गुरुवार, 7 मार्च 2019




केवल एक महीने में लगभग , 25 करोड़ लोगों ने एक महीने में सनातन सिद्धान्त और मान्यताओं के अनुसार चलते हुए प्रयाग में कुम्भ मेले में भाग लिया ।

केवल धर्म के विषय को हटाकर , मैं आपको कुछ डेटा प्वाइंट देता हूँ और आप समझिए की क्यों आपका देश सोने की चिड़िया था और अब आप क्यो दलिद्र बन गए हैं ।

25 करोड़ लोगों के उपर, राष्ट्रवादी सरकार ने 4200 करोड़ रूपए ख़र्च किए जिस पर कामी वामी आपियों ने हल्ला भी मचाया पर एक अनुमान के अनुसार केवल लोकल इकॉनमी  1,20,000 करोड़ रूपए जेनेरेट हुई । और यह केवल लोकल इकॉनमी का अनुमान है , अर्थात लगभग 30 गुना केवल लोकल इकॉनमी का उत्पादन । भारत को केंद्रीय स्तर पर क्या मिला यह आने वाले समय का डेटा बताएगा । फिर भी लगभग 50 गुना , सनातन ने देश को दे दिया ।

यह वह सनातन था जिसने धर्म किया , अर्थ का उत्पादन किया, यज्ञ किया , योग किया , दान दिया ( दान के स्वरूप को मैं पहले भी समझा चुका हूँ ) और मोक्ष की कामना की ।

पिछले एक महीने में सनातन के मेले कुम्भ में नगण्य अपराध हुए और अद्भुत शान्ति के साथ यह सब कुछ हुआ । यह थी सोने के चिड़िया की कथा ।

और इसी बीच , उसी एक महीने लगभग 19 करोड़ पाकिस्तानियों ने , बीस तीस आतंकवादी वारदात , 2 बिलियन डॉलर का क़र्ज़ा, अनगिनत हत्या लूट बलात्कार  और केवल प्रोपेगण्डा किया और उस प्रोपेगण्डा में आपके ही देश के कुछ तत्व भी उसके साथ खड़े रहे। यह है जीवन को नर्क बनाने वाली अब्राहमिक व्यवस्था ।

चूँकि यह मैं बेबोलेनिया या सुमेरु सभ्यता के बारे में नहीं बल्कि पिछले महीने की ही घटना के अनुसार बता रहा हूँ और यह सब आपके “ चित्त “ में अंकित ही है अत: आपको समझने में कोई कष्ट नहीं होना चाहिए ।

तय , आपको करना है की आप शुद्ध सनातन के मार्ग पर चलना चाहते हैं , अपने बच्चों को पुन: सोने की चिड़िया देना चाहते हैं या अब्राहमिक फेथ जो केवल आपको भिखारी बनाकर छोड़ेंगा उसके चंगुल में पड़ना चाहते हैं ।

यह एक संक्रमण काल है , और आपको और चौकन्ना हो जाना है ..


आदि शंकराचार्य ने भगवान जगन्नाथ जी के मंदिर में दो व्यवस्थाएं दी।
प्रथम, प्रभु का भोग रोज मिट्टी के नए पात्र में बनेगा, दूसरे, प्रभु का रथ यात्रा हर वर्ष नए रथ से होगी। ढाई हजार वर्ष पहले स्थापित इस परंपरा ने करोड़ो कुंभकार और काष्ठकार परिवार की जीविका सुरक्षित कर दी। आज भी है। दुनिया कोई कारपोरेट, हुकूमत यह कार्य ना कर सकी है और ना कर पाएगी।
यह ब्राह्मणवाद है।
बिहार कॉडर के सीनियर आईपीएस मित्र  की एक पोस्ट पढ़ रहा था। जो मेरे इस विचार आरम्भ को व्यापक आधार दे रही है। हालांकि इस विषय पर कभी कोई संस्थागत शोध नहीं हुआ। पर मुझे लगता है होना चाहिए। तभी हिन्दू समाज,गिरोहबंद लंपटों का मुंहतोड़ जवाब दे पाएगा। नैतिक अपराधबोध से मुक्त हो सकेगा।
अब पढ़िए मित्र अरविंद जी की पोस्ट..और देखिए, समझिए अपने आसपास के समाज को। सत्य आपके सामने बिखरा हुआ है।
.
#ब्राह्मण_प्रदत्त अर्थव्यवस्था : त्योहार और GDP :

... देश भर में वर्ष पर्यन्त ब्राह्मणों द्वारा प्रवर्तित 60 महत्वपूर्ण त्योहार मनाए जाते हैं... इन त्योहारों में लगभग 10 लाख करोड़ का व्यापार पूरे देश में होता है और वर्ष पर्यन्त इन त्योहारों की अर्थव्यवस्था से लगभग 10 करोड़ लोगों को रोज़गार मिलता है...
.... इसीतरह देश में छोटे बड़े मिलाकर कुल 5 लाख हिंदू मंदिर हैं जिनमें प्रत्येक मन्दिर से औसतन 1000 परिवारों का व्यवसाय चलता है और भरण पोषण होता है...!
..... इन त्योहारों और मंदिरों से जुड़े व्यवसायों से 90% लाभ कमज़ोर वर्गों के लोगों को ही मिलता है....
...... ब्राह्मण प्रणीत धर्म समाप्त हो जाय तो इन 25 करोड़ लोगों का भरण पोषण नेता और अधिकारी करेंगे क्या ??
.. शौचालय बनाइए मगर “देवालय से पहले शौचालय” जैसी विकास विरोधी बातें दिमाग़ से निकाल दीजिए !!
....... इसलिए देश की अर्थव्यवस्था को समृद्ध बनाने वाले और समाज के कमज़ोर वर्गों को वर्ष पर्यन्त रोज़गार दिलाने वाले #ब्रह्मवाद को प्रणाम करना भी सीखिए !!

... एते ब्रह्मवादिन: वदंति !!

