/product/300215?fbclid=IwAR3HGmi6RGpxNoxgncXRwWj0Hvq2N7eDfUbuZFxJsuC4tYSoXUSNxRZUW6A





बुधवार, 30 सितंबर 2020

गलती कोई भी अंग करे पर कान ही क्यों पकड़ा जाता है

गलती होने पर कान क्यों पकड़ते हैं
गौतम, वसिष्ठ, आपस्तंब धर्मसूत्रों और पाराशर स्मृति सहित अन्य ग्रंथों में ज्ञान की कई बातें बताई गई हैं। इन ग्रंथों में रहन-सहन के नियम और तरीकों के बारे में बताया गया है। इन ग्रंथों के अनुसार, हमारे शरीर में पंचतत्वों के अलग-अलग प्रतिनिधि अंग माने गए हैं जैसे- नाक भूमि का, जीभ जल का, आंख अग्नि का, त्वचा वायु का और कान आकाश का प्रतिनिधि अंग। विभिन्न कारणों से शेष सभी तत्व अपवित्र हो जाते हैं, लेकिन आकाश कभी अपवित्र नहीं होता। इसलिए ग्रंथों में दाहिने कान को अधिक पवित्र माना जाता है।
1. मनु स्मृति के अनुसार, मनुष्य के नाभि के ऊपर का शरीर पवित्र है और उसके नीचे का शरीर मल-मूत्र धारण करने की वजह से अपवित्र माना गया है। यही कारण है कि शौच करते समय यज्ञोपवित (जनेऊ) को दाहिने कान पर लपेटा जाता है क्योंकि दायां कान, बाएं कान की अपेक्षा ज्यादा पवित्र माना गया है। इसलिए जब कोई व्यक्ति दीक्षा लेता है तो गुरु उसे दाहिने कान में ही गुप्त मंत्र बताते हैं, यही कारण है कि दाएं कान को बाएं की अपेक्षा ज्यादा पवित्र माना गया है।
2. गोभिल गृह्यसूत्र के अनुसार, मनुष्य के दाएं कान में वायु, चंद्रमा, इंद्र, अग्नि, मित्र तथा वरुण देवता निवास करते हैं। इसलिए इस कान को अधिक पवित्र माना गया है।
गोभिल गृह्यसूत्र का श्लोक...
मरुत: सोम इंद्राग्नि मित्रावरिणौ तथैव च।
एते सर्वे च विप्रस्य श्रोत्रे तिष्टन्ति दक्षिणै।।
3. पराशर स्मृति के बारहवें अध्याय के 19 वें श्लोक में बताया गया है कि के छींकने, थूकने, दांत के जूठे होने और मुंह से झूठी बात निकलने पर दाहिने कान का स्पर्श करना चाहिए। इससे मनुष्य की शुद्धि हो जाती है।
पराशर स्मृति का श्लोक...
क्षुते निष्ठीवने चैव दंतोच्छिष्टे तथानृते।
पतितानां च सम्भाषे दक्षिणं श्रवणं स्पृशेत्।।
एक नए दृष्टिकोण से समझें ............
कान पकड़ना का अर्थ है – बुरे काम को न करने की प्रतिज्ञा करना।
ऐसा भी कहा जाता है कि कान के मूल में जो नाड़ियाँ हैं उनका मूत्राशय और गुदा से संबंध है। दाहिने कान की नाड़ी मूत्राशय के लिए गई है और बाएँ कान की नाड़ी गुदा से संबंध है। मूत्र त्याग करते समय दाहिने कान को लपेटने से उन नाड़ियों पर दबाव पड़ता है फल स्वरूप मूत्राशय की नाड़ियाँ भी कड़ी रहती हैं। तदनुसार, बहुमूत्र, मधुमेह, प्रमेह आदि रोग नहीं होते। इसी प्रकार दाहिने कान की नाड़ियाँ दबने से काँच, भगन्दर, बवासीर आदि गुदा के रोग नहीं होते। कई सज्जन शौच जाते समय दोनों कानों पर यज्ञोपवीत चढ़ाते हैं उनका तर्क यह है कि मल त्याग के समय मूत्र विसर्जन भी होता है इसलिए दोनों कानों पर उपवीत को बढ़ाना चाहिए। मैथुन के समय कान पर भले ही चढ़ाया जाय पर अशुद्ध अंगों से ऊंचा अवश्य कर लेना चाहिये।

क्षुते निष्ठीवने चैव दन्तेच्छिप्टे तथान्नृते।
पतितानाँ चसम्भायें दक्षिणं श्रवण स्पृष्येत।
पाराशर स्मृति 7। 38

अर्थात्- छींकने पर, थूकने पर, दाँतों से किसी अंग के उच्छि


ष्ट हो जाने पर झूठ बोलने और पाठकों के साथ संभाषण करने पर अपने दाहिने कान का स्पर्श करें।

छोटी-मोटी अशुद्धताएं कान का स्पर्श करने मात्र से दूर हो जाती हैं। कान को छूने पकड़ने या दबाने से भूल सुधारने का प्रायश्चित होने का सम्बन्ध है। बालक के कान पकड़ने का अध्यापकों का यही प्रयोजन होता है कि उसे देवत्व का और मनोबल का विकास हो। कान पर यज्ञोपवीत चढ़ाने से भी सूक्ष्म रूप से वही प्रयोजन सिद्ध होता है। इसलिए भी मलमूत्र के समय उसके कान पर चढ़ाने का विधान है।
आदित्यावसवो रुद्रा वायुरग्निश्व धर्मराट्।
विप्रस्य दक्षिणे कर्णे नित्यं निष्ठन्ति देवताः॥
शंख्यायन-
अग्निरापश्च वेदाश्च सोमः सूर्योऽनिलस्तथा।
सर्वे देवास्तु विप्रस्य कर्णे तिष्ठन्ति दक्षिणें॥
आचार मयूख-
प्रभासादीनि तीर्थानि गंगाद्या सरितस्तथा।
विप्रस्य दक्षिणे कर्णे वसन्ति मुनिरब्रवीत॥
परराशरः
उपरोक्त तीन श्लोकों में दाहिने कान का पवित्रता का वर्णन है। शांख्यायन का मत है कि आदित्य, वसु, रुद्र, वायु और अग्नि देवता विप्र-के दाहिने कान में सदा रहते हैं। आचार्य मयूखकार का कथन है अग्नि, जल, वेद, सोम, सूर्य, अनिल तथा सब देवता ब्राह्मण के दाहिने कान में निवास करते हैं। पराशर का मत है कि गंगा आदि सरिताएं तीर्थ गण दाहिने कान में निवास करते हैं। इसलिए ऐसे पवित्र अंग पर मलमूत्र त्यागते समय यज्ञोपवीत को चढ़ा लेते हैं जिससे वह अपवित्र न होने पावे।