आपने फेसबुक पर बहुत सुना होगा पंडे-पुरोहित समाज को लूट रहे हैं ,इनका बहिष्कार करो आदि आदि । आइये जानते हैं पंडे-पुरोहित सदियों से क्या करते आये हैं । किसी भी राष्ट्र की रीढ़ होता है अर्थ और पुरोहित इसी अर्थ को मजबूती प्रदान करते आये हैं ,आप कह सकते हैं पुरोहित एक तरह मार्केटिंग का कार्य करते हैं । सत्यनारायण की कथा हो या नूतनगृहप्रतिष्ठा हो अथवा विवाहादि मांगलिक संस्कार पुरोहित आपके अर्थ को मजबूती प्रदान करने का कार्य करते हैं । भगवान् सत्यनारायण की कथाका उद्देश्य आत्मरंजन करना है ,इससे हम भगवान् की भक्ति तो करते ही हैं ,साथ ही अर्थ को मजबूती भी प्रदान करते हैं। एक पुरोहित से जब सत्यनारायण की कथा कराते हैं ,तब वे जो सामग्री की सूची देते हैं ,उस पर कभी ध्यान दिया आपने ?  सबसे पहले नवीन मिट्टी के कलश लेकर आओ ,उसके ढँकने के लिये मिट्ठी का पात्र लेकर आओ । सत्यनारायण की कथा में ऐसे पांच कलशों की स्थापना होती है - "पञ्चभि: कलशैर्जुष्टं कदलीतोरणान्वितम् ।" (भविष्यपुराण ) जब ये नवीन कलश खरीदे जाएँगे तब किसका लाभ होगा ? कुम्भकार का । तो पुरोहित ने किसके अर्थ की मार्केटिंग की ? अब पुरोहितजी कह काष्ठ की चौकी लेकर आओ । किसका अर्थ लाभ होगा उससे ? काष्ठकरको । तो किसकी मार्केटिंग की पुरोहित ने ?
पुरोहित कहते हैं चौकी पर बिछाने के लिये पीला वस्त्र मँगाते हैं । किसको वृत्ति का लाभ होगा ? जुलाहे या बुनकर का । अग्निहोत्र करने के लिये ब्राह्मणोंके लिये सबसे पवित्र अन्न क्या है ? दान में प्राप्त अन्न इतना पवित्र नहीं है ,शिलोच्छवृत्ति (फसल कट जाने पर खेत से अनाज चुनकर लाना ) का अन्न ही अति पवित्र है ,फिर भण्डारगृह  (अनाज मंडी) आदि का अन्न अग्निहोत्रके लिये पवित्र कैसे हो सकता है ? इसीलिये भगवत् आराधनके लिये वस्त्र भी बुनकरके यहाँ से लाया हुआ पवित्र है ,न कि किसी बजाज के यहाँ लाया हुआ । पीले वस्त्र से पुरोहित ने किसकी वृत्ति की मार्केटिंग की ? पुरोहितजी भगवान्  शालग्रामके अभिषेक के लिये पंचामृत के लिये दूध ,दही ,मधु आदि मँगाते हैं । दूध से किसकी वृत्ति को लाभ हुआ ? गोपालकों को । मधु आजकल की तरह चासनी वाला तो पूजा में प्रयोग होता नहीं है ,तो मधु निकालने वाले से मधु मंगाया जाता है ,तब किसको वृत्ति का लाभ हुआ ? पुरोहित ने किसकी वृत्तिकी मार्केटिंग की ? पुरोहितजी भगवान् सत्यनारायण के लिये कच्चा सूत और मोली मंगाते हैं । इससे किसकी वृत्ति को लाभ हुआ ?सूतकातने वाले का ।  पुष्प और मालाओं को मंगाकर किसके वृत्ति की व्यवस्था की पुरोहित ने ? माली की । धूप-दीप से अर्चन कर पुरोहित जी नैवेद्य मंगाते हैं । उससे किसको लाभ हुआ ? हलवाई को । सत्यनारायण भगवान् को ताम्बूल निवेदन कर किसकी वृत्ति की व्यवस्था की ? पान बेचने वाले की । ऋतुफल समर्पित कर किसकी वृत्ति की व्यवस्था की ? फलों वाले की । षोडशोपचार के बाद हवन करते हैं ,हवन के लिये समिधा (आम आदि की लकड़ी)  मंगाते हैं ,किसको लाभ होता है उससे ? लक्कड़हारे को । सत्यनारायण की कथा में एक भील जातिके लक्कड़हारे का चरित्र सुनाया जाता है ,जो काशी में शतानन्द नामके ब्राह्मण जो कि सत्यनारायणकी कथा कर रहे होते हैं ,के घर अपनी लकड़ी बेचने जाता है - "वनात्काष्ठानि विक्रेतुं पुरीं काशीं ययु: क्वचित् ।
एकस्तृषाकुलो यातो विष्णुदासाश्रमं तदा ।।"(भविष्यपुराण )  सारी लकड़ी बिक जाने पर वह भिल्ल लक्कड़हारा भी भगवान् सत्यनारायण की कथा करवाता है । तो हवन की लकड़ी से किसकी वृत्ति की मार्केटिंग हुई ? 

अब बताइये  सत्यनारायण भगवान् की छोटी सी पूजा से कितनों की वृत्ति की मार्केटिंग की पुरोहित ने ? क्या पुरोहित इन सबसे कमीशन लेते हैं ? ब्राह्मण पुरोहित बिना शुल्क बिना कमीशन के लिये सबकी वृत्ति की व्यवस्था करते हैं । यही नहीं जो ब्राह्मण पुरोहित धनके लालच में कर्मकाण्ड का आश्रय लेते हैं ,उनके अन्न को तो शास्त्र ने अपवित्र घोषित कर ही दिया है साथ में ऐसे पुरोहितों को श्राद्ध में ब्राह्मण भोजन के भी अयोग्य ठहरा दिया है । चारों वर्णों की वृत्ति की व्यवस्था करने वाले ब्राह्मण पुरोहितका पालन यथासामर्थ्य दान-दक्षिणा देकर करना चाहिये । यज्ञ-पूजापाठके मण्डप स्थल पर गोबरसे लीपकर चौक बनाने और सर्वसमाज को यज्ञ-पूजापाठ में बुलावा देने की वृत्ति नापित पुरोहित कराते हैं । तुलादानके द्वारा चांडाल की वृत्ति पुरोहित कराता है । बच्चे के जन्मके समय मूल उतारने की वृत्ति ,तेल दान की वृत्ति भड्डरी को पुरोहित कराता है ।  यह सब सङ्केत मात्र हैं ,यह व्यवस्था बहुत विस्तृत है ,जिसका एक लेख में लिख पाना सम्भव ही नहीं । वर्णाश्रम व्यवस्था में कोई किसी की वृत्ति का हरण नहीं करता है ,अपितु सभी वर्ण एक दूसरे का भरण-पोषण करते हैं ,जिससे सभी की वृत्ति निर्धारित होती है ,समाज को वृत्ति लाभ होने पर राष्ट्रकी अर्थव्यवस्था सुदृढ होती है । अर्थव्यवस्था सुदृढ होने पर धर्म की रीढ़ सुदृढ होती है ।

जब किसी राष्ट्र को दासिता की जंजीरों में जकड़ना हो ,तो उसकी रीढ़ अर्थव्यवस्था को मिटा दे ,अर्थव्यवस्था मिटती है उस राष्ट्र की संस्कृति और परम्परा से जिससे समाज का भरण-पोषण सहस्राब्दियों से होता आया हो । अँग्रेजों ने भी यही किया ,भारत पर राज्य करने के लिये भारत की रीढ़ भारतकी अर्थव्यवस्था पर प्रहार किया ,अर्थव्यवस्था पर प्रहार करने के लिये संस्कृति को मिटाना आवश्यक था । भारतीय अर्थव्यवस्था और संस्कृति के मूल पुरोहितों को मिटाना आवश्यक था । तो अँग्रेजों ने पुरोहितों के प्रति समाज के मन में घृणा भर दी ,जिससे पुरोहित नष्ट हुए । फिर समाज के अन्य वर्गों की वृत्ति नष्ट की ,जो हस्तशिल्पी-कारीगर थे ,उनको नष्ट करके । हस्तशिल्पियों को उन्हें नष्ट किया आधुनिक मसीनों के द्वारा । पुरोहितों के नष्ट होने से अर्थ व्यवस्था पर सीधा प्रहार किया ,सबकी वृत्ति की मार्केटिंग बन्द हुई ,फिर सबकी वृत्ति के साधन भी छीन लिये गये । परिणाम स्वरूप भारतमें आर्थिक विपन्नताका संकट उत्पन्न हो गया । आज युवा बेरोजगार क्यों है ? क्योंकि जो वृत्ति सभी वर्गों को हमारी संस्कृति में नैसर्गिक प्राप्त थी ,वह विदेशी षड्यन्तकारियों ने नष्ट करके एक दूसरे वर्ग के प्रति ऐसी घृणा भरी की उसकी भरपाई आज तक नहीं हो पाई है । हस्तशिल्पी-कारीगरों को नष्ट कर बड़े-बड़े यन्त्रों वाले कारखानों को जन्म दिया गया ,जिससे अर्थव्यवस्था पूर्ण रूप से चरमरा गई ,अब भी उन्ही उद्योगों की मार्केटिक बड़े बड़े क्रिकेटरों-अभिनेताओं के द्वारा होती है ,जिसके लिये वे करोड़ो-अरबों कम्पनियों से बसूलते हैं । हस्तशिल्पियों - कारीगरों के द्वारा निर्मित उत्पादनों की यही मार्केटिंग ब्राह्मण पुरोहित बिना शुल्कके करते थे ,तब उन पुरोहितों को अत्याचारी ,लुटेरे पंडे-पुरोहित बनाकर समाजमें उनके प्रति घृणा भर दी गयी । उत्पादन आज भी है ,मार्केटिंग आज भी है ,लेकिन आज अर्थव्यवस्था भी कमजोर है और ज्यादातर समाज वृत्तिविहीन बेरोजगार हैं ।  सबसे बड़ा दुर्भाग्य ये है आज भी स्वयं को धार्मिक हिन्दू कहने वाले कोई सत्यनारायण की कथा को पाखण्ड के नामपर तो कोई शोषणके नाम पर अर्थ व्यवस्था आधार ,सबकी वृत्तिकी मार्केटिंग करने वाले ब्राह्मण पुरोहितों का दुष्प्रचार करने में लगे हुए हैं । भारतकी रीढ़ अर्थ व्यवस्था पर प्रहार करने वाले ,भारत को विपन्नता की युवाओं को वित्तिविहीनता की भीषण चपेट में लाने वालों में आपका भी योगदान होगा । मिटा दीजिए पंडे-पुरिहितों को ,शतप्रतिशत रोजगारी का प्रकल्प कहाँ से लाएँगे ? 
एक तरफ पुरोहित भगवान् की कथाके माध्यम से समाज के आत्मरंजन में लगे थे ,तो वहीं दूसरी तरफ वे सबकी वृत्ति की व्यवस्था करके अर्थ को मजबूत बना रहे थे । आज पुरोहितों को नष्ट करके आत्मरंजन को भूल मनोरंजन के नाम पर सिनेमा जगत् को करोड़ो-अरबों रुपये का व्यापार कराते हैं ,फिर बेरोजगारी नहीं मिटा सकते हैं ,लेकिन गाली पंडे-पुरोहितों को देंगे। आश्चर्य है ।

बुधवार, 13 फ़रवरी 2019

वामी कामी जिहादी ईसाई सेकुलर दोगले एजेंटों को यह जरूर देखना चाहिए कि ब्रिटिश एजुकेशन के लागू होने के पूर्व की स्थिति। लगभग 100 साल बाद विल दुरान्त ने 1930 का लेख

#सामाजिक_न्याय_की_ढोल_में_पोल: पार्ट 1
"The Beautiful Tree" में धरमपाल जी ने ब्रिटेन की संसद ( House of Common Papers) तथा इंडिया ऑफिस लाइब्रेरी लंदन के हवाले से लिखा :

●भारत में कलेक्टर्स के द्वारा प्रेषित रिपोर्टस् का अध्ययन करके मद्रास प्रेसीडेंसी के गवर्नर थॉमस मुनरो ने निर्णीत किया कि स्कूलों और प्राइवेट ट्यूटर्स के यहां शिंक्षा पाने वाले 5 से 10 साल के लड़कों का प्रतिशत लगभंग एक चौथाई से एक तिहाई के बीच है अर्थात 25 से 35% के बीच।

● वर्ण क्रम ( लेखक ने कास्ट वाइज लिखा है) में स्कूल में शिंक्षा प्राप्त करने वालो में बालको की तुलना में बालिकाओं की संख्या बहुत कम है।

● ऐसा माना जाता है कि प्राचीन भारत से लेकर ब्रिटिश पीरियड के शुरुवात तक शिक्षा सिर्फ तथाकथित द्विजो को ही उपलब्ध थी। ( मद्रास प्रेसीडेंसी में उस समय 95% आबादी हिंदुओ की थी)
लेकिन टेबल 2 में 1822-25 के उपलब्ध डेटा के अनुसार स्थिति प्रायः इसके बिल्कुल विपरीत थी। यह विपरीत स्थिति तमिल भाषी क्षेत्रो में अधिक प्रगल्भता के साथ दिखाई देता है जहां शिंक्षा ग्रहण करने वाले तथाकथित द्विजो की संख्या साउथ Arcot में 13%, मद्रास में लगभंग 23%, मुसलमानों का प्रतिशत साउथ arcot में 3% और सलेम में 10% है वहीं शिंक्षा ग्रहण करने वाले शूद्रों तथा अन्य जातियों का प्रतिशत सलेम और टिनवेली में 70% और साउथ Arcot में 84℅ है।

● टेबल 3 में इसको और स्पष्ट किया गया है।

★ मलयालम भाषी मालाबार में द्विज छात्रों का प्रतिशत 20% है क्योंकि यहां मुस्लिम जनसंख्या अधिक है। मुस्लिम छात्रों का प्रतिशत 27% है। जबकि शूद्र छात्रों की संख्या 54% है।
★ कन्नड़ भाषी बेल्लारी में द्विज छात्रों की संख्या 33% और शूद्र छात्रों की संख्या 63% है।
★इसी तरह उड़िया भाषी गंजम में द्विज छात्रों की संख्या 35% और शूद्र छात्रों की संख्या 63.5% है।

ये तो थी ब्रिटिश एजुकेशन के लागू होने के पूर्व की स्थिति।

लगभग 100 साल बाद विल दुरान्त ने 1930 में अपनी पुस्तक "The Case For India" में लिखा:
● जब ब्रिटिश भारत आये तो सम्पूर्ण भारत मे सामुदायिक स्कूल थे, जो ग्रामीण समुदायों द्वारा चलाये जाते थे। ईस्ट इंडिया कंपनी ने इन ग्रामीण समुदायों को विनष्ट करके उंनको स्कूलों से विस्थापित किया। जिनमे मात्र 7% लड़को और 1.5 लड़कियां शिंक्षा पाती हैं, अर्थात् कुल मिलाकर मात्र 4℅।
● 1911 में गोखले जी ने भारत मे सबको शिक्षित करने हेतु यूनिवर्सल कंपल्सरी एजुकेशन बिल प्रस्तावित किया जिसको ब्रिटिश द्वारा निर्वाचित सदस्यों ने खारिज कर दिया। 1916 में पटेल ने भी वैसा ही बिल प्रस्तावित किया, जिसको ब्रिटिश निर्वाचित सदस्यों ने खारिज कर दिया।
( P - 44 - 46)
● 1917 में डिप्रेस्ड क्लास के लिये ब्रिटिश शिंक्षा का प्रस्ताव लाते हैं।

( आगे की कहानी अन्य पोस्टों में लिखी हुई है)
अब प्रश्न यह उठता है कि यदि मात्र 100 साल पहले ब्राम्हणो द्वारा चलाये जा रहे गुरुकुलों में शूद्र छात्रों की संख्या इतनी अधिक थी तो 100 साल में ऐसा क्या हुवा कि एक डिप्रेससेड क्लास उतपन्न हो गया?
जिसको बाबा साइमन कमीशन से मिलकर अछूत होने का सर्टिफिकेट देंगे?

इन प्रश्नों के उत्तर खोजते ही सामाजिक न्याय और सामाजिक समरसता दोनों को ही श्मशान का मुंह देखना पड़ेगा।
पड़ेगा कि नहीं?

तो भैया चलती हुई दुकान बंद करवाने को कौन तैयार है ?
#सामाजिक_न्याय वाले या #सामाजिक_समरसता वाले?

मेरे प्रश्न का उत्तर कौन देगा?

वे तीन हजार साल का हल्ला मचा रहे है कितने वर्षों से। भारत की सरकार ने 1000 साल का एफिडेविट सुप्रीम कोर्ट में दिया है।

मैं 200 से कम समय का समयकाल प्रमाण के साथ दे रहा हूँ।

लेकिन कारण तो बताओ कि क्या वही कारण है इनके अछूत पने का जो तुमको तुम्हारा ही नाश करने वालो ने बताया है ?

#सामाजिक_न्याय_और_समरसता की पोल खोल: पार्ट 2

यह पुस्तक प्रथम बार 1971 में छपी थी।
50 वर्ष हो गए इसको छपे हुए।
लेकिन यह भारत के किसी भी विद्यालय के पुस्तकालय में नही उपलब्ध होगी।
यदि इस पुस्तक को पढ़कर ही यदि इतिहास का आकलन किया जाय तो #सामाजिक_न्याय और सामाजिक समरसता का सारा खेल नष्ट हो जाय।
इसी पुस्तक के छपने के आस पास ईसाई एजेंटो ने एक फैंटेसी के आधार पर लेखन शुरू किया जिसको सबाल्टर्न लेखन कहते हैं। इन एजेंटो को पूरे विश्व मे सम्मानीति किया जाता है। क्यों ?
जिससे भारत के विरुद्ध अंदुरुनी सॉफ्ट पावर तैयार किया जा सके।
धरमपाल जी ने यह सिद्ध किया है कि 1800 के पूर्व ब्रिटेन में आम किसान मजदूर  और शिल्पी  के बच्चे को शिक्षा उपलब्ध नही थी। शिंक्षा मात्र एलीट क्लास को उपलब्ध थी।
फिर भारत की गुरुकुल प्रणाली को चुराकर उन्होंने अपने आमजन को शिक्षित करना शुरू किया जिसका नाम मोनीटोरिअल या एंड्रू बेल लंकास्टर सिस्टम का नाम दिया गया। धरमपाल जी ने बताया कि 1792 में ब्रिटेन में स्कूल जाने वालों की संख्या 40,000 थी जो 1818 में बढ़कर 6,74,883 और 1851 में 21,44,377 हो गयी।
इनमें भी स्कूल अटेंड  करने का  एवरेज समय काल 1835 मे एक घण्टा और 1851 में दो घण्टा था।