मंगलवार, 29 सितंबर 2020

रिफाइंड ऑयल को.विड से भी खतरनाक और लाखो लोगों की मौत का जिम्मेदार

 




जीवन जीने की संपूर्णआधार गांव के उस परंपरागत उद्योग धंधे जो आपस में सहजीवन के साथ सहअस्तित्व की व्यवस्था  को पुन: स्थापित किए बिना हमारा जीवन अधूरा हो जाएगा इसलिए अपनी परंपरागत श्रेष्ठ सर्वोत्तम जाति व्यवस्था को पुनः संयोजन करिए और अपने तेली घांची समाज को निवेदन कर उसके कोल्हू घानी को चलवाईए अन्यथा यह अदाढ़ी और कच्ची घाणी का तेल व कंपनी और सरकार आपका जीवन लेने लिए पर्याप्त है सबसे ज्यादा मौतें देने वाला भारत में कोई है l
तो वह है...
*रिफाईनड तेल*
केरल आयुर्वेदिक युनिवर्सिटी आंफ रिसर्च केन्द्र के अनुसार, हर वर्ष 20 लाख लोगों की मौतों का कारण बन गया है... *रिफाईनड तेल
रिफाईनड तेल से *DNA डैमेज, RNA नष्ट, , हार्ट अटैक, हार्ट ब्लॉकेज, ब्रेन डैमेज, लकवा शुगर(डाईबिटीज), bp नपुंसकता *कैंसर* *हड्डियों का कमजोर हो जाना, जोड़ों में दर्द,कमर दर्द, किडनी डैमेज, लिवर खराब, कोलेस्ट्रोल, आंखों रोशनी कम होना, प्रदर रोग, बांझपन, पाईलस, स्केन त्वचा रोग आदि!. एक हजार रोगों का प्रमुख कारण है।*
*रिफाईनड तेल बनता कैसे हैं।*
बीजों का छिलके सहित तेल निकाला जाता है, इस विधि में जो भी Impurities तेल में आती है, उन्हें साफ करने वह तेल को स्वाद गंध व कलर रहित करने के लिए रिफाइंड किया जाता है
*वाशिंग*-- वाशिंग करने के लिए पानी, नमक, कास्टिक सोडा, गंधक, पोटेशियम, तेजाब व अन्य खतरनाक एसिड इस्तेमाल किए जाते हैं, ताकि Impurities इस बाहर हो जाएं |इस प्रक्रिया मैं तारकोल की तरह गाडा वेस्टेज (Wastage} निकलता है जो कि टायर बनाने में काम आता है। यह तेल ऐसिड के कारण जहर बन गया है।
*Neutralisation*--तेल के साथ कास्टिक या साबुन को मिक्स करके 180°F पर गर्म किया जाता है। जिससे इस तेल के सभी पोस्टीक तत्व नष्ट हो जाते हैं।
*Bleaching*--इस विधी में P. O. P{प्लास्टर ऑफ पेरिस} /पी. ओ. पी. यह मकान बनाने मे काम ली जाती है/ का उपयोग करके तेल का कलर और मिलाये गये कैमिकल को 130 °F पर गर्म करके साफ किया जाता है!
*Hydrogenation*-- एक टैंक में तेल के साथ निकोल और हाइड्रोजन को मिक्स करके हिलाया जाता है। इन सारी प्रक्रियाओं में तेल को 7-8 बार गर्म व ठंडा किया जाता है, जिससे तेल में पांलीमर्स बन जाते हैं, उससे पाचन प्रणाली को खतरा होता है और भोजन न पचने से सारी बिमारियां होती हैं।
*निकेल*एक प्रकार का Catalyst metal (लोहा) होता है जो हमारे शरीर के Respiratory system, Liver, skin, Metabolism, DNA, RNA को भंयकर नुकसान पहुंचाता है।

रिफाईनड तेल के सभी तत्व नष्ट हो जाते हैं और ऐसिड (कैमिकल) मिल जाने से यह भीतरी अंगों को नुकसान पहुंचाता है।

आप गंदी नाली का पानी पी लें, उससे कुछ भी नहीं होगा क्योंकि हमारे शरीर में प्रति रोधक क्षमता उन बैक्टीरिया को लडकर नष्ट कर देता है, लेकिन रिफाईनड तेल खाने वाला व्यक्ति की अकाल मृत्यु होना निश्चित है!

*दिलथाम के अब पढे*

*हमारा शरीर करोड़ों Cells (कोशिकाओं) से मिलकर बना है, शरीर को जीवित रखने के लिए पुराने Cells नऐ Cells से Replace होते रहते हैं नये Cells (कोशिकाओं) बनाने के लिए शरीर खुन का उपयोग करता है, यदि हम रिफाईनड तेल का उपयोग करते हैं तो खुन मे Toxins की मात्रा बढ़ जाती है व शरीर को नए सेल बनाने में अवरोध आता है, तो कई प्रकार की बीमारियां जैसे* -— कैंसर *Cancer*, *Diabetes* मधुमेह, *Heart Attack* हार्ट अटैक, *Kidney Problems* किडनी खराब,
*Allergies, Stomach Ulcer, Premature Aging, Impotence, Arthritis, Depression, Blood pressure आदि हजारों बिमारियां होगी।*
रिफाईनड तेल बनाने की प्रक्रिया से तेल बहुत ही मंहगा हो जाता है, तो इसमे पांम आंयल मिक्स किया जाता है! (पांम आंयल सवमं एक धीमी मौत है)