धरमपाल जी ने उस झूंठ का भी पर्दाफाश किय्या है जो ईसाइयो और वामपंथियों ने फैलाया है कि शूद्रों को 3000 साल से शिंक्षा से वंचित रखा गया था।

1820 से 1835 तक भारत मे स्कूलों और छात्रों के बारे में एकत्रित आंकड़ों के द्वारा धरमपाल जी ने यह प्रमाणित किया है कि भारत के लगभंग हर गाँव मे एक या एक से अधिक स्कूल थे। जिनमें पढ़ने वाले शूद्र छात्रों की संख्या अन्य वर्ण के छात्रों की संख्या से बहुत अधिक थी। और यह बात सम्पूर्ण भारत मे सर्वत्र एक समान रूप से लागू होती है।

ज्ञातव्य है कि मैकाले के पूर्व शिंक्षा व्यवस्था ब्राम्हणो के हाँथ में थी और वे वेतन भोगी शिक्षक नही थे। पढ़ने वाले छात्र यथाशक्ति जो भी गुरु सेवा में अर्पित करते थे वही उनके जीवन यापन का साधन था।
( पुस्तक के इंट्रोडक्शन से उद्धरित)

अब इस बात का विश्लेषण होना चाहिये कि यदि ऐसा था तो आने वाले दिनों में ऐसा क्या हुवा जिसके कारण 2 से 3 करोड़ लोग 1850 और 1900 के बीच मे मौत के मुहं में समा गये। या उनकी सोच समझ कर हत्या कर दी गयी। और बंचे हुए लोगों में से  करोड़ो लोग उस स्थिति में रहने को बाध्य हुए जिनको अछूत ठहराया गया। यहां तक कि वह आज भी संविधान में अछूत घोसित होने के कारण स्वयं को अछूत ही समझते है ?
इसका जिम्मेदार कौन था?

क्या वेद शास्त्र पुराण या दस्यु ईसाइयो की लूटनीति फूटनीति और कूटनीति ?

इस पर राजनैतिक पार्टियां क्या बहस करने को तैयार हैं?

क्या आप बहस करने को तैयार हैं?
इंटरनेट युग मे सूचनाओं का प्रसारण ही सत्य की खोज है।

इसको कॉपी पेस्ट करके हर आदमी तक यह सच पहुंचाइये।

पुस्तक की पीडीएफ लिंक।
http://bit.ly/1RxnrsC
PDF direct download linkत

#सामाजिक_न्याय_के_ढोल_में_पोल: पार्ट 3
 आधुनिक इतिहासकार और संविधान सामाजिक न्याय का आधार 3000 साल से शूद्रों पर सवर्णो द्वारा किये गए अत्याचार के झूंठ को  एक सच की तरह प्रसारित करता आया है। विशेष तौर पर उंनको शिंक्षा न देने को वह इसका सबसे बड़ा कारण मानता है। Dr. UditRaj NewDelhi जैसे लोग कहते हैं कि आरक्षण कोई गरीबी हटाओ योजना नही है वरन यह सामाजिक न्याय का मसला है जो कि हजारों वर्ष से किये गए शोषण के कारण दिया जा रहा है।
लेकिन प्रामाणिक इतिहास बताते हैं कि यह झूंठ कुसूचनाओं को आधार बना कर रचा गया है।
धरमपाल जी ने ईस्ट इंडिया कंपनी के द्वारा 1820 से 1830 के बीच एकत्रित किये डेटा के अनुसार मैकाले शिंक्षा के पूर्व जब शिंक्षा मुख्यत: ब्राम्हणो के हाँथ में थी तो शिंक्षा पाने वाले छात्रों में शूद्रों का नंबर ब्राम्हण क्षत्रिय और वैश्यों से अधिक थी।
उन्होंने अपनी पुस्तक "The Beautiful Tree" में ब्रिटिश कलेक्टर के द्वारा मालाबार के डेटा का विश्लेषण करते हुए लिखा :
" एस्ट्रोनॉमी पढ़ने वाले 808 छात्रों में ब्रामहण मात्र 78 छात्र थे। मेडिसिन पढ़ने वाले 194 छात्रों में ब्रामहण छात्र मात्र 31 थे। राजमुंदरी में उच्च शिक्षा प्राप्त करने वाले छात्रों में 5 छात्र शूद्र वर्ण के थे। मद्रास प्रेसीडेंसी के सर्वे के अनुसार मेडिसिन और सर्जरी की प्रक्टिस करने वाले लोगों में कई जातियों के लोग थे। ब्रिटिश डॉक्टरों के अनुसार उन सबमे सबसे अच्छे सर्जन नाई ( बार्बर) थे।
मालाबार में ही प्राइवेट ट्यूटर्स के द्वारा दी जा रही उच्च शिक्षा में एस्ट्रोनॉमी की शिक्षा पाने वाले कुल 496 छात्र थे, जिनमे 78 ब्राम्हण वर्ण से थे और 195 छात्र शूद्र वर्ण से थे। उसी तरह मेडिकल साइंस की शिक्षा पाने वाले कुल 100 छात्र थे जिसमें 31 छात्र ब्राम्हण वर्ण से थे और 59 छात्र शूद्र वर्ण से थे।"
( प्रमाण भी है तथ्यात्मक)

यह डॉक्यूमेंट इस बात का प्रमाण है कि भारत का समाजशास्त्र और इतिहास झूंठ का पुलिंदा मात्र है।

दूसरा महत्वपूर्ण बिंदु यह है कि यदि यह एक सच्चाई है तो आने वाले 100 वर्षो में क्या हुवा कि 1850 से 1900 के बीच 2 से 3 करोड़ लोग भूंख से मर जाते हैं। और करोड़ों लोग अछूत की भांति जीने को बाध्य हो गए?
जब पेट की आग न बुझ सके तो शिंक्षा को कौन खोजेगा?

इन प्रश्नों के उत्तर कौन देगा?
साभार
Tribhuwan Singh संकलन अजय कर्मयोगी

मंगलवार, 12 फ़रवरी 2019

  बर्ष 2011 में वह ASI द्वरा परिवर्तन आप समझिए शासन की व्यवस्थाओं को 2011 में लिखा गया यह लेख आज भी झूठ को प्रतिबिंबित कर रहा है
श्रीनगर में गोपाद्री पहाड़ी पर स्थित मन्दिर का इतिहास लगभग डेढ़ हजार साल पुराना है।
कश्मीर की यात्रा के समय आदि शंकराचार्य ने इस पहाड़ी पर कुछ दिनो तक तपस्या की थी।जिसके कारण यहाँ एक विशाल मंदिर बनाया गया ,जिसे शंकराचार्य मंदिर कहते हैं.हिन्दुओं के लिए इस स्थान का विशेष महत्व है.
मंदिर के कारण लोगो ने इस पहाड़ी का नाम शंकराचार्य पहाड़ी रख दिया था जो सरकारी दस्तावेजो में भी मौजुद है। लेकिन  भारत सरकार के ASI ने शंकराचार्य पहाड़ी का नाम  'तख्ते सुलेमान 'रख दिया  है।
पुरातत्व विभाग बिना भारत सरकार की सहमती से कुछ नहीं कर सकता तो इस विषय में   जो जानकारी अंतर्जाल पर उपलब्ध है उसके आधार पर ये ही समझ आता है कि यह मौलिक तथ्यों को नज़र अंदाज़ कर के किया जा रहा है ,
क्या वोटों की राजनीति इतनी गिर गयी है कि अपने इतिहास से छेड़छाड़ की जाती रहे?
 अधिक जानकारी इस लिंक पर है -हिंदी अनुवाद जल्द प्रस्तुत करूंगा