प्रत्येक तेल कंपनियों को 40 %
खाद्य तेलों में पांम आंयल मिलाना अनिवार्य है, अन्यथा लाईसेंस रद्द कर दिया जाएगा!
इससे अमेरिका को बहुत फायदा हुआ, पांम के कारण लोग अधिक बिमार पडने लगे, हार्ट अटैक की संभावना 99 %बढ गई, तो दवाईयां भी अमेरिका की आने लगी, हार्ट मे लगने वाली स्प्रिंग(पेन की स्प्रिंग से भी छोटा सा छल्ला) , दो लाख रुपये की बिकती हैं,
यानी कि अमेरिका के दोनो हाथों में लड्डू, पांम भी उनका और दवाईयां भी उनकी!
*अब तो कई नामी कंपनियों ने पांम से भी सस्ता,, गाड़ी में से निकाला काला आंयल* *(जिसे आप गाडी सर्विस करने वाले के छोड आते हैं)*
*वह भी रिफाईनड कर के खाद्य तेल में मिलाया जाता है, अनेक बार अखबारों में पकड़े जाने की खबरे आती है।*
सोयाबीन एक दलहन हैं, तिलहन नही...
दलहन में... मुंग, मोठ, चना, सोयाबीन, व सभी प्रकार की दालें आदि होती है।
तिलहन में... तिल, सरसों, मुमफली, नारियल, बादाम,ओलीव आयल, आदि आती है।
अतः सोयाबीन तेल , पेवर पांम आंयल ही होता है। पांम आंयल को रिफाईनड बनाने के लिए सोयाबीन का उपयोग किया जाता है।
सोयाबीन की एक खासियत होती है कि यह,
प्रत्येक तरल पदार्थों को सोख लेता है,
पांम आंयल एक दम काला और गाढ़ा होता है,
उसमे साबुत सोयाबीन डाल दिया जाता है जिससे सोयाबीन बीज उस पांम आंयल की चिकनाई को सोख लेता है और फिर सोयाबीन की पिसाई होती है, जिससे चिकना पदार्थ तेल तथा आटा अलग अलग हो जाता है, आटा से सोया मंगोडी बनाई जाती है!
आप चाहें तो किसी भी तेल निकालने वाले के सोयाबीन ले जा कर, उससे तेल निकालने के लिए कहे!महनताना वह एक लाख रुपये भी देने पर तेल नही निकालेगा, क्योंकि. सोयाबीन का आटा बनता है, तेल नही!
फॉर्च्यून.. अर्थात.. आप के और आप के परिवार के फ्यूचर का अंत करने वाला.
सफोला... अर्थात.. सांप के बच्चे को सफोला कहते हैं!
*5 वर्ष खाने के बाद शरीर जहरीला
10 वर्ष के बाद.. सफोला (सांप का बच्चा अब सांप बन गया है.
*15 साल बाद.. मृत्यु... यानी कि सफोला अब अजगर बन गया है और वह अब आप को निगल जायगा.!*

*पहले के व्यक्ति 90.. 100 वर्ष की उम्र में मरते थे तो उनको मोक्ष की प्राप्ति होती थी, क्योंकि.उनकी सभी इच्छाए पूर्ण हो जाती थी।*

*और आज... अचानक हार्ट अटैक आया और कुछ ही देर में मर गया....?*
*उसने तो कल के लिए बहुत से सपने देखें है, और अचानक मृत्यु..?*
अधुरी इच्छाओं से मरने के कारण.. प्रेत योनी मे भटकता है।

*राम नही किसी को मारता.... न ही यह राम का काम!*
*अपने आप ही मर जाते हैं.... कर कर खोटे काम!!*
गलत खान पान के कारण, अकाल मृत्यु हो जाती है!

*सकल पदार्थ है जग माही..!*
*कर्म हीन नर पावत नाही..!!*
अच्छी वस्तुओं का भोग,.. कर्म हीन, व आलसी व्यक्ति संसार की श्रेष्ठ वस्तुओं का सेवन नहीं कर सकता!

*तन मन धन और आत्मा की तृप्ति के लिए सिर्फ ओलीव आयल ,राइस ब्रान , कच्ची घाणी का तेल, तिल सरसों, मुमफली, नारियल, बादाम आदि का तेल ही इस्तेमाल करना चाहिए!* पोस्टीक वर्धक और शरीर को निरोग रखने वाला सिर्फ कच्ची घाणी का निकाला हुआ तेल ही इस्तेमाल करना चाहिए!
आज कल सभी कम्पनी.. अपने प्रोडक्ट पर कच्ची घाणी का तेल ही लिखती हैं!
वह बिल्कुल झूठ है.. सरासर धोखा है!
कच्ची घाणी का मतलब है कि,, लकड़ी की बनी हुई, औखली और लकडी का ही मुसल होना चाहिए! लोहे का घर्षण नहीं होना चाहिए. इसे कहते हैं.. कच्ची घाणी.
जिसको बैल के द्वारा चलाया जाता हो!
आजकल बैल की जगह मोटर लगा दी गई है!
लेकिन मोटर भी बैल की गती जितनी ही चले!
लोहे की बड़ी बड़ी सपेलर (मशिने) उनका बेलन लाखों की गती से चलता है जिससे तेल के सभी पोस्टीक तत्व नष्ट हो जाते हैं और वे लिखते हैं.. कच्ची घाणी...
.....................................................

इस पोस्ट को शेयर किजिए यह लोगों के प्राण बचाने की मुहिम हैं, यह व्यापार नहीं,, स्वास्थ्य की सेवा है,


सोमवार, 28 सितंबर 2020

USA के ह्वाइट हाउस मे अब्रह्मिक पंथों के बीच एकता स्थापित करने के Abraham Accords संधि


 

संपूर्ण जगत में मानव निर्मित व्यवस्था को सुचारु संचालन के लिए दो रास्ते एक धर्म सता एक राजसत्ता आज पूरी दुनिया के हजारों साल की उस राज सत्ता की व्यवस्था करीब-करीब अंतिम सांसे ले रही हैं और धर्म सत्ता पर भी खतरे की घंटी बज रही है हजारों सालों से मूल धर्म सनातन  (ब्राहमिक उपासक संस्कृति) को तहस नहस करने का के लिए कई बौद्धिक षड्यंत्र आज के नर पिशाचों (अब्राहमिक) यहूदी इस्लाम और इसाईयों द्वारा चलाये जा रहे हैं
 15 September,2020 को US President Donald Trump, Israeli PM Benjamin Netanyahu, Bahrain Foreign Minister Abdullatif al-Zayani और UAE Foreign Minister Abdullah bin Zayed Al-Nahyan ने White House में Abraham Accords पर हस्ताक्षर किए थे।
■ इस संधि का नाम Abraham – अब्रह्म क्यों है?
वास्तव में अब्रह्म- Abraham को यहूदी,ईसाईयत और इस्लाम इन तीनों पंथों के जन्मदाता के रूप में देखा जाता है। इन तीनों ही पंथों की जड़ें अब्रह्म से जुड़ी है। इन तीनो पंथों में बहुत सारी वैचारिक समानताएँ है। इस संधि को अब्रह्मिक पंथों के बीच एकता स्थापित करने के लिए बनाया था अतः इसे Abraham Accords नाम दिया गया है।
आईये अब हम इस संधि पर विस्तृत अध्ययन करते हैं। इस संधि को करने की आवश्यकता क्यों पड़ी? संधि से किसे लाभ होगा? किसे हानि होगी? इस संधि से भारत और विश्व पर क्या प्रभाव पड़ेंगे इत्यादि मुद्दों पर विस्तार से चर्चा आरंभ करते हैं।
■ Arabs-Israel के बीच Normalization की आवश्यकता क्यों पड़ी?
ऐसे तो अरब और इज़राइल के बीच Normalization के ढेरों कारण है।
★ The Iran  Factor
● आपने वह कहावत सुनी होगी “दुश्मन का दुश्मन,दोस्त होता है” यह कहावत दो पुराने दुश्मन अरब और इज़रायल को करीब लेकर आई है। जैसा कि आप सभी जानते हैं कि पिछले कुछ वर्षों में Iran की महत्वाकांक्षाएँ काफी बढ़ रही है। ईरान Saudi Arabia को हटाकर स्वंय Islamic World का Leader बनना चाहता है। इसके लिए वो Middle East में Proxy Wars करवा रहा है, कभी Arab विरोधी आतंकी गुटों को समर्थन कर रहा है।