शनिवार, 9 फ़रवरी 2019

नाड़ी परीक्षण


नाड़ी परीक्षण................
किसी भी व्यक्ति का शरीर का तापमान की जानकारी लेना हो बिना किसी भी थर्मामीटर या किसी भी अन्य यंत्र के तो नीचे लिखे तरीके से जानकारी ले सकते है ।

पुरुष की नाड़ी परीक्षण हमेशा दाहिनी हाथ से किया जाता है और महिला की बायी हाथ से।

अगर किस भी व्यक्ति का शरीर का
60-65 पल्स है तो शरीर का तापमान 98 डिग्री फ़रेनहाएट
70 पल्स है तो 99 डिग्री फ़रेनहाएट तापमान
80 पल्स है तो 100 डिग्री तापमान
90 पल्स = 101 डिग्री फ़रेनहाएट
100 पल्स = 102 डिग्री फ़रेनहाएट
110 पल्स = 103 डिग्री फ़रेनहाएट
120 पल्स = 104 डिग्री फ़रेनहाएट
130 पल्स = 105 डिग्री फ़रेनहाएट
140 पल्स = 106 डिग्री फ़रेनहाएट

यानि हर 10 स्पंदन बढ़ने पर 10 डिग्री तापमान शरीर का बढ़ेगा गर्भ में बच्चा का पल्स 140 से 150 होगा

सबसे अच्छा पल्स 70 से 74 के बीच होना चाहिए ।

आयु के अनुसार रक्‍तचाप (Blood Pressure) नापने का अद्भुत तरीका।
गर्भ में बच्चा का बी पी माँ के बी पी के बराबर होगा
जन्म से 5 साल तक बी पी का हाईयर लिमिट 81 और लोअर लिमिट 45
5 साल से 10 साल तक बी पी का हाईयर लिमिट 90 और लोअर 50
10 साल से 15 साल तक हाई 100 और लोअर 62
15 साल से 20 साल तक हाई बी पी 110 और लोअर बी पी 71
20 साल से 30 साल तक हाई बी पी 120 और लोअर बी पी 80
30 साल से 35 साल तक हाई बी पी 124 और लोअर बी पी 82
35 साल से 40 साल तक हाई बी पी 126 और लोअर बी पी 83
40 साल से 50 साल तक हाई बी पी 128 और लोअर बी पी 84
50 साल से 60 साल तक हाई बी पी 132 और लोअर बी पी 86
60 साल से 65 साल तक हाई बी पी 136 और लोअर बी पी 88
65 साल से 80 साल तक हाई बी पी 140 और लोअर बी पी 90
80 साल से ऊपर तक हाई बी पी 145 और लोअर बी पी 92

किसी किसी का बी पी में + 5 या – 5 का अंतर हो सकता है तो किसी भी प्रकार की समस्या नहीं होगी । उस से ज्यादा अंतर आने पर व्यक्ति बीमार कहलाएगा
अजय कर्मयोगी

गुरुवार, 7 फ़रवरी 2019

तीर्थराज प्रयाग काशी व माता गंगा का तथ्यात्मक विश्लेषण स्वामी करपात्री जी व अन्य महाभाग की दृष्टि में



प्रयाग नाम वाली पांच अलग अलग जगहें पास पास ही होती हैं। इनमें सबसे पहला है विष्णु प्रयाग। बद्रीनाथ के सतोपंथ से चली अलकनंदा नदी विष्णु प्रयाग में धुली गंगा से मिलती है। यहाँ से आगे बढ़ने पर अलकनंदा थोड़ी दूर बाद नंदाकिनी से मिलती है और ये दूसरी जगह नन्द प्रयाग कहलाती है। इस से आगे बढ़ें तो अलकनंदा फिर से पिंडर गंगा से मिलती है और उसे कर्ण प्रयाग कहते हैं। थोड़ा और नीचे आने पर अलकनंदा केदारनाथ से निकली मन्दाकिनी से मिलती है, जिसे रूद्र प्रयाग कहा जाता है। इस से भी आगे जाकर गंगोत्री के गोमुख से निकली भागीरथी नदी आकर अलकनंदा से मिलती है। इस जगह को देव प्रयाग कहा

जाता है।

यहाँ से आगे अलकनंदा और भागीरथी का कोई अलग अलग अस्तित्व नहीं रहता, यहाँ से आगे ये नदी गंगा कहलाती है। तकनिकी रूप से जब हम गंगा की बात करते हैं तो ये गोमुख में गंगोत्री ग्लेशियर से १२७६९ फीट की ऊंचाई पर निकलती है। भारत के मैदानी हिस्सों में करीब २५२५ किलोमीटर का सफ़र करके बांग्लादेश में बंगाल की खाड़ी में जा मिलती है। कितना पानी इस से बहता है, उसके हिसाब से देखें तो ये दुनियां की तीसरी सबसे बड़ी नदी है। ये नदी कम से कम १४० मछलियों की प्रजातियों और ९० उभयचर जंतुओं का घर है। इसके अलावा इसमें गंगा डॉलफिन भी होती है। वर्ष २००७ के आंकड़ों के मुताबिक ये नदी दुनियां की पांचवी सबसे ज्यादा प्रदूषित नदी थी।

करीबन ८०० किलोमीटर पार करने के बाद, रामगंगा के गंगा में मिल जाने पर इलाहाबाद के पास यमुना गंगा से मिलती है। इसे त्रिवेणी संगम कहते हैं, मान्यता थी कि गंगा-यमुना-सरस्वती तीन नदियाँ यहाँ मिलती थी। कई साल तक इतिहासकारों ने इसे मिथक घोषित किया। बाद में सैटॅलाइट से लिए चित्रों और अन्य सबूतों के आधार पर ये तय हो पाया कि सरस्वती सचमुच कि नदी थी और जिसे आज घाघरा-झज्झर बेसिन कहते हैं, वहीँ बहती थी। इस संगम को प्रयाग कहा जाता है, ये वो छठा प्रयाग है जिसे आम तौर पर लोग जानते पहचानते हैं। यहाँ भी यमुना नदी, गंगा से बड़ी है। यमुना से आने वाला १०४००० क्यूबिक फीट प्रति सेकंड पानी यहाँ गंगा में मिलता है। संगम का करीब ५९% पानी यहाँ यमुना का होगा।

यहाँ से आगे जब गंगा बहती है तो वो मैदानी क्षेत्र में है। उसका वेग बहुत कम हो जाता हो ऐसा नहीं है, लेकिन फिर भी वो अपेक्षाकृत शांत होती है। गंगा का वेग बनारस पहुंचकर कम होता है। ऐसा इसलिए है क्योंकि नदी की दिशा वहां घूमती है। बनारस पहुंचकर पूर्व की और बह रही गंगा दक्षिण से उत्तर की तरफ मुड़कर बह रही होती है और इसी से उसकी गति घट जाती है।

इसी को आप धार्मिक मान्यताओं में देख सकते हैं। भागीरथ जब गंगा को लेकर आते हैं तो वो बालिका है, अपने पूरे वेग में उत्साह से भरी पूरी, जब शिव उसे रोकते हैं तो वो किशोरी है, बंधनों को मानने के लिए आसानी से तैयार नहीं होती, शांतनु से विवाह और भीष्म के जन्म के समय वो युवती है, उसके बाद से लगातार वो माता के स्वरुप में है।

मैदानी भागों की गंगा भी इसी माता के स्वरुप में होती है। उसमें वेग नहीं, स्नेह और पोषण छलकता है। सन १९१८ से ३६ के दौर में अंग्रेजों ने वेग देखकर ये मान लिया था कि कितना भी कूड़ा कचरा इसमें डालो ये बहा ले जायेगी, लेकिन वाराणसी के इलाकों में जब शहरों से कचरा इसमें जाना शुरू हुआ तो इसका वेग उतना होता ही नहीं कि ये सब बहा ले जाए। इसकी सफाई के लिए भी जो काम हुए वो अजीब से रहे। पहले तो केंद्र और राज्य की इसमें ७०:३० की हिस्सेदारी रही, बाद में कांग्रेस की सरकार ने (यू.पी.ए. काल में ) इसे ५०:५० भी कर डाला। नतीजा ये रहा कि दोनों केंद्र और राज्य कहते रहे कि उन्होंने अपने हिस्से की सफाई कर दी है, उधर गंगा मैली होती रही।