● पिछले वर्ष Iran ने सऊदी अरब के सबसे बड़े Oil Plant Abqaiq-Khurais में Drones के जरिए हमला किया था। इस हमले ने अरब देशों की सैन्य शक्ति और Technological Matters में पिछड़ेपन को Expose कर दिया था। अरब देशों को समझ में आ गया है कि अपनी संप्रभुता बनाए रखने और ईरान से लड़ने के लिए उन्हें एक मजबूत साथी की आवश्यकता है, और उन्हें साथी के तौर पर Israel मिल गया। इज़राइल Defence, Arms and Technology के मामलो में विश्व मे शीर्ष देशो में गिना जाता है।

★ Fear of Arab Spring 2.0

● Middle East-North Africa में सन 2011 में हुए Arab Spring के आंदोलनों ने पूरे Arab World को हिलाकर रख दिया था। लोकतंत्र और मानव अधिकारों को लेकर शुरू हुए Arab Spring की वजह से Tunisia, Egypt में सत्ता परिवर्तन हुआ तो वही Syria अंतहीन गृहयुद्ध की चपेट में आ गया। उस समय सऊदी अरब, बहरीन,क़तर,UAE में मानव अधिकारो और लोकतंत्र के लिए हिंसक प्रदर्शन हुए थे लेकिन इन देशों ने इन प्रदर्शनों को अमेरिका के आशीर्वाद से बल प्रयोग करके दबा दिया था और अपनी बादशाहत को बचाने में सफल हुए थे।
● Middle East के देशों को डर है अपने देशो में राजशाही व्यवस्था को चुनौती देने के लिए कि कहीं फिर से Arab Spring जैसा कोई आंदोलन खड़ा न हो जाए। Human Rights Violations में Middle East के देश अव्वल नंबर पर आते है बावजूद इसके EU और US स्थित एक भी Human Rights Organization Middle East के देशों के खिलाफ नही बोलता क्योंकि Arab देशो को America और European Union का भारी समर्थन प्राप्त है। अतः अरब देशों को अपनी Monarchies को बचाने के लिए USA-Israel के करीब आना पड़ रहा है। ये उनकी मजबूरी भी है। ये बात जगजाहिर है कि अरब देशों की बादशाहत अमेरिका के आशीर्वाद के कारण ही बची हुई है। अगर अरब देश अमेरिका के विरूद्ध जाते हैं तो Mossad-CIA FALSE FLAG OPERATIONS के जरिए अरब देशों में आसानी से तख़्तापलट करवाकर , वहाँ अपनी Puppet Government Establish कर सकते हैं। ये सीधे तौर पर BLACKMAILING है। अब्रह्म सन्धि के पीछे यह भी एक बड़ा कारण है।
★ Diversification of Economy
● Middle East के लगभग सभी देश अपनी आय के लिए सिर्फ Petroleum Oil and Natural Gas से होंनेवाली Income पर ही आधारित है। Corona Pandemic के कारण दुनिया भर में Oil-Gas की Demand में भारी गिरावट आई है। जिससे अरब देशों की आर्थिक स्थिति खराब होती जा रही है। अरब देशों ने अपने देशों में Human Resources,Education, Science and Technology, Engineering को Develop करने में किसी भी प्रकार का निवेश नहीं किया। अरब देश टेक्नोलॉजी के लिए US-EU और Labours के लिए India-Pakistan-Bangladesh पर निर्भर रहे। अरब देशों के राजाओं ने अपनी स्थानीय जनता को तेल गेस की कमाई से आलसी, कामचोर,हवसी, अय्याश बनाया और खुद भी Luxurious Lifestyle जीते रहे। लेकिन कोरोना वायरस ने अरब देशों की हेकड़ी निकालकर रख दी है।

● Arabs को अब समझ में आ गया है कि अर्थव्यवस्था सिर्फ Oil-Gas से मिलनेवाली Revenues के भरोसे नही चल सकती। इसके लिए अर्थव्यवस्था का वैविध्यपूर्ण/ Diversify करना आवश्यक है अन्यथा अरब देश भिखारी बन जाएंगे। छोटा सा देश होने के बावजूद Israel  विश्व में Science and Technology, Agriculture Technology, Medical Treatment, Defence System, Arms and Weapons,Tourism के क्षेत्रों ने शीर्ष स्थान रखता है। अरब देशों को अपने Survival के लिए Israeli Technology, Knowledge, Assistant की अत्यंत आवश्यकता है इसीलिए अरब देश अर्थव्यवस्था को Diversify करने के लिए भी Arabs-Israel एक साथ आ गए हैं।द
■ Abraham Accords से Arabs को होनेवाले लाभ
i) अरब देशों को Oil-Gas पर अपनी निर्भरता कम करनी है। इसके लिए उन्हें Science and Technology, Agriculture,Tourism, Health Sector में एक विशेषज्ञ की आवश्यकता है। Israel उपरोक्त सभी मामलों में विशेषज्ञता रखता है। अतः Arabs-Israel के साथ आने से Arabs अपनी Economies Diversify कर पाएँगे।ग
ii) अमेरिका भी खुलकर Arabs का साथ देगा क्योंकि फ़िलहाल Arabs देशों का Boycott US को रास नही आ रहा था। इस संधि से US-Israel-Arab Nexus बनेगा जिससे Turkey और Iran जैसे देशों को स्पष्ट संदेश जाएगा।

■ Abraham Accords से Israel को होनेवाले लाभ

i) वैश्विक स्तर पर Israel की स्वीकृति बढ़ेंगी क्योंकि अब तक Israel अपने ही पड़ोस में तिरस्कृत था, उसकी कोई स्वीकृति नही थी। कई मुस्लिम देश अपने पासपोर्ट पर “This passport is valid for all countries of the world except Israel.” लिखा करते थे। जिससे इज़राइल की छवि धूमिल होती थी लेकिन इस संधि से इजराइल की छवि में सकारात्मक सुधार होगा। जिससे उसे काफी लाभ होगा।

ii) Israel की Defence, Science & Technology, Arms- Weapons Industry, Healthcare, Tourism, Agriculture Technology अरबो डॉलर्स की है। इस संधि के बाद से अरब देशों और इज़राइल के नागरिकों के बीच व्यापारिक संबंध स्थापित होंगे। जिससे इज़रायली अर्थव्यवस्था मजबूत होगी। साथ ही में Israel अरब देशों को अपनी टेक्नोलॉजी बेचकर भारी भरकम मुनाफ़ा कमा सकता है। इसी के साथ वर्षो से इज़राइल के खिलाफ चला रहा BDS Movement भी समाप्त होगा।

■ Palestinians को Abraham Accords से होनेवाले नुकसान

● इस संधि से फिलिस्तीन को कोई लाभ नही होगा अपितु उसे केवल नुकसान ही होगा। इस Deal से Arabs की Israel पर निर्भरता बढ़ेगी और अरब अपनी मजबूरियों के चलते खुलकर Anti Israel Stand नही ले पाएंगे। अतः Arabs की तरफ से फिलिस्तीनियों को कोई विशेष सहायता या समर्थन अब नही मिलेगा।

● Hamas-Turkey-Iran-Hezbollah ने Abraham Accords का विरोध किया है और Arabs – Israelis को इस Deal के लिए नुकसान उठाने की भी धमकी दी है अतः अब Israel और Arab देशो में Iran backed Proxies के हमले बढ़ेंगे लेकिन इससे Iran और उसकी Proxies को ही नुकसान होगा।

● इजराइल और पैलेस्टाइन का Two State Solution फ़िलहाल का मुद्दा फिलहाल चर्चा में रहेगा लेकिन समय के साथ Israel धीरे धीरे Palestine को Annex कर ही लेगा। अरब देश भी कुछ नहीं कर पाएंगे।

■ ये कथित Peace Deal कहीं Middle East और Arab World के लिए Piece Deal तो नहीं?

● Divide and Rule, Use and Throw, Back Stabbing करने में Israel- USA काफी बदनाम रहे हैं। MENA Affairs में गहराई से देखें तो लगता है कि ये समझौता लंबे अंतराल में अरब देशों में आपसी फूट डलवाकर उनका Balkanization ही करवाएगा। Israeli कभी ये नही चाहेंगे कि Arabs सशक्त बने क्योंकि ऐसा होने पर Israel को ही नुकसान होगा। अरब देशों के लिए ये एक प्रकार से Trojan Horse वाली परिस्थिति होगी। अपने लाभ के लिए Israel-US अरबो के बीच आपसी मतभेदों को बढ़ाकर उनमे फूट डलवा सकते है, Muslim World में Shia vs Sunni करवाकर Islamic World को Control करने की कोशिश कर सकते हैं। क्योंकि Arab-Israeli स्वार्थ के कारण एकदूसरे के साथ आ रहे है जिस दिन स्वार्थ और आवश्यकता खत्म हो जाएगी उस दिन इनकी दोस्ती भी दम तोड़ देगी। ध्यान से देखने पर पता चलता है कि यह Abraham Accords Plan Yinon और Ralph Peters के Plan का अमलीकरण ही है। अनेवाले समय मे आपको Middle East में कई अलगववादी आंदोलन देखने को मिल सकते है जैसे कि Kurdistan, South Yemen,Iranian Balochistan और अन्य

■ Abraham Accords से Turkey और Iran को होंनेवाले नुकसान

● Turkey- Iran दोनों ने अब्रह्म संधि का खुलकर कड़े शब्दों में विरोध किया था। दोनो ही देश अति महत्वाकांक्षी बन रहे हैं। दोनो को ही Muslim World का नेता बनना है। लेकिन दोनों देशों का यह Aggression ही उनके लिए नुकसानदेह साबित होगा। Iran- Turkey दोनो ही Proxies के जरिए Middle East North Africa में अपना आधिपत्य स्थापित करना चाहते हैं। इसके लिए वे आतंकी संगठनों को हथियार, पैसा और Logistics उपलब्ध करवा रहे हैं।

● तुर्की के Anti US, Anti NATO, Anti Israel Stand को रोकने के लिए अमेरिका जब चाहे तब Turkey को FATF में Black List करवा सकता है, World Bank, IMF से तुर्की को मिलनेवाली सहायता रुकवा सकता है। Turkey-Iran से अलगववादी Kurdistan आंदोलन को हवा दे सकता है। Economic Sanctions, Embargo का उपयोग करके Turkey और Iran दोनो की अर्थव्यवस्थाओ को तबाह कर सकता है। बहरहाल Iran पहले से ही FATF में BLACK LISTED है और उसकी आर्थिक स्थिति कमजोर होती जा रही है। अतः Turkey-Iran के Aggression से चिंता की कोई बात नहीं है। ये देश अपने ही पैरों पर कुल्हाड़ी मार रहे हैं।

■ Abraham Accords से Muslim Ummah (उम्मत-ए-मुस्लिमा) में विभाजन

● इस संधि से Islam को भारी नुकसान होगा। अब्रह्म सन्धि से इस्लाम कमजोर होगा। अब्रह्म संधि से Islamic Ummah की डींगे हाँकनेवालो की पोल खुल गई है। ये बात साबित हो चुकी है कि Ummat जैसा कुछ भी नहीं होता। इस Deal की वजह से Shia- Sunni में पहले से मौजूद दरार और बढ़ेगी। Muslim World में Shia Bloc और Sunni Bloc बनेंगे। MENA Region में Sectarian Violence बढ़ेगा। वहाँ पर Sects के नाम पर अलग देशो की मांगे उठेंगी। यही Israeli-US नीति है Divide and Rule.