मोदी सरकार के कार्यकाल में बहुत ज्यादा काम हुआ हो ऐसा भी नहीं है लेकिन हाँ प्रदुषण फ़ैलाने वालों की पहचान का काम किया गया है। आश्चर्यजनक रूप से इसमें ११८ शहर ही नहीं आते, गंगा को प्रदूषित करने वालों में १६४९ ग्राम पंचायत भी हैं। गंगा की सफाई में जुटे एन.जी.ओ. में से एक बड़ी संख्या साधुओं की चलाई हुई है। उनमें से ज्यादातर आधुनिक मानकों पर पढ़े लिखे भी नहीं माने जायेंगे। लगातार के अभ्यास ने उन्हें ये सिखा दिया है कि क्या किया जाना चाहिए। लगभग सबका मानना है कि गंगा की धारा को “निर्मल” ही नहीं “अविरल” भी होना चाहिए। जबरन पानी को रोका जाना गंगा को नुकसान पहुंचाता है।

अभी की हिसाब से उत्तराखंड, उत्तर प्रदेश, बिहार, झारखण्ड और पश्चिम बंगाल मिलकर ७३०० मिलियन लीटर कचड़ा प्रत्यक्ष या परोक्ष रूप से प्रतिदिन गंगा में बहाते हैं। इन राज्यों को मिला दें तो इनका सामर्थ्य करीब ३३०० मिलियन लीटर कचड़े को परिशोधित करने का ही है, यानि ४००० मिलियन लीटर विष प्रतिदिन गंगा में जा रहा है। पंजाब के गावों में एक बाबा बलबीर सिंह सींचेवाल काम किया करते हैं। उन्होंने हाल में ही काली बेइन नदी को पूरी तरह सिर्फ गाँव वालों और अपने काम से साफ़ कर के दोबारा जीवित कर डाला है। जो नदी लगभग सूख चुकी थी, वो अब दोबारा बहती है।

[ संख्याओं के अंक जान बूझ कर देवनागरी में लिखे गए हैं, 8 को ८ लिखना भर दोबारा सीखने से मेरी भाषा एक पीढ़ी और आगे बढ़ जाती है।]

आनन्द कुमार

#प्रयाग #कुरुक्षेत्र

इस अंश को कृषि के पूरब से पश्चिम की दिशा में प्रसार से जोड़ा जा सकता है। उल्लेखनीय है कि कृषि ही आदि यज्ञ है।
इसका एक अर्थ यह भी होगा कि रोमिल हबीबी गिरोह द्वारा कथित आक्रांता आर्यों का पश्चिम से पूरब की दिशा में अग्निकाण्ड करते हुये बढ़ना बताया जाना 100 प्रतिशत गल्प है।

भगवान सिंह द्वारा जह्नु एवं जघन की मीमांसा जिन्हें स्मृत हो, वे ध्यान दें कि गङ्गा यमुना के मध्य के प्रयाग क्षेत्र को पृथ्वी का जघन स्थल बताया गया है।
#मत्स्यपुराण

----प्रयाग-----
गंगा-यमुना के संगम से सम्बन्धित
अत्यन्त प्राचीन निर्देशों में  एक मन्त्र है  ,जो बहुधा  ऋग्वेद १०.७५  के  साथ  उच्चरित किया जाता है -
सितासिते सरिते यत्र सङ्गते तत्राप्लुतासो दिवमुत्पतन्ति ।
ये वै तन्वं विसृजन्ति धीरास्ते जनासो अमृतत्वं  भजन्ते  ।।
त्रिस्थली के मत से यह आश्वलायन शाखा का पूरक श्रुति वचन है ।
तीर्थचिन्तामणि ने इसे ऋग्वेद का मन्त्र माना है ।
स्कन्दपुराण ने इसे श्रुति कहा है ।
काशीखण्ड, ७/५४  - 'श्रुतिभि: परिपठ्येते सितासिते सरिद्वरे ।
तत्राप्लुतांगा ह्यमृतं भवन्तीति विनिश्चितम्'||
जो लोग श्वेत या कृष्ण दो नदियों के मिलन पर स्नान करते हैं, वे स्वर्ग को उठते हैं; जो धीर लोग वहाँ अपना शरीर त्याग करते हैं,
वे अमृतत्व को पाते हैं ।

प्रयागतीर्थस्य सीमा-

आ प्रयागं प्रतिष्ठानादापुराद्वासुकेर्ह्रदात्।



कम्बलाश्वतरौ नागौ नागाच्च बहुमूलकात्।।



एतत्प्रजापतेः क्षेत्रं त्रिषु लोकेषु विश्रुतम्।। मत्स्यपु. १०४.४ ।।

॥अटक॥
हमारी स्मृति में  अटक  आज भी क्यों अटका हुआ है , इसके पीछे हमारी हजारों वर्ष पुरानी परम्परायें  ही  कारण  हैं ।
तीर्थ स्थान की यात्रा व तीर्थ स्नान का विशेष महत्व है ।
भगवान् श्रीकृष्ण के बड़े भाई  बलराम जी ने भी तीर्थाटन किया था  , इनका वर्णन महाभारत में विस्तार से है ।
वर्तमान पाकिस्तान के अटक में  सिन्धु  तथा  कुभा नदियों का संगम स्थल है , दोनों ही नदियों के नाम ऋग्वेद में  मिलते हैं ।
यह स्थल भी हमारा प्राचीन तीर्थ-स्थल  है  ।
सिन्धु का जल  साफ श्वेत  तथा  कुभा का जल मटमैला कृष्ण  है ।
कुभा नदी को ही काबुल नदी कहते हैं ।

 ऋग्वेद १०.७५  के  साथ  ही एक मन्त्र उच्चरित किया जाता है -

"सितासिते सरिते यत्र सङ्गते तत्राप्लुतासो दिवमुत्पतन्ति ।
ये वै तन्वं विसृजन्ति धीरास्ते जनासो अमृतत्वं  भजन्ते  ।।"

त्रिस्थली के मत से यह आश्वलायन शाखा का पूरक श्रुति वचन है ।
तीर्थचिन्तामणि ने इसे ऋग्वेद का मन्त्र माना है ।
स्कन्दपुराण ने इसे श्रुति कहा है ।
काशीखण्ड, ७/५४  - 'श्रुतिभि: परिपठ्येते सितासिते सरिद्वरे ।
तत्राप्लुतांगा ह्यमृतं भवन्तीति विनिश्चितम्'||
जो लोग श्वेत और कृष्ण दो नदियों के मिलन पर स्नान करते हैं, वे स्वर्ग को उठते हैं; जो धीर लोग वहाँ अपना शरीर त्याग करते हैं,
वे अमृतत्व को पाते हैं ।

दृष्द्वती, आपया और सरस्वती से घिरे क्षेत्र में शुभ दिन अग्नि स्थापित हुई ( ऋ.3.23.4) ।
यह दृष्द्वती कौन है? पुष्कर का नाम सुना आप ने? ब्रह्मा का पवित्र झीलतीर्थ। दृषद्वती इसी झील से निकलती थी।
आप ने ब्रह्मा के प्रथम यज्ञ की बात पढ़ी होगी। इस ऋचा में उसी का संकेत है।
सरस्वती सूखी। झील से निकलने वाली नदी दृष्द्वती बरसाती बन कर कालांतर में नाम तक खो बैठी। जन मन में पुष्कर की महिमा ही शेष रह गयी, दृषद्वती नदी भूल गयी, लुप्तप्रवाही सरस्वती प्रयाग पहुँचा दी गयी।

कितना सरल है नाम-विस्मरण !
हरद्वार का हरिद्वार कर दिया !
किसी ने भी विरोध नहीं किया !