■ Abraham Deal से भारत को होनेवाले लाभ

● इस Peace Deal से भारत को Directly कोई लाभ नहीं होंगे। लेकिन भारतवर्ष को Indirectly बहुत लाभ होंगे। सही मायनों में Israel-US के बाद सर्वाधिक लाभ भारत को ही होगा। भारत लंबे समय से Islamic Terrorism, Islamic Extremism से जूझ रहा है। इसकी जड़ें Middle East, ईरान और तुर्की से जुड़ी है। अतः जब स्वयं मिडल ईस्ट के देश अस्थिर होंगे। इनमे फूट पड़ेगी, इनका Balkanization होगा तब उनके द्वारा भारत मे Islamic Terrorism को होंनेवाली Funding कम होने लगेगी। Islamic Extremism भी समय के साथ कम होने लगेगा। वैसे भी अरब इज़राइल की दोस्ती से Muslims के बीच Identity Crisis खुलकर सामने आ गया है। इसका Long Term में गहरा मनोवैज्ञानिक प्रभाव पड़ेगा।

शनिवार, 26 सितंबर 2020

वर्षा का पूर्वानुमान में चिड़ियों की भूमिका भारत की परंपरा में प्रकृति के साथ संमभाव की संस्कृति वही भारत की सरकारों ने विदेशी सोच और नीति से प्रकृति के साथ टकराव


छब्बीस को परबा, 27 को दूज, 28 को तीज… अपनी अंगुलियों पर तिथि गिनते-गिनते दद्दा अपने छोटे बेटे पर अचानक ही बरस पड़े – ‘क्यों रे तीज सर पे आ गई और गांव वालों को कोई होश नहीं है। गर्मी और बरखा का इंतजाम हर बरस का काम है; इन्द्र देवता पानी दें, तो कटोरा झाड़-पोंछ के तैयार रखना पड़ेगा कि नहीं? ये कोई पहली बार है क्या… पर देखो तो जैसे सबके सब भांग खा के सो रहे हैं; न राय, न मशविरा, न तैयारी, ऐसा अंधेर कब हुआ? सत्यानाश।Ó
दद्दा ने अपनी लाठी उठाई और चल पड़े गांव जगाने। उसी शाम गांव में बैठक हुई। हर साल की तरह तय हुआ – ‘अक्षया तृतीया के दिन हर घर में बेटियों को शर्बत पिलाया जाएगा। राहगीरों की खातिर जेठ अंत तक प्याऊ लगेगी। गांव के पांचों तालाबों की सफाई और मरम्मरत की शुरुआत होगी। खेत भी एक छोटा-मोटा तलाब ही है। सो, खेतों के मेड़ दुरुस्त करने होंगे। सबका इंतज़ाम होगा, तो गोरु-बछरू और चिडिय़ों की प्यास बुझेगी? उनका भी इंतजाम करना होगा। कौन-कौन क्या-क्या करेगा, इसकी जिम्मेदारी तय कर दी गयी।
तैयारी परम्परा
अवध के एक गांव में यह जो कुछ हुआ; भारत के हर इलाके में गर्मी और बारिश आने से पूर्व तैयारी करने की कमोबेश ऐसी ही पानी परम्परा है। पहले दद्दा थे, वे जगा देते थे। समुद्र ने मेघ देवता को भेजा है, हम सभी को पानी पिलाने। पानी अधिकतम साठ दिन बरसेगा। उसी से सालभर काम चलाना है। अगले साल समुद्र ने पानी नहीं भेजा तो उसके लिए भी धरती की तिज़ोरी में Óवाटर बैलेंसÓ सुरक्षित रखना है। एक साल नहीं भेजा तो अकाल, दो साल नहीं भेजा तो दुष्काल और तीन साल नहीं भेजा तो त्रिकाल। अकाल यानी पानी की कमी, दुष्काल यानी पानी और अन्न का संकट और त्रिकाल यानी पानी, अन्न और चारे.. तीनो का संकट अर्थात गऊमार अकाल। माता पर संकट तो संतान पर भी संकट।
त्रिकाल में भी जीवन पर संकट न आये; इसका इंतजाम रहे; हर बारिश में इतना पानी संजोना है। अपने उपयोग हेतु तालाब ऐसी जगह बनाना है, जहां धरती का पेट फटा न हो। ऐसी जगह बनाये तालाब में सालभर पानी रुका रहेगा। कुछ तालाब ऐसी जगह पर बनाने हैं, जहां धरती का पेट फटा हुआ हो। ऐसे तालाब का पानी बहुत जल्दी धरती की तिजोरी में सुरक्षित हो जायेगा। शेष पानी को समुद्र को वापस लौटाना है; तभी तो समुद्र अगले बरस पानी भेजेगा। समुद्र को पानी लौटाने का काम नदियों के जिम्मे है। नदी को अपनी बाढ़ से मिट्टी और भूजल का शोधन करना है। बाढ़ में साथ लाई गाद से मैदान और डेल्टा बनाने हैं। उन्हे शोधित कर उपजाऊ बनाना है। अत: नदियों को उनका काम करने देना है। भारत के पौराणिक ग्रंथ, महात्मा विदुर से लेकर ज्ञानी चाणक्य तक का ज्ञान उठाकर उठाकर देख लीजिए नदियों से छेड़छाड़ की अनुमति कभी किसी को नहीं दी गई। बुंदेलखण्ड की अर्धचन्द्राकार घाटी में नदियां भी कम हैं और भूमि के नीचे चट्टानी परत की वजह से धरती का पेट भी बेहद छोटा है। यहां ज्यादा तालाब बनाने पड़ेंगे। चारागाहों के लिए ज्यादा जगह छोडऩी पड़ेगी। कम पानी की संभावना हो, तो कम पानी की फसल और सिंचाई का तकनीक का चुनाव करना होगा। बुंदेलखण्ड की महत्ता धर्मक्षेत्र, वनक्षेत्र और साधना क्षेत्र के रूप में है। मर्यादा पुरुषोत्तम श्री राम ने अपने वनवास में बुंदेलखण्ड के चित्रकूट को इसी रूप में चुना। इसे इसी रूप संरक्षित और विकसित करना पड़ेगा। योगी श्री आदित्यनाथ जी परम्परा के निर्देश को समझें। बुदेलखण्ड में बड़े उद्योग ले जाने की गलती न करें।
खैर, गौरतलब है कि भारत के हर इलाके में मौजूद ऐसा लोकज्ञान पारम्परिक है। यह कागज़ी ग्रंथ की बजाय, श्रव्यशास्त्र बनकर एक पीढी़ से दूसरी पीढ़ी तक जाता था। कुण्ड, टांके, खेत तलाई, खड़ीन, चाल, खाल, आहर-पाइन..कहां क्या बनाना ठीक है; दद्दा सब जानता है और सब बताता है। दद्दा अनपढ़ भले ही हो, पानी के मामले में अज्ञानी कभी नहीं था। भारत की पानी परम्परा ने उसे कभी अज्ञानी रहने ही नहीं दिया। दद्दा अभी भी हैं, लेकिन उनकी कोई सुनता नहीं है। पहले दद्दा और बूढ़ी अम्मा ही ग्रामगुरु थे। पहले ग्रामगुरु का कहा राजा भी मानता था। जैसलमेर का राजा भी घड़ीसर के तालाब की गाद निकासी के काम में सम्मिलित होता था। जलसंकट आये, तो जनक जैसा राजा भी हल-बैल लेकर खेत में उतर जाता था। अब सरकार है। नेता, अफसर, ठेकेदार, कर्जदाता और बाज़ार का गठजोड़ है। तब राजा जनता के और ऋषि प्रकृति के प्रतिनिधि थे। अब प्रधान, विधायक, सांसद, वैज्ञानिक… सब के सब बाज़ार के प्रतिनिधि होते जा रहे मालूम होते हें। वे कहते हैं कि कोई कुछ मत करो; सरकार सभी के पानी का इंतज़ाम करेगी; बाज़ार करेगा। दुर्योग से सुश्री उमाजी भी यही कह रही हैं। वह बुंदेलखण्ड में केन-बेतवा को जोडऩे की जिद्द कर रही हैं। वह भूल गई हैं कि भारत की पानी मंत्री होने के साथ-साथ एक साध्वी के रूप में भारतीय देशज ज्ञान, परम्परा और संस्कार की प्रतिनिधि भी हैं।