हिमालय को हर का बड़ा प्रतीक तथा कैलास को छोटा प्रतीक माना जाता था। अत: हरद्वार नाम सार्थक ही था।

हरिद्वार नाम से केवल बदरीनाथ से ही सम्बन्ध जुड़ पाता है पूर्ण हिमालय व कैलास से नहीं।



१२ कुम्भ-पण्डित मदन मोहन पाठक, विभागाध्यक्ष, ज्योतिष, राष्ट्रीयसंस्कृत संस्थान, लखनऊ परिसर कृत जगन्नाथ पञ्चाङ्ग २०७४ विक्रमाब्द के अन्तिम पृष्ठ पर १२ कुम्भ के समय और स्थान का वर्णन है। सूर्य-चन्द्र-गुरु जब एक राशि में आते हैं तो महा-कुम्भ योग होता है। स्वामी करपात्री जी द्वारा कुम्भपर्व निर्णय  ग्रन्थ के पृष्ठ-२२ पर देवों के १२ दिनों अर्थात् मनुष्य के १२ वर्षों में १२ कुम्भ पर्व भारत के १२ स्थानों में होते हैं-
देवश्चागत्य मज्जन्ति तत्र मासं वसन्ति च। तस्मिन् स्नानेन दानेन पुण्यमक्षय्यमाप्नुयात्॥
सिंहे युतौ च रेवायां मिथुने पुरुषोत्तमे। मीनभे ब्रह्मपुत्रे च तव क्षेत्रे वरानने॥
धनुराशिस्थिते भानौ गङ्गासागरसङ्गमे। कुम्भराशौ तु कावेर्य्यां तुलार्के शाल्मलीवने॥
वृश्चिके ब्रह्मसरसि कर्कटे कृष्णशासने। कन्यायां दक्षिणे सिन्धौ यत्राहं रामपूजितः॥
अथाप्यन्योऽपि योगोऽस्ति यत्र स्नानं सुधोपमम्। मेषे गुरौ तथा देवि मकरस्थे दिवाकरे॥
त्रिवेण्यां जायते योगः सद्योऽमृतफलं लभेत्। क्षिप्रायां मेषगे सूर्ये सिंहस्थे च बृहस्पतौ॥
मासं यावन्नरः स्थित्वाऽमृतत्वं यान्ति दुर्लभम्। (रुद्रयामल, तृतीय करण प्रयोग, १२२-१२८)
अर्थात्-१. सूर्य-चन्द्र-गुरु सिंह राशि में युत होने से नासिक (महाराष्ट्र) में,
२. मिथुन राशि में जगन्नाथपुरी (ओड़िशा) में,
३. मीन राशि में कामाख्या (असम) में,
४. धनु राशि में गङासागर (बंगाल) में,
५. कुम्भराशि में कुम्भकोणम् (तमिलनाडु) में,
६. तुला राशि में शाल्मली वन अर्थात् सिमरिया धाम (बिहार) में,
७. वृश्चिक राशि में कुरुक्षेत्र (हरियाणा) में,
८. कर्क राशि में द्वारका (गुजरात) में,
९. कन्या राशि में रामेश्वरम् (तमिलनाडु) में,
१०. मेषाऽर्क-कुम्भ राशि गत गुरु में हरिद्वार (उत्तराखण्ड) में,
११. मकराऽर्क मेषराशिगत गुरु में प्रयाग (उत्तर प्रदेश) में,
१२. मेषाऽर्क सिंहस्थ गुरु में उज्जैन (मध्य प्रदेश) में
महाकुम्भ होता है।
टिप्पणी-१. कुरुक्षेत्र में महाभारत कार्तिक अमावास्या (अमान्त मास, उसके बाद मार्गशीर्ष का आरम्भ) को आरम्भ हुआ जिस समय सूर्य वृश्चिक राशि में थे। चन्द्र का प्रायः उसी समय वृश्चिक राशि में प्रवेश होता है। दक्षिणी गणना से शुभकृत सम्वत्सर था। इसमें गुरु वृश्चिक राशि में नहीं था।
२. रामेश्वरम् में भगवान् राम ने फाल्गुन मास में शिव की पूजा की थी। उस समय गुरु कन्या राशि में थे। राम जन्म के समय गुरु कर्क राशि में थे। ३६ वर्ष बाद पुनः कर्क राशि में; ३९ वर्ष बाद राज्याभिषेक (२५ वर्ष में वनवास,

रविवार, 6 जनवरी 2019


●◆■★जीरा के फायदे और नुकसान |●◆■★

*january 3, 2019 by सिर्फ आपका अतीत 9024557118*

*स्वस्थ भारत की ओर छोटा सा कदम....* के माध्य्म से आपके पास हम आयुर्वेद के खजाने से हम हर दिन ऐसी जानकारी देने की कोशिश करते है जिससे आप निरोगी ओर स्वस्थ जीवन का परम आनंद ले सके और साथ ही हमारा उद्देश्य *स्वस्थ भारत /विश्व का निर्माण* ओर अब आप इस जानकारी को ध्यान से पढ़े और लोगो तक भेजो