सगुन परम्परा
पानी परम्परा के इलाकाई ज्ञान की दृष्टि से भारत में 500 से ज्यादा भू-सांस्कृतिक क्षेत्रों में बांटा जा सकता है। इन्हे देशज भाषा में ‘देसÓ कहा जाता था। हर देस के अपने-अपने घाघ, भड्डरी, भोपा और भगत थे। आषाढ़ से लेकर भादों तक बारिश कैसी होगी; इसका सगुन फागुन में ही ले लिया जाता था। राजस्थान, गुजरात जैसे कम पानी के इलाकों में सगुन देखने का काम सालभर होता था। अपने समय पर खेजड़ी यानी शमी वृक्ष समय से पुष्पित, पल्लवित और फलित हो। कैर यानी टेंटी में समय से फल आये, तो इस बार जमाना होगा। जमाना यानी अच्छी बारिश। लेकिन जून शुरु में सुबह-सुबह ठण्डी पछुवा हवा चलने लगे, तो सुगुन लेने वाले मारवाड़ी देशजों का माथा ठनक जाता था। वे सभी लक्षण सामने रख पुन: सगुन लेते थे। कब चांद उगा, कैसा उगा, कब छिपा ? कौन सा नक्षत्र कब उगा, कब छिपा ? कैर की झाड़ी पुन: पुष्पित होकर यदि जुलाई माह में पुन: फलित होने लगी, तो मारवाड़ी देशज सावधान कर देते थे – भाई लोगो, अब जमाना नहीं होगा यानी अच्छी बारिश नहीं होगी।
बचपन में एक कविता पढ़ी थी – यह कदम्ब का पेड़ अगर मां होता यमुना तीरे..। महाकवि रसखान ने भी पक्षी के रूप में जगत में वापसी की स्थिति में कदम्ब के पेड़ पर वास की इच्छा जाहिर की है। गौरतलब है कदम्ब की छांव, कृष्ण के बालपन की छत्र है। स्वर्गीय श्री अरुण कुमार पानी बाबा ने अपनी पुस्तक ‘भारत का जल धमÓ में श्रीमद्भागवत पुराण में पानी परम्पराओं का उल्लेख करते हुए ब्रजक्षेत्र में कदम्ब की पारिस्थितिकी को सामने रखा है। भरतपुर के घना को कदम्ब की पारिस्थिति का प्रतीक और स्मृति चिन्ह बताया है।
उन्होने वर्षा के पुर्वानुमान की पारम्परिक तकनीक की दृष्टि से उल्लेख किया है कि कदम्ब में विशेष तौर पर कौवे वास करते हैं। कौवों का प्रजनन काल सामान्यत: चैत्र-बैसाख यानी मार्च-अप्रैल में माना जाता है। यूं तो माना जाता है कि कौवे अपना घोसला बनाते ही नहीं। किंतु इसमें उल्लेख है कि कौवे कदम्ब पर घोसला बनाते थे। घोसला यदि कदम्ब के शिखर पर बनाया हो, तो समझा जाता था कि उस वर्ष मामूली बारिश होगी। शिखर से थोड़ा नीचे घोसला बनाये तो सामान्य वर्षा होगी। यदि दो डालों के बीच में सुरक्षित कोटर ढूंढकर घोसला बनाया गया हो तो इसका मतलब है कि उस साल सामान्य से अधिक वर्षा होगी और आंधी-तूफान भी आयेंगे। ऐसे ही बताया गया कि सारस अंडे दे और बिना सेये छोड़कर अन्यत्र उड़ जाये, तो समझो कि अकाल आयेगा।
अलग-अलग इलाकों के घाघ, भगत, भोपा और भड्डरियों के पास सगुन देखने के ऐसे अलग-अलग आधार थे। अलग इलाकों के अलग पंचांग थे। अब एक मौसम विभाग है। अपनी स्थापना से लेकर 2010 तक जिसका वर्षा अनुमान कभी भरोसेमंद नहीं रहा। पिछले छह-सात वर्षों से उसकी आधुनिक तकनीकी क्षमता पर कुछ भरोसा होना शुरु हुआ था, तो इस बार इसने पिछले तीन माह में तीन बार अनुमान बदले। पहले सामान्य से कम वर्षा, फिर सामान्य वर्षा और अब सामान्य से अधिक वर्षा का अनुमान पेश किया। उसकी क्षमता अभी सगुन दृष्टाओं से पीछे ही है। भारतीय मौसम विज्ञान विभाग को अभी और अधिक दूरदृष्टि हासिल करनी होगी।