दोस्तों दुनिया भर में भारत की जो मशहूर चीज है वह है यहां के मसाले, हिंदुस्तान के मसाले और इनकी खुशबू का कोई जवाब नहीं | भारत के मसालों का स्वाद यदि कोई एक बार चख लेता है तो फिर उसे भुला पाना आसान नहीं होता है | मसाले खाने में स्वाद व खुशबू तो बढ़ाते ही हैं साथ ही स्वास्थ्य के लिए भी लाभकारी होते हैं | उन्हीं मसालों में से सबसे ज्यादा प्रयोग जीरा (Jeera) होता है | बिना जीरे के भारतीय रसोई की कल्पना भी नहीं की जा सकती | जीरा ज़्यादातर दाल में तड़का लगाने के लिए प्रयोग होता है, हम सभी को यही पता होता है कि इसकी खुशबू काफी अच्छी होती है और इससे खाने का स्वाद दुगना हो जाता है _●●पर क्या आप को यह पता है कि हमारी सेहत को सुधारने में भी जीरे का बहुत बड़ा हाथ होता है |●●_
*जीरे के फायदे*
👉🏽कोलेस्ट्रॉल कम करने में लाभकारी – आज कल कोलेस्ट्रॉल की समस्या काफी आम हो गई है | हर कोई इस बीमारी से पीड़ित है ऐसे में जीरा आपके कोलेस्ट्रॉल लेवल को संतुलित रखता है |
👉🏽पेट दर्द में तुरंत राहत
 यदि किसी को पेट दर्द की समस्या है तो जीरा और चीनी को समान मात्रा में मिलाकर उसे दें | इसे खूब चबा चबा कर खाना होता है, जीरे से निकला रस पेट दर्द में तुरंत राहत देता है |
👉🏽जी मिचलाने पर तुरंत जीरा दें – यदि किसी का जी मिचला रहा हो तो जीरे को चबा चबा कर उसका रस चूसने से तुरंत आराम मिलता है | पानी में इलाइची को उबालकर पीने से भी जी मचलाना बंद हो जाता है |
👉🏽बुखार में सहायक
 जीरे के साथ गुड को मिलाकर इसकी गोलियाँ बना कर दिन में दो तीन बार खाने से शरीर का तापमान संतुलन में आ जाता है |
👉🏽पाचन क्रिया सुधारने में सहायक – जीरे में मौजूद पोषक तत्व और एंटी-ओक्सीडेंट पाचन तंत्र को मजबूत करता है | यह इम्यूनिसिस्टम को बढ़ाता है साथ ही पेट से सम्बन्धित रोग भी दूर करता है | इससे खाना अच्छे से पच जाता है | पेट में एंठन नहीं बनती गैस की समस्या नहीं होती | पाचन क्रिया को ठीक रखने के लिए लौंग के भी काफी नुस्खे हैं |
👉🏽शरीर को ठंडक देता है – जीरा तासीर में ठंडा होता है इसके सेवन से शरीर को ठंडक मिलती है | साथ ही यह शरीर से विषाक्त तत्वों को निकाल देता है | गर्मी में ठंडे पानी में नमक,चीनी,नींबू के साथ जीरा पाउडर मिलाकर पीने से शरीर की गर्मी कम हो जाती है | यह डिहाइड्रेशन से भी बचाता है |
👉🏽आयरन का स्त्रोत – जिन लोगों को खून की कमी रहती है उनके लिए जीरा काफी लाभकारी है | यह आयरन का अच्छा स्त्रोत है | गर्भवती महिलाओं के लिए यह अमृत के समान होता है |
👉🏽भूख को बढ़ाता है – जिन लोगों को भूख कम लगती है उनके लिए जीरा बहुत लाभदायक है | खाने से पहले जीरा चबा – चबा कर खाने से भूख ज्यादा लगती है |
👉🏽डिलिवरी के बाद माँ को दूध कम आता हो – प्रसव के बाद अक्सर यह समस्या महिलाओं मे पायी जाती है कि उन्हे दूध कम उतरता है तो उस समय माँ को शाही जीरे का प्रयोग करना चाहिए इससे भरपूर दूध उतरेगा |
*वजन कम करने में सहायक*
दोस्तों आज की सबसे बड़ी और सबसे आम समस्या है – तेजी से वजन बढ़ना | यह हर तीसरे व्यक्ति की समस्या बनी हुई है | आज कल का खान-पान ऐसा हो गया है जिससे खाने पर कंट्रोल नहीं रहता और लोग मोटापे का शिकार हो जाते हैं | बढ़ता वजन ना केवल शरीर पर बल्कि कहीं ना कहीं दिमाग पर भी असर डाल रहा है | ऐसे में लोग तरह तरह की एक्सरसाइज़ करते हैं | कई लोग तो इसके लिए दवाइयाँ भी खाते हैं | पर कोई खास असर उन्हें दिखाई नहीं देता | ऐसे में यदि आप ये सब करके थक गए हैं तो जरा इस नुस्खे को भी अपना कर जरूर देखिये आपको बेहतर परिणाम मिलेंगे |
👉🏽जीरा पाउडर को पानी में मिलाकर उसमें दो चार बूंदें शहद की डालकर रोज़ सुबह खाली पेट पीएं |
👉🏽रोज एक चम्मच जीरा पाउडर दही में मिलाकर खाएं |
👉🏽रोजाना एक या दो चम्मच जीरा रात को पानी में भिगोकर रखें | सुबह उस पानी को जीरे समेत उबाल लें | अब उसे ठंडा करके सिप सिप करके पिये |
👉🏽जीरे को यदि अदरक और नींबू के साथ मिलाकर इसका सेवन किया जाये तो यह वजन को जल्दी कम करने में काफी मदद करता है |
*🤦🏻‍♀त्वचा सम्बन्धी रोगों को दूर करता है🤦🏻‍♀*
👉🏽विटामिन सी का स्त्रोत – जीरा ना सिर्फ हमारे रोगों को दूर भगाता है बल्कि यह हमारी त्वचा के लिए भी काफी फायदेमंद साबित हुआ है | जीरा पाउडर में विटामिन सी पाया जाता है जो त्वचा के लिए काफी अच्छा होता है |
👉🏽त्वचा की कसावट के लिए – आप जब भी फेसपैक लगाएँ तो उसमें थोड़ा सा जीरा पाउडर जरूर मिला लें | यह ना केवल आपकी त्वचा में कसाव लाता है बल्कि आपकी रंगत भी निखारता है |
👉🏽त्वचा सम्बन्धी रोग – यदि आप पिम्पल्स से परेशान हैं या चेहरे के दाग धब्बों से परेशान हैं तो जीरा पाउडर का पेस्ट बना कर उस जगह पर लगाएँ इससे आपको काफी अच्छे परिणाम नजर आएंगे |
👉🏽चेहरे की चमक – पानी में जीरा उबाल लें और इस पानी को ठंडा करके इससे मुँह धो लें | इससे चेहरे पे चमक आ जाती है |
*👩🏻बालों की समस्या को करता है दूर👩🏻*
जीरा ना केवल हमारी त्वचा के लिए फायदा करता है बल्कि हमारे बालों के लिए भी काफी लाभकारी है | बस फर्क सिर्फ इतना है की यहां ★जीरा काला★ इस्तेमाल होता है मतलब रसोई घर में जो जीरा यूज होता है वह नहीं बल्कि इसके लिए अलग से काला जीरा आता है |
■बालों के झड़ने की समस्या – यदि बालों के झड़ने की समस्या से परेशान हैं तो काले जीरे का तेल सिर में लगाएँ इसके परिणाम काफी कारागार हुए हैं |
■लंबे मजबूत घने बालों के लिए – रोजाना काले जीरे का सेवन दवाई की तरह करें | इससे बालों का विकास होगा, बाल काले और मजबूत हो जाएँगे |
■रूसी से निजात – जिन लोगों को रूसी की समस्या है वह तेल को गर्म करके जीरा भी गर्म कर लें | अब गुनगुने तेल से सिर की मसाज करें | 2 से 3 बार ऐसा करने से सिर की रूसी खत्म हो जाती है |
❌❌❌❌❌❌❌❌
*जीरे के अत्यधिक प्रयोग के साइडिफ़ेक्ट*
👉🏽जीरे के अत्यधिक प्रयोग से बचना चाहिए किसी भी चीज को यदि एक संतुलित तरीके से लिया जाये तो यह फायदा करती है और यदि अधिकता की जाये तो नुकसान करती है ऐसा ही जीरे के साथ भी है |
👉🏽गर्भवती स्त्रियों को जीरे के ज्यादा सेवन से बचना चाहिए | जीरे का ज्यादा सेवन समय से पहले डिलिवरी या गर्भपात का कारण भी हो  सकता है |
👉🏽जीरे के ज्यादा प्रयोग से एलर्जी या चेहरे पर चकते भी हो सकते हैं |
👉🏽पीरियड के समय जीरे का ज्यादा प्रयोग ज्यादा ब्लीडिंग का कारण बन सकता है |
👉🏽जीरे को अत्यधिक लंबे समय तक व ज्यादा सेवन से लीवर व किडनी को भी नुकसान हो सकता है |




सकल जगतमें हमारी सनातनकी धरोहरोंका उदगम कालसे परे है जो आप हुकुमने बताया । काल गणनाकी इतनी बारीकाईया किसीभी विज्ञान या संस्कृतिके पास थी ही नही। हमारी महत्ताको मिटानेका भरपूर प्रयासों हुए पश्चिमीकूटनीतिक विज्ञान द्वारा। फ़िर भी आज हमारे अन्वेषणके आगे पश्चिमीविश्व एक असमंजस मनोदशामें है की ये तो हमसे भी कहीं कालसे परे है ।

विश्व का सबसे बड़ा और वैज्ञानिक समय गणना तन्त्र (भारतीय काल गणना )

1. क्रति = सैकन्ड का 34000 वाँ भाग
2. 1 त्रुति = सैकन्ड का 300 वाँ भाग
3. 2 त्रुति = 1 लव ,
4. 1 लव = 1 क्षण
5. 30 क्षण = 1 विपल ,
6. 60 विपल = 1 पल
7. 60 पल = 1 घड़ी (24 मिनट ) ,
8. 2.5 घड़ी = 1 होरा (घन्टा )
9. 24 होरा = 1 दिवस (दिन या वार) ,
10. 7 दिवस = 1 सप्ताह
11. 4 सप्ताह = 1 माह ,
12. 2 माह = 1 ऋतु
13. 6 ऋतु = 1 वर्ष ,
14. 100 वर्ष = 1 शताब्दी
15. 10 शताब्दी = 1 सहस्राब्दी ,
16. 432 सहस्राब्दी = 1 युग
17. 2 युग = 1 द्वापर युग ,
18. 3 युग = 1 त्रेता युग ,
19. 4 युग = सतयुग
20. सतयुग + त्रेतायुग + द्वापरयुग + कलियुग = 1 महायुग
21. 71 महायुग = 1 मनवन्तर ,
22. 1000 महायुग = 1 कल्प
23. 1 नित्य प्रलय = 1 महायुग (धरती पर जीवन अन्त और फिर आरम्भ )
24. 1 नैमितिका प्रलय = 1 कल्प ।(देवों का अन्त और जन्म )
25. महाकाल = 730 कल्प ।(ब्राह्मा का अन्त और जन्म )
सम्पूर्ण विश्व का सबसे बड़ा और वैज्ञानिक समय गणना तन्त्र यही है। जो हमारे देश भारत में
बना जिस पर हमको गर्व है ।

#वन्दे_मातरम् !!
जय #आर्यवर्त

सकल जगतमें हमारी सनातनकी धरोहरोंका उदगम कालसे परे है जो आप हुकुमने बताया । काल गणनाकी इतनी बारीकाईया किसीभी विज्ञान या संस्कृतिके...