सदुपयोग परम्परा
वर्षा, वृक्ष, कृषि, स्थानीय व्यंजन और जीवनशैली के अंतर्संबंध जगजाहिर हैं। अंतर्संबंध की दृष्टि से इस बारे में भी भारतीय परम्पराओं की सीख स्पष्ट है। जिन खेतों में खर-पतवार ज्यादा हों, बारिश आने से पहले उन्हे जोतकर सूखने के लिए खुला छोड़ देने की परम्परा है। जिन नमक बढऩे से जो खेत ऊसर हो गये हों, उनका नमक निकालने का काम भी बारिश पहले ही करना है। जहां कम पानी बरसे, वहां मोटा अनाज बोने और ज्यादा मवेशी रखने की परम्परा है। कम पानी वाले इलाकों में साग-भाजी से ज्यादा घी, दूध और छाछ के साथ रोटी खाने की परम्परा है। जहां ज्यादा पानी बरसे, वहां ज्यादा भात खाने की परम्परा है। और देखिए, जहां भरपूर पानी होता है, वहां एक हथेली की अंजुली बनाकर पानी पीने की परम्परा है। जहां सामान्य पानी बरसे, उन इलाकों में दोनो हथेलियों की दोना बनाकर पानी पीने की परम्परा है। जहां कम पानी बरसता है, वहां लुटिया को बिना जूठा किए सीधे मुंह में पानी गटकने की परम्परा है। कम पानी वाले इलाकों में आप देखेंगे कि चार-पांच जन एक साथ बैठकर एक ही बर्तन में खाने की परम्परा है। भरपूर पानी वाले इलाकों में एक बर्तन में दूसरा खाये-पीये, तो जूठा मानते हैं। पानी संकट वाले इलाकों में सभी वर्णों की औरतें खेतों में काम करती हैं। पानी की ज्यादा उपलब्धता वाले इलाकों में सिर्फ शूद्र वर्ण की औरतों को काम के लिए खेत में भेजने की परम्परा रही है।

धराड़ी परम्परा
राजपूताना, बरखा के पानी को संचित करने में पेड़ का महत्व जानता था। राजपूताना यानी वर्तमान राजस्थान। राजपूताने ने पेड़ की रक्षा के लिए ‘धराड़ी परम्पराÓ बनाई। इसे कुलगोत्र से जोड़ा। अलग-अलग गोत्र की अलग-अलग धराड़ी। जिस गोत्र की जो धराड़ी मान ली गई, उस गोत्र का व्यक्ति अपने प्राण देकर भी धराड़ी की रक्षा करे। परम्परा का यही निर्देश था। हर मान्यता के पीछे कोई कथानक है। पूछा तो मालूम हुआ कि पोसवाल, जोठवाल, जाड़वाल, ऊंचवाल और पांचाल गोत्र की कदम्ब, कसाना गोत्र की कदम्ब, डाब और बरगद, डोई और कोली गोत्र की बरगद, दडग़स गोत्र की धराड़ी – बेलपत्र और कोली गोत्र की रोहेड़ा है। उपाध्याय गोत्र की धराड़ी – नीम, भारद्वाज, वत्स, जोजादिया और बेनीवाल गोत्र की धराड़ी – पीपल, मीणा और चैहानों की धराड़ी – अशोक, सिसोदिया राजपूतों की खेजड़ी, मेवाल मीणाओं की कदम्ब और उदासीन संप्रदाय के साधुओं की धराड़ी – चिनार है।

धन्यवाद परम्परा
अब जरा पेंसिल उठाइये और निशान लगाइये कि उक्त परम्पराओं में से कोई एक परम्परा ऐसी है, जिसका बरखा से रिश्ता न हो? दरअसल, भारत की पानी परम्परायें, कोई अनसमझी, अनजानी हरकतें नहीं थीं; वे सभी सदियों के अनुभव के जांचा-परखा ऐसा पानी प्रबंधन थीं, जो मेघ, पवन, सूर्य को भी समझती थीं और नदी, समुद्र व धरती के पेट को भी। भारतीय पानी परम्पराओं को सूक्ष्म जीव व वनस्पतियों की भूमिका का भी ज्ञान तथा ध्यान था। इसीलिए भारतीय परम्परा ने पंचतत्वों में हर तत्व को दैविक शक्ति मानकर पूजा। परम्परा जानती थी कि पंचतत्वों से निर्मित होने वाले जीवों का पंचतत्वों से संपर्क बने रहना जरूरी है। इसीलिए हमारे ऋषियों ने प्रकृति से ज्यादा से ज्यादा नजदीक रखने वाली जीवनशैली को सर्वोत्तम माना और उसे अपनाया।
ज्ञानी होना, किसी के अच्छा होने की गारंटी नहीं हो जाता। ज्ञान, कभी-कभी अहंकार को भी जन्म देता है। किंतु पानी के परम्परागत ज्ञानी अहंकारी नहीं थे। वे जानते थे कि तिब्बत का जल अमृत है। तिब्बत का पानी, वर्तमान एशिया के 11 देशों के अनेक इलाकों को समृद्ध करता है; लिहाजा, उन्होनेे तिब्बत स्थित कैलाश के नाथ का धन्यवाद करने के लिए अपने जीवन में कम से कम एक बार अवश्य जाने की विनम्र परम्परा बनाई।

निवेदन परम्परा
बहुत संभव है कि इस नये कालखण्ड में कई पुरानी पानी परम्पराओं ने अपना महत्व खो दिया हो; फिर भी मेरा निवेदन है कि वर्तमान में महत्वपूर्ण पानी-परम्पराओं को लिपिबद्ध कर समाज तक पहुंचाये और उसे अपनाने को प्रेरित करें। क्यों ? क्योंकि भारत के पानी प्रबंधन को शासन आधारित अथवा केन्द्रीकृत होने की बजाय, विकेन्द्रित और लोकपहल पर आधारित बनाने की आज काफी ज्यादा ज़रूरत महसूस हो रही है। इस दृष्टि से भी पानी परम्पराओं को ज्ञानसरोवर अथवा भारतीय धरोहर के रूप सहेजना और प्रचार में लाना ज्यादा जरूरी है। कृपया करें। यह निवेदन कर मैं भी समय पूर्व चेत जाने की भारतीय परम्परा का ही निर्वाहन कर रहा हूं; आप भी करें।
 भारतीय धरोहर व अरुण तिवारी और कई अन्य विद्वानों से संकलित

सकल जगतमें हमारी सनातनकी धरोहरोंका उदगम कालसे परे है जो आप हुकुमने बताया । काल गणनाकी इतनी बारीकाईया किसीभी विज्ञान या संस्कृतिके